नवीन समाचार, लालकुआं, 6 नवम्बर 2024 (NSG Commando of Bindukhatta-Uttarakhnd Shot Dead)। उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के बिंदुखत्ता क्षेत्र के निवासी एनएसजी कमांडो नरेंद्र सिंह भंडारी की दिल्ली में फायर ड्रिल के दौरान गोली लगने से मौत होने का दुःखद समाचार है। इस समाचार ने पूरे परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर फैला दी है। उनका पार्थिव शरीर आज दोपहर बाद बिंदुखत्ता स्थित उनके आवास पहुंचेगा, और कल गुरुवार को पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
पिता भी सैनिक थे
पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय नरेंद्र सिंह भंडारी पिछले 10 वर्षों से कुमाऊं रेजीमेंट के अंतर्गत एनएसजी कमांडो के रूप में सेवारत थे। उनके पिता स्वर्गीय गोपाल सिंह भंडारी भी सैनिक थे। उनका निधन 2 वर्ष पूर्व हुआ था। नरेंद्र के बड़े भाई यशवंत सिंह भंडारी क्षेत्र में कृषक हैं, जबकि मझले भाई माधव सिंह रेलवे में लोको पायलट के पद पर कार्यरत हैं। उनकी छोटी बहन हीरा भंडारी और मां माधवी देवी सहित पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार यह दुखद घटना दिल्ली में मंगलवार शाम लगभग 6-7 बजे के बीच फायर ड्रिल के दौरान हुई। इस दुर्घटना में गोली लगने से नरेंद्र की मौत हो गई। एनएसजी दस्ता उनके पार्थिव शरीर को दिल्ली से उनके घर लाने की तैयारी में जुटा है। नरेंद्र पहले कुमाऊं रेजीमेंट के अंतर्गत जम्मू-कश्मीर में भी अपनी सेवाएं दे चुके थे।
आगामी 19 नवंबर को होनी थी शादी (NSG Commando of Bindukhatta-Uttarakhnd Shot Dead)
परिवार ने बताया कि आगामी 19 नवंबर को हल्द्वानी के एक बैंकट हॉल में नरेंद्र की शादी लोहाघाट निवासी एक युवती से होनी तय थी। शादी के कार्ड भी बंट चुके थे, लेकिन इस बीच यह अनहोनी हो गई। (NSG Commando of Bindukhatta-Uttarakhnd Shot Dead)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
(NSG Commando of Bindukhatta-Uttarakhnd Shot Dead, Nainital News, Armyman Death, Bindukhatta News, Lalkuan News, NSG Commando Death,)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।

You must be logged in to post a comment.