नवीन समाचार, नैनीताल, 6 नवंबर 2024 (Students Raised demand for postponement of Exams)। प्रदेश भर के कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव न होने का मामला एक बार फिर तूल पकड़ता जा रहा है। नैनीताल के डीएसबी परिसर में छात्रों ने बुधवार को कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलसचिव का घेराव और नारेबाजी-हंगामा कर छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित करने के साथ ही 9 नवंबर से प्रस्तावित परीक्षाओं की तिथि में बदलाव करने की नई मांग भी उठा दी है।
भूख हड़ताल पर बैठने के साथ ही आत्मदाह तक की चेतावनी
छात्रों का कहना है कि छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर वे 4 अक्टूबर से यानी 1 माह से आंदोलन कर रहे हैं, परंतु अब तक चुनाव की तिथि घोषित नहीं की गई है। छात्रों ने चेतावनी दी है कि अगर तिथि घोषित नहीं हुई तो वे विवि परिसर में भूख हड़ताल पर बैठने के लिए मजबूर होंगे। कुछ छात्रों ने आत्मदाह तक करने की चेतावनी भी दी है और कहा है कि इसकी पूरी जिम्मेदारी विवि प्रशासन और शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत पर होगी।
कुलपति से चीन से की गई बात
उल्लेखनीय है कि कुविवि के कुलपति प्रो. डीएस रावत इन दिनों चीन में एक संगोष्ठी में प्रतिभाग करने के लिए गए हुए हैं। ऐसे में छात्रों ने कुलपति से चीन से ही वीडियो कॉल पर बात कराने की मांग की, लेकिन सिग्नल की कमी के चलते ऑडियो कॉल पर ही वार्ता हो सकी। कुलपति ने छात्रों को बताया कि चुनाव को लेकर राज्यपाल, शिक्षा मंत्री और शिक्षा सचिव से चर्चा की जा चुकी है।
विवि के स्तर से परीक्षाएं होना संभव नहीं : कुलसचिव (Students Raised demand for postponement of Exams)
वहीं कुलसचिव मंगल सिंह ने बताया कि छात्र संघ चुनाव को लेकर उच्च न्यायालय का आदेश पहले ही आ चुका है। कुविवि इसका पालन कर रहा है। फिलहाल विवि के स्तर से परीक्षाएं होना संभव नहीं है। छात्रों की मांग पर परीक्षाओं की तिथि में बदलाव को लेकर शासन को पत्र भेजा गया है। इस दौरान छात्रों के प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस बल सुबह से ही अलर्ट मोड में रहा और परिसर में तैनात रहा ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। (Students Raised demand for postponement of Exams)
(Students Raised demand for postponement of Exams, Nainital News, Student Politics, Nainital Student Protest, Student Union Election, Kumaon University, Police Alert, Students of DSB campus Nainital raised the demand for postponement of examinations, along with declaring Student Union Elections, Student Union Elections,)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।