नवीन समाचार, नैनीताल, 23 सितंबर 2026 (Kumaun University Student Election News)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) जनपद में कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर (DSB Campus), नैनीताल के शैक्षणिक सत्र 2026-27 के छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष छात्र, उपाध्यक्ष छात्राओं के लिए आरक्षित, सचिव, संयुक्त सचिव छात्राओं के लिए आरक्षित, कोषाध्यक्ष छात्राओं के लिए आरक्षित, सांस्कृतिक सचिव, संकाय प्रतिनिधि और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के पदों के लिए मतदान होगा। आप यह संबंधित वीडियो भी जरूर देखना चाहेंगे :
संकाय प्रतिनिधि के लिए कला, विज्ञान, वाणिज्य, दृश्य कला, तकनीकी, विधि, शिक्षा, बायोमेडिकल साइंस, प्रबंध अध्ययन और कृषि संकाय से एक-एक प्रतिनिधि चुना जाएगा।
29 सितंबर को मतदान, 3 बजे से मतगणना
अधिसूचना के अनुसार 23 सितंबर को चुनाव की तिथि घोषित की गई। चुनाव की प्रमुख तिथियां इस प्रकार हैं—
- 24 सितंबर: सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन प्रपत्रों की बिक्री।
- 25 सितंबर: सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन।
- 26 सितंबर: सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच।
- 26 सितंबर: दोपहर 1 से 3 बजे तक नाम वापसी।
- 28 सितंबर: कला प्रांगण में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक छात्रों की आमसभा।
- 28 सितंबर: शाम 4 बजे के बाद चुनाव प्रचार पूरी तरह बंद।
- 29 सितंबर: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदान।
- 29 सितंबर: दोपहर 2 से 3 बजे तक मतपेटियों को मतगणना केंद्र तक पहुंचाया जाएगा।
- 29 सितंबर: दोपहर 3 बजे से कॉमर्स हॉल में मतगणना।
मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। इसके पश्चात विजयी प्रत्याशियों को शपथ और प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।
मतदान के लिए परिचय-पत्र अनिवार्य
विश्वविद्यालय ने मतदान के लिए विद्यार्थियों से शैक्षणिक सत्र 2026-27 का परिचय-पत्र साथ लाने को कहा है। जिन विद्यार्थियों ने अभी तक परिचय-पत्र नहीं बनवाया है, उन्हें 28 सितंबर को शाम 4 बजे तक इसे बनवाना अनिवार्य किया गया है।
कुमाऊं विश्वविद्यालय ने बीए, बीएससी और बीकॉम तृतीय वर्ष का परीक्षा परिणाम किया घोषित
उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) जनपद में कुमाऊं विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक वर्ष 2026 में पंजीकृत विद्यार्थियों की वार्षिक सुधार परीक्षा के अंतर्गत बीए, बीएससी और बीकॉम तृतीय वर्ष के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार ये परिणाम वार्षिक पद्धति के अंतर्गत आयोजित सुधार परीक्षाओं से संबंधित हैं।
विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों और संस्थानों में पंजीकृत विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध ईआरपी पोर्टल के माध्यम से देख सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थियों को अपने अनुक्रमांक, पंजीकरण संख्या, ईमेल अथवा मोबाइल नंबर और पासवर्ड के माध्यम से अंकपत्र में परिणाम देखना होगा।
किसी कारणवश पोर्टल पर प्रवेश नहीं कर पाने वाले विद्यार्थी अपने संबंधित महाविद्यालय या संस्थान से परीक्षा परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन विद्यार्थियों को परीक्षा आवेदन पत्र और परीक्षा आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त नहीं हुआ है, उनका परीक्षा परिणाम रोक दिया गया है।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Kumaun University Student Election News) :
<
p style=”text-align: justify;”>Kumaun University Student Election News, Kumaon University News, Nainital News, Kumaon University Student Union Election, DSB Campus Student Election, Student Union Election 2026, Kumaon University Election 2026, Nainital Student Election, KU Student Union Election, DSB Campus Nainital, Kumaon University Result, BA Third Year Result, BSc Third Year Result, BCom Third Year Result, Uttarakhand Education News, Nainital Education News, #KumaonUniversity #NainitalNews #StudentUnionElection #DSBCampus #StudentElection2026 #KumaunUniversity #UttarakhandEducation #UniversityResult #BAResult #BScResult #BComResult

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।

















