राम को मिली उत्तराखंड भाजपा की जिम्मेदारी; विवादित दुष्यंत के साथ सह प्रभारी भी बदले…

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नई दिल्ली, 23 सितंबर 2026 (New Uttarakhand BJP In-Charges-Ram)। उत्तराखंड (Uttarakhand) में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठनात्मक स्तर पर बदलाव किया है। भाजपा ने उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भण्डारी हत्याकांड के मामलों मे विवाद में रहे दुष्यंत कुमार गौतम की जगह राम माधव को उत्तराखंड का प्रदेश प्रभारी बनाया है। उनके साथ रेखा वर्मा की जगह अरविंद मेनन और लोकसभा सांसद बांसुरी स्वराज (स्वर्गीय सुषमा स्वराज की पुत्री) को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा की ओर से जारी नई नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। 

New Uttarakhand BJP In-Charges-Ram उत्तराखंड भाजपा के नए प्रभारी और सह प्रभारियों का ऐलान राम माधव प्रभारी,अरविंद मेनन प्रभारी और सांसद बांसुरी स्वराज को सह प्रभारी बनाया गया।, #uttrakhand, #bjp, #rammadhav, #bansuriswaraj, ...भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की ओर से बुधवार 23 सितंबर को जारी सूची में राम माधव को उत्तराखंड के साथ तमिलनाडु का भी प्रभारी बनाया गया है। वहीं अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को उत्तराखंड का सह प्रभारी बनाया गया है। 

दुष्यंत गौतम और रेखा वर्मा की जिम्मेदारी समाप्त

नई नियुक्तियों के साथ दुष्यंत कुमार गौतम की उत्तराखंड प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी समाप्त हो गई है। रेखा वर्मा भी नई सूची में उत्तराखंड की सह प्रभारी नहीं हैं। गौतम नवंबर 2020 में पहली बार उत्तराखंड भाजपा के प्रभारी बनाए गए थे और बाद में उन्हें दोबारा यह जिम्मेदारी दी गई थी।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  अब किराये पर गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड दिलाने का झांसा! रजिस्ट्रेशन फीस से लेकर ब्लैकमेलिंग तक का खतरा, उत्तराखंड एसटीएफ ने किया सतर्क

उनके लगभग 6 वर्ष के कार्यकाल के दौरान 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य में लगातार दूसरी बार सरकार बनाई। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की। गौतम को 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड का चुनाव प्रभारी भी बनाया गया था।

कौन हैं नए प्रभारी राम माधव?

आरएसएस मूल के राम माधव भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं और इससे पहले पार्टी में राष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। नई व्यवस्था में उन्हें उत्तराखंड के साथ तमिलनाडु का भी प्रभारी बनाया गया है।

अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को सह प्रभारी की जिम्मेदारी

भाजपा ने अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को उत्तराखंड का सह प्रभारी बनाया है। बांसुरी स्वराज नई दिल्ली से लोकसभा सांसद हैं। नई सूची में उत्तराखंड के लिए एक प्रभारी और दो सह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

गौरतलब है कि भाजपा ने 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले कई राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के संगठनात्मक प्रभारियों और सह प्रभारियों में बदलाव किया है। आगे देखना होगा कि नए प्रभारियों की तिकड़ी उत्तराखंड में कैसा कार्य करती है, विशेषकर 2027 के विधानसभा चुनाव की पहली परीक्षा में परीक्षाफल कैसा रहता है?

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  चकराता के रिजॉर्ट मालिक पर महिला ने लगाए यौन उत्पीड़न और ब्लैकमेलिंग के आरोप, 2022 की घटना से जुड़ा मामला

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।

Tags (New Uttarakhand BJP In-Charges-Ram):

New Uttarakhand BJP In-Charges-Ram, Uttarakhand BJP, Uttarakhand BJP In Charge, Ram Madhav Uttarakhand, Arvind Menon Uttarakhand, Bansuri Swaraj Uttarakhand, Dushyant Kumar Gautam, Uttarakhand BJP News, Uttarakhand Politics, Uttarakhand Assembly Election 2027, BJP Organisation Reshuffle, BJP State In Charge, Dehradun News, Uttarakhand Election News, Ram Madhav BJP, Bansuri Swaraj BJP, #UttarakhandBJP #RamMadhav #BansuriSwaraj #ArvindMenon #DushyantGautam #UttarakhandPolitics #BJP #UttarakhandNews #DehradunNews #UttarakhandElection2027

Leave a Reply