रोहित शर्मा को पहली गेंद पर शून्य पर (गोल्डन डक) आउट कर उत्तराखंड के देवेंद्र बोरा ने मचाया तहलका, जानें कौन हैं ?

n6945468311766728226560fb0ecf19bf8e03fbf90594941a238f1b79a025c4ae47229ff7386bb9b34032f2

नवीन समाचार, जयपुर, 26 दिसंबर 2025 (Devendra Bora-Rohit Sharma)। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के दौरान शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब मुंबई बनाम उत्तराखंड मुकाबले में पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पहली ही गेंद पर शून्य पर आउट (गोल्डन डक) होकर पवेलियन लौट गए। उत्तराखंड के युवा … Read more

भारतीय क्रिकेटर (Cricket) मोहम्मद शमी ने पेश की मानवता की मिसाल, घायल को पहुंचायी प्राथमिक चिकित्सा

Cricket

भारतीय टीम में ओपनर की भूमिका तलाश रहे उन्मुक्त ने नैनीताल में गोल्फ स्टिक से उड़ाये छक्के

नैनीताल के राजभवन गोल्फ कोर्स में गोल्फ स्टिक के लम्बे शॉट्स का अभ्यास करते क्रिकेटर उन्मुक्त चंद
नैनीताल के राजभवन गोल्फ कोर्स में गोल्फ स्टिक के लम्बे शॉट्स का अभ्यास करते क्रिकेटर उन्मुक्त चंद

नवीन जोशी, नैनीताल। अपने कॅरियर की शुरुआत में दिल्ली के लिए ओपनर के रूप में 425 रनों की पारी और अंडर-19 विश्व कप में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 111 रनों की नाबाद व कप्तानी पारी खेलकर आस्ट्रेलियाई दिग्गज पूर्व कप्तान इयान चैपल से प्रशंसा प्राप्त कर चुके उत्तराखण्ड मूल के युवा क्रिकेटर उन्मुक्त चंद भारतीय क्रिकेट टीम में ओपनर के रूप में अपनी भूमिका तलाश रहे हैं। बीती 5 फ़रवरी 2016 की शाम नैनीताल पहुंचे थे, और 6 की सुबह नैनीताल राजभवन स्थित गोल्फ कोर्स में उन्होंने गोल्फ खेलकर अपना दैनिक अभ्यास करते हुए पसीना बहाया। इस दौरान उन्होंने यहाँ नैनीताल राजभवन गोल्फ कोर्स में गोल्फ स्टिक (क्लब) पर पहली बार हाथ आजमाते हुए कई ‘उन्मुक्त छक्कों’ सरीखे लम्बे शॉट भी खेले। साथ ही अपने दोस्तों के साथ नगर की प्राकृतिक सुंदरता में खोकर कई सेल्फी लीं। इस दौरान उन्होंने अपने कॅरियर, भारतीय क्रिकेट टीम में चुने जाने की संभावनाओं, इसके लिए की जा रही मेहनत आदि पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि तीन-चार दिन के अवकाश पर अपने घर-कुमाऊं आये हैं।

Read more