नवीन समाचार, देहरादून, 16 फरवरी 2024। उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में हवाई यात्रा के संबंध में बड़ा समाचार है। हल्द्वानी से पिथौरागढ़, मुनस्यारी और चंपावत के लिए 22 फरवरी से हैली सेवा प्रारम्भ होने जा रही है।
हल्द्वानी के उपजिलाधिकारी पारितोष वर्मा ने बताया कि हैली सेवा का ट्रायल सफल होने पर डीजीसीए की अनुमति के बाद यह सेवा 22 फरवरी से 2024 से प्रारम्भ होगी।
उन्होंने बताया कि विगत 19 जनवरी को गौलापार हैलीपेड से हेली सेवा हेतु ट्रायल किया गया था। इसके पश्चात नागरिक उडडयन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा कुछ कार्य करने के निर्देश दिये थे। श्री वर्मा ने बताया कि प्रशासन द्वारा हैलीपैड में हवाई यात्रा सुचारू रूप से शुरू करने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद कर दिया है।
पहले भी हुईं पर असफल रही हैं ऐसी कोशिशें
24 फरवरी से हल्द्वानी से पिथौरागढ, मुनस्यारी व चम्पावत के लिए हेली सेवा प्रारंभ होगी। यदि ऐसा होता है तो यह उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में यातायात वह खासकर हवाई यातायात के दृष्टिकोण से बड़ा कदम होगा। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी हल्द्वानी से नैनीताल और मुनस्यारी के लिए इस तरह की पहल हो चुकी है लेकिन वह सभी पहल जारी नहीं रह सकीं और असफल रही हैं।
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।













