नवीन समाचार, पंचकूला (हरियाणा), 27 मई 2025 (7 People of Uttarakhand Died in Car in Panchkula। उत्तराखंड के देहरादून जनपद निवासी एक ही परिवार के चार लोगों के शव हरियाणा के पंचकूला स्थित सेक्टर-27 में एक कार के अंदर संदिग्ध परिस्थिति में मिले। मृतकों में 40 वर्षीय प्रवीण मित्तल, उनकी पत्नी, माता और पिता शामिल हैं। वहीं, घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार परिवार के अन्य तीन बच्चे भी कार में मौजूद थे, जिनकी स्थिति गम्भीर बताई गई। मामला आत्महत्या की ओर इशारा कर रहा है, जिसमें सोडियम जैसे रासायनिक पदार्थ के सेवन की बात सामने आयी है।
रंगीन तौलियों से ढंकी कार देख लोगों को हुआ संदेह
पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की रात लगभग 10 बजे पंचकूला के सेक्टर-27 के कुछ स्थानीय निवासियों ने एक कार को संदिग्ध स्थिति में खड़ा देखा। यह कार उत्तराखंड की पंजीकरण संख्या की थी, तथा इसके चारों ओर रंग-बिरंगी तौलियों से खिड़कियां ढकी हुई थीं। यह दृश्य अजीब लगने पर कुछ युवक कार के पास पहुंचे। उन्होंने देखा कि कार के भीतर अगली और पिछली सीटों पर लोग अचेत अवस्था में पड़े हैं।
जब युवकों ने अगली सीट पर बैठे व्यक्ति से बात की तो उसने बताया कि वे सब बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री की ‘हनुमंत कथा’ में भाग लेने आये थे और होटल में कमरा न मिलने पर कार में ही सो गये। पहले युवक ने उसे कार मार्केट की ओर ले जाने को कहा, लेकिन कार के भीतर से तेज दुर्गंध आने पर उन्हें संदेह हुआ।
“हमने सोडियम पी लिया है” कहकर कार चालक ने किया स्वीकार
कार की पिछली सीट का दरवाजा खोलकर जब युवकों ने टॉर्च से भीतर देखा तो वहां उल्टी फैली हुई थी और भीषण दुर्गंध आ रही थी। पुनीत नामक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, जब उन्होंने कार में बैठे प्रवीण मित्तल को नीचे उतरने को कहा तो उसने स्वीकार किया कि “हमने सबने सोडियम पी लिया है, सब मर गये हैं और मैं भी कुछ देर में मर जाऊंगा।”
कार फाइव सीटों वाली थी और उसमें सात लोग बैठे थे। इससे प्रतीत होता है कि परिवार जानबूझकर इसी उद्देश्य से पंचकूला पहुंचा था।
एंबुलेंस बुलाकर बचाने का प्रयास, लेकिन नहीं बच सकी जान
स्थानीय युवकों ने तत्काल पुलिस और चिकित्सकीय सहायता के लिए एंबुलेंस को बुलाया। युवकों ने प्रवीण मित्तल को पानी देने की कोशिश की, लेकिन उनका स्वास्थ्य इस हद तक खराब था कि वे पानी का गिलास भी नहीं पकड़ सके। एक बुजुर्ग व्यक्ति ने घटनास्थल पर पहुंचकर प्रवीण को समझाने का प्रयास भी किया कि “हर किसी के जीवन में उतार-चढ़ाव आते हैं, लेकिन जीवन समाप्त करना समाधान नहीं होता।”
इसके बाद एंबुलेंस के चिकित्सकों ने उन्हें पंचकूला के एक चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां कुछ समय बाद उनकी मृत्यु हो गई। चिकित्सालय प्रशासन ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद घटनास्थल पर फॉरेंसिक जांच व पूछताछ की कार्रवाई शुरू की गई।
सुसाइड नोट में पारिवारिक तनाव और कर्ज का उल्लेख
पुलिस के अनुसार, कार से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इसमें लिखा है – “सब कुछ मेरी वजह से हुआ है। मेरे ससुर को कुछ मत कहना। अंतिम संस्कार का कार्य मामा का बेटा करेगा।” प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि प्रवीण मित्तल का परिवार पहले देहरादून में रहता था, लेकिन दो-तीन वर्षों पूर्व अन्यत्र स्थानांतरित हो गया।
बताया गया है कि प्रवीण मित्तल ने हाल ही में टूर एंड ट्रैवल व्यवसाय शुरू किया था, लेकिन वह असफल रहा। इसके साथ ही उन पर भारी कर्ज हो गया था और बैंक द्वारा ऋण वसूली का दबाव भी था। माना जा रहा है कि इन्हीं परिस्थितियों से मानसिक तनाव में आकर उन्होंने यह कदम उठाया।
जांच में जुटी पुलिस, बच्चों की स्थिति पर नजर (7 People of Uttarakhand Died in Car in Panchkula)
पुलिस ने शवों को पंचकूला के सिविल चिकित्सालय भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच कर रही है। कार में मौजूद तीन बच्चों की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है, उन्हें भी चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। प्रकरण को आत्महत्या के एंगल से देखा जा रहा है, लेकिन सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह परिवार बहुत अधिक कर्ज और आर्थिक परेशानी में घिरा हुआ था। इस कारण उन्होंने इतना खतरनाक फैसला लिया। यह लोग पंचकुला के बागेश्वर धाम आए थे। इन्होंने पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा सुनी। इसके बाद परिवार के लोग देहरादून लौटने वाले थे। तभी यह घटना हो गई।
(7 People of Uttarakhand Died in Car in Panchkula, Panchkula News, Haryana News, Uttarakhandi Family Found Dead in Car, Suicide, Suspicious Death, 7 people including 3 children of a family from Uttarakhand, Baba Bageshwar Dham, died under suspicious circumstances after drinking ‘sodium’ in the car, Panchkula Tragedy, Uttarakhand Family Suicide, Praveen Mittal Family Death, Dehradun News, Haryana News, Suicide Due To Debt, Financial Crisis Suicide, Bageshwar Dham Followers, Hanumant Katha,
Sodium Poisoning Death, Family Found Dead In Car, Panchkula News, Seven Found Dead, Mass Suicide Case India, Emotional Suicide Note, Debt Pressure Suicide, Tour And Travel Business Failure, Child Death In Car, Tragic Family Incident, Panchkula Police Investigation, North India Suicide Case, Financial Trouble Suicide India, Car Found With Dead Bodies, Uttarakhand Registered Car, Praveen Mittal Suicide, Indian Family Mass Death, Haryana Tragic News, India Crime News, Family Suicide News,)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।















3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।