रेस्टोरेंट में पिलायी जा रही थी शराब, रेस्टोरेंट कर्मी गिरफ्तार, सड़क पर पलटी नैनीताल आ रहे पर्यटकों की कार व सड़क किनारे खड़े वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 24 मई 2025 (Nainital Police Action on IllegalLiquor-Accident) नैनीताल जनपद की भीमताल थाना पुलिस ने एक रेस्टोरेंट कर्मी को रेस्टोरेंट में शराब पिलाये जाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60/21 के तहत कार्रवाई की गयी है। 

Nainital Police Action on IllegalLiquor-Accident Sharab Nashaप्राप्त जानकारी के अनुसार खुटानी तिराहा पर गस्त के दौरान भीमताल पुलिस को मुखबिर से मुक्तेश्वर रोड पर अल्चौना बैंड से पहले महाराज स्वीट्स नाम के छोटे से रेस्टोरेंट में शराब परोसे जाने की सूचना मिली। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां कर्मचारी आनंद राम पुत्र दीवान राम निवासी दयारी थाना व जनपद अल्मोड़ा एवे व्यक्ति को शराब परोसता हुआ मिला। बताया गया कि रेस्टोरेंट पवन जोशी नाम के व्यक्ति का है। पुलिस ने मौके से शराब एवं शराब परोसने में शामिल गिलास व बोतल आदि सामान कब्जे में लेने के साथ आनंद राम को हिरासत में ले लिया। उप निरीक्षक गगनदीप सिंह की तहरीर पर आरोपित के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर लिया गया है।

बीच सड़क पर पलट गई लखनऊ से नैनीताल आ रहे पर्यटकों की कार

नवीन समाचार, नैनीताल, 24 मई 2025। सरोवर नगरी नैनीताल से लगभग 9 किलोमीटर पूर्व हल्द्वानी-नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग पर बल्दियाखान के समीप आज सुबह लखनऊ से आ रहे पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। संयोग से वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित रहे और कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर वाहन को सीधा और किनारे कर इस कारण अवरुद्ध हुए यातायात को सुचारू किया।

542c986096d25422679a465029174d83 2104346897पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनऊ निवासी अमरेंद्र वर्मा परिवार सहित कार संख्या यूपी32ईएस-8130 से नैनीताल की ओर आ रहे थे। बल्दियाखान और रूसी बाइपास के बीच अचानक सड़क पर किसी जानवर के आ जाने से वाहन चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया, जिससे कार नियंत्रण से बाहर होकर सड़क किनारे पिलर से टकराई और पलट गई। घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों व पुलिसकर्मियों ने कार में सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

मौके पर मौजूद सीपीयू के उप निरीक्षक जगत सिंह भंडारी, आरक्षी मोहम्मद हाशिम और अन्य पुलिसकर्मियों ने भी सहायता की। थानाध्यक्ष रमेश बोरा ने बताया कि पलटी कार को सीधा कर सड़क से हटवाया गया। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे शीघ्र ही सामान्य कर दिया गया। संयोग से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

तल्लीताल पुलिस ने हल्द्वानी रोड पर सड़क किनारे खड़े 62 वाहनों के किये चालान (Nainital Police Action on IllegalLiquor-Accident)

नैनीताल। नैनीताल में सड़क किनारे पार्क हो रहे वाहनों के विरुद्ध पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए चालानी व जब्ती की कार्रवाई शुरू कर दी है। तल्लीताल थाना पुलिस ने हल्द्वानी रोड पर तल्लीताल धर्मशाला से हनुमानगढ़ के मध्य सड़क किनारे खड़े 62 चार पहिया वाहनों के स्वामियों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की, जबकि एक टैक्सी वाहन को सीज कर दिया गया।

पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल हल्द्वानी रोड पर धर्मशाला से हनुमानगढ़ के बीच बड़ी संख्या में वाहन अव्यवस्थित रूप से सड़क किनारे खड़े किए जा रहे थे, जिससे आवागमन बाधित हो रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायतों के बाद तल्लीताल पुलिस ने पहले मुनादी कर वाहन स्वामियों से सड़क किनारे से वाहन हटाने की अपील की, परन्तु अपील का कोई असर नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें :  Breaking News : आज फिर नैनीताल के न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी... आज की धमकी कल से भी अधिक डरावनी भाषा में...

इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे खड़े 62 वाहनों के स्वामियों के विरुद्ध चालान किये। थाना प्रभारी रमेश बोरा ने बताया कि एक टैक्सी वाहन को भी सीज किया गया है। उन्होंने दोहराया कि आगे भी इस प्रकार अव्यवस्थित पार्किंग पर लगातार कार्रवाई जारी रखी जाएगी। (Nainital Police Action on IllegalLiquor-Accident, Nainital Police, Nainital News, Nainital Accident, Police Illegal Parkingh Drive)

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

(Nainital Police Action on IllegalLiquor-Accident, Nainital Police, Nainital News, Nainital Accident, Police Illegal Parkingh Drive, Bhimtal Police News, Illegal Liquor Restaurant, Uttarakhand Excise Act, Nainital Car Accident, Tourists Car Overturned, Lucknow To Nainital Tourists, Baldiyakhan Road Accident, Nainital Traffic Police, TalliTal Vehicle Challan, Haldwani Road Traffic, Nainital Vehicle Seized, Nainital Tourist Safety, Illegal Parking Action, CPU Uttarakhand News, Restaurant Liquor Case, Road Accident Nainital, Police Action Nainital, Uttarakhand Tourism Update, Haldwani Nainital Highway, Vehicle Fine Nainital, Liquor being served in the restaurant, restaurant staff arrested, car of tourists coming to Nainital overturned on the road, Action taken against vehicles parked on the roadside,)  

यह भी पढ़ें :  फर्जी आधार-पैन दस्तावेज बनाने वाले जनसेवा केंद्र का अनावरण, एक आरोपित गिरफ्तार