14 वर्षीय नाबालिग का अपहरण, 7 राज्यों में 80 सीसीटीवी कैमरों-75 मोबाइल नंबरों की जांच के बाद आरोपित दानिश गिरफ्तार

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, बाजपुर, 27 मई 2025 (Accused of Kidnapping 14-Yr Girl Danish Arrested) उत्तराखंड के उधमसिंहनगर जनपद अंतर्गत बाजपुर के केलाखेड़ा थाना क्षेत्र से लापता 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी को पुलिस ने 29 दिन बाद सकुशल बरामद कर लिया है। किशोरी के अपहरण के आरोप में 21 वर्षीय युवक दानिश अली को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है।

(Accused of Kidnapping 14-Yr Girl Danish Arrested)पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मामला 28 अप्रैल को प्रकाश में आया था, जब केलाखेड़ा क्षेत्र निवासी हिंदू समुदाय की 14 वर्षीया किशोरी अचानक लापता हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रामनगर निवासी दानिश अली पुत्र सफीक के विरुद्ध बहला-फुसलाकर नाबालिग को भगाने व अपहरण की संगीन धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया था।

 80 सीसीटीवी कैमरों-75 मोबाइल नंबरों की जांच से पता चला 

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने जांच हेतु चार विशेष टीमों का गठन किया। इसके अतिरिक्त एसओजी और सर्विलांस टीमों की भी सहायता ली गई। जांच के दौरान पुलिस ने अपहृता व आरोपी के संभावित मार्गों पर लगे लगभग 80 सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली। साथ ही लगभग 75 मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल रिपोर्ट (सीडीआर) का विश्लेषण किया गया।

जानकारी मिली कि आरोपी नाबालिग के साथ न्यायालय से राहत प्राप्त करने के उद्देश्य से हाईकोर्ट की ओर जा रहा था, किंतु पुलिस को प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर सोमवार देर सायं दोराहा क्षेत्र से दोनों को सकुशल बरामद कर लिया गया। किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि प्रकरण के खुलासे में विलंब होने के कारण कुछ समय पूर्व क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। विधायक शिव अरोरा तथा विश्व हिंदू परिषद से संबद्ध लोगों ने थाना परिसर में धरना देकर पुलिस को अल्टीमेटम भी दिया था।

पुलिस टीम पर पुरस्कारों की बौछार (Accused of Kidnapping 14-Yr Girl Danish Arrested)

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मामले का सफल अनावरण करने पर केलाखेड़ा थाना पुलिस टीम को ₹10,000 तथा सर्विलांस टीम को ₹5,000 के पुरस्कार की घोषणा की है। पुलिस का कहना है कि ऐसे प्रकरणों में सतर्कता व त्वरित सूचना अत्यंत महत्वपूर्ण होती है और बाल संरक्षण संबंधी अपराधों पर शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाई जा रही है। (Accused of Kidnapping 14-Yr Girl Danish Arrested)

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..। 

(Accused of Kidnapping 14-Yr Girl Danish Arrested, Udham Singh Nagar News, Bajpur News, Communal News, Kidnapp, Nabalig, Crime Against Minor, Accused of kidnapping a 14-year-old minor, After raids in 7 states, accused Danish youth arrested, teenager recovered safely, Minor Girl Kidnapping, Bazpur Kidnap Case, Kelakhera Police News, Uttar Pradesh Raid, Delhi Raid, Haryana Crime News, Uttarakhand Law And Order, SSP Manikant Mishra, Danish Ali Arrest, Hindu Girl Abduction, Surveillance Operation India, Minor Girl Rescue, POCSO Case Uttarakhand, CCTV Investigation India, Missing Girl Recovered, Child Protection News, Legal Action Against Abductor, High Court Escape Foiled, Bajpur News 2025, Uttarakhand Crime Update,)

यह भी पढ़ें :  राष्ट्रपति के दौरे से पहले बनी राजभवन रोड तीन माह में उखड़ी, नैनीताल-हल्द्वानी राजमार्ग की हालत भी बिगड़ी