नवीन समाचार, नैनीताल, 12 फरवरी 2026 (Haldwani-Double Murder)। नैनीताल (Nainital) जनपद के हल्द्वानी (Haldwani) स्थित नवीन मंडी (Naveen Mandi) के गल्ला मंडी (Grain Market) क्षेत्र में एक युवक और एक युवती के शव मिलने से क्षेत्र में गंभीर चिंता का वातावरण बन गया है। प्रथम दृष्टया दोनों की पत्थरों से कुचलकर हत्या किये जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। घटना ने सार्वजनिक सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर प्रश्न खड़े किये हैं। पुलिस सभी पहलुओं से जांच में जुटी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार प्रातः मंडी क्षेत्र में कार्य करने पहुंचे श्रमिकों ने मंडी परिसर में युवक और युवती के शव देखे और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक विज्ञान दल (Forensic Team) मौके पर पहुंचा और घटनास्थल को घेरकर जांच प्रारम्भ की।
घटना का विवरण और प्रारम्भिक जांच
हल्द्वानी के पुलिस अधीक्षक (नगर) मनोज कुमार कत्याल (Manoj Kumar Katyal) सहित क्षेत्राधिकारी अमित कुमार (Amit Kumar) और कोतवाली प्रभारी विजय मेहता (Vijay Mehta) पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार दोनों शवों के सिर पर पत्थरों से कुचले जाने के गंभीर चिन्ह पाए गये हैं, जिससे हत्या की आशंका प्रबल होती है।
पुलिस के अनुसार दोनों के चेहरे बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण पहचान करना कठिन हो रहा था। युवक की जेब से अल्मोड़ा (Almora) जनपद से संबंधित एक पहचान पत्र (Identity Card) बरामद हुआ था, जिसके आधार पर उसकी पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा था।
मृतकों की हुई शिनाख्त
हल्द्वानी। गल्ला मंडी क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड के बाद मृतकों की शिनाख्त मूल रूप से लोअर माल रोड तल्ला खोल्टा अल्मोड़ा व वर्तमान में हल्द्वानी निवासी 31 वर्षीय शुभम टम्टा व मल्ली पोखरी ओखलकांडा निवासी 19 वर्षीय लक्ष्मी पोखरिया मुखानी चौराहे के पास लिव इन में रह रहे थे।
बताया जा रहा है कि दोनों बुधवार की रात गल्ला मंडी में स्थित अनाज गोदामों के पास एक गोदाम की छत पर पार्टी कर रहे थे, इस दौरान उनके तीन से चार अन्य साथी भी वहां पहुंचे। पार्टी के दौरान ही किसी बात को लेकर आपसी झगड़े, पारिवारिक टिप्पणी को लेकर झगड़ा हुआ। जिस पर दोनों शुभम व लक्ष्मी के सिर पर पत्थर से कुचल कुचलकर उन्हें मार डाला गया। घटनास्थल के पास गोदाम की छत से पुलिस को शराब की बोतलें, चरस भरने वाले पेपर के रैपर, सिगरेट, कोल्डड्रिंक, स्नैक्स आदि सामान पड़े मिले। बताया जा रहा है कि पुलिस ने दो संदिग्धों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
मृतक शुभम टम्टा के ताऊ हरीश लाल ने बताया कि शुभम छह भाई-बहनों में सबसे छोटा था। वह पूर्व में नशे का आदी था और पांच वर्ष पूर्व हल्द्वानी के कटघरिया क्षेत्र स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती रहा। उपचार के बाद वह वहीं कर्मचारी बना और बाद में दूसरे नशा मुक्ति केंद्र में काउंसलर के रूप में कार्य करने लगा। शुभम के पिता किशोरी लाल डाक विभाग में कार्यरत रहे थे और दो वर्ष पूर्व उनका निधन हो गया। उनकी माता भागीरथी देवी भी पूर्व ग्राम प्रधान थीं जिनका बीमारी के कारण निधन हो चुका है।
वहीं मृतका लक्ष्मी के बड़े भाई सुरेश पोखरिया ने बताया कि वह आठ भाई-बहनों में सातवें स्थान पर थी। वह एमबीपीजी महाविद्यालय में बीएससी द्वितीय वर्ष की विद्यार्थी थी और पढ़ाई के लिए मुखानी क्षेत्र में रह रही थी। अपने शैक्षिक खर्च के लिए वह एक मेडिकल स्टोर में कार्य करती थी। परिजनों के अनुसार लक्ष्मी पढ़ाई में मेधावी थी और उसका शुभम से क्या संबंध था इसकी जानकारी परिवार को नहीं है।
पुलिस घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है। घटनास्थल के पास से शराब की बोतलें, सिगरेट के डिब्बे और अन्य सामग्री बरामद हुई है, जिनकी फॉरेंसिक जांच कराई गई है। सूत्रों के अनुसार पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और शीघ्र ही पूरे प्रकरण का अनावरण किए जाने की संभावना है। परिजनों ने मांग की है कि हत्याकांड का शीघ्र खुलासा कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।
घटनास्थल से बड़े पत्थर भी बरामद हुए हैं, जिनका उपयोग हत्या में किये जाने की आशंका है। पुलिस ने मौके से कुछ अन्य सामग्री भी अभिरक्षा में ली है, किन्तु इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
देर रात की गई हत्या, साक्ष्य संकलन जारी
घटनास्थल की स्थिति देखकर पुलिस ने फॉरेंसिक दल ने घटनास्थल से विभिन्न साक्ष्य संकलित किये हैं तथा आसपास लगे सीसीटीवी (Closed Circuit Television) कैमरों की दृश्य सामग्री का परीक्षण किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृत्यु के वास्तविक कारण और समय का स्पष्ट निर्धारण शव परीक्षण (Postmortem Examination) रिपोर्ट के बाद ही संभव होगा। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और दोनों की पहचान स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है।
कानून-व्यवस्था और सामाजिक प्रभाव
व्यस्त मंडी क्षेत्र में इस प्रकार की घटना ने स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा को लेकर चिंता उत्पन्न की है। क्या यह घटना आपसी रंजिश, परिचय आधारित विवाद या अन्य किसी कारण से हुई? पुलिस प्रेम संबंध, व्यक्तिगत विवाद और अन्य संभावित कारणों सहित सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
प्रशासन के अनुसार घटना का शीघ्र अनावरण कर दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। यह प्रकरण सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी तंत्र और अपराध नियंत्रण की प्रभावशीलता से भी जुड़ा हुआ है, इसलिए इसकी जांच को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हम इस समाचार पर अपडेट के लिये बने हुए हैं। इस संबंध में कोई भी अपडेट इसी लिंक पर दी जाएगी। इसलिये अपडेटेड समाचार देखने के लिये इस समाचार के लिंक को रिफ्रेश करते रहें। धन्यवाद।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट यहाँ क्लिक करके पढ़ी जा सकती है। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचारों के लिए यहाँ👉, अल्मोड़ा के समाचारों के लिए यहाँ👉, बागेश्वर के समाचारों के लिए यहाँ👉, चंपावत के समाचारों के लिए यहाँ👉, ऊधमसिंह नगर के समाचारों के लिए यहाँ👉, देहरादून के समाचारों के लिए यहाँ👉, उत्तरकाशी के समाचारों के लिए यहाँ👉, पौड़ी के समाचारों के लिए यहाँ👉, टिहरी जनपद के समाचारों के लिए यहाँ👉, चमोली के समाचारों के लिए यहाँ👉, रुद्रप्रयाग के समाचारों के लिए यहाँ👉, हरिद्वार के समाचारों के लिए यहाँ👉और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार पढ़ने के लिये यहां👉 क्लिक करें।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से यहाँ, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Haldwani-Double Murder) :
Haldwani-Double Murder, Haldwani Double Murder Case Uttarakhand, Nainital Crime Investigation News, Uttarakhand Law And Order Update, Haldwani Mandi Murder Investigation, Forensic Evidence Crime Case India, Uttarakhand Police Investigation Report, Public Safety Concerns Haldwani, Unidentified Dead Bodies Investigation, Nainital District Crime News, India Criminal Justice Process, #LawAndOrderIndia #CriminalInvestigation #PublicSafetyPolicy #ForensicInvestigation #UttarakhandPolice
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।













3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।