नवीन समाचार, हल्द्वानी, 15 फरवरी 2026 (Agniveer Thief Arrested)। नैनीताल (Nainital) जनपद के हल्द्वानी (Haldwani) में अग्निवीर (Agniveer) भर्ती परीक्षा उत्तीर्ण एक युवक समेत चार आरोपितों को ट्रकों की बैटरियां चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से छह बैटरियां और चोरी में प्रयुक्त कार बरामद की है। जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपित आपराधिक इतिहास के कारण अग्निवीर भर्ती में चयनित नहीं हो पाया था।
कैसे हुआ प्रकरण का अनावरण
नैनीताल पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के बनभूलपुरा (Banbhoolpura) निवासी जुहैब आलम हुसैन ने गत 12 फरवरी 2026 को पुलिस में शिकायत की थी कि 7 फरवरी को उनका डम्पर संख्या DLIG-5376 इंद्रानगर गेट के पास खड़ा था, जहां से अज्ञात व्यक्तियों ने उनके डंपर की बैटरी चोरी कर ली। साथ ही आसपास खड़े अन्य वाहनों से भी बैटरियां चोरी होने की जानकारी मिली।
शिकायत के आधार पर थाना बनभूलपुरा में भारतीय न्याय संहिता (Bharatiya Nyaya Sanhita-BNS) की धारा 303(2) के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना उप निरीक्षक मनोज यादव को सौंपी गयी।
सीसीटीवी से मिला सुराग, गौला बाईपास से गिरफ्तारी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी (SSP Nainital Dr. Manjunath TC) के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल (SP Haldwani Manoj Kumar Katyal) और पुलिस उपाधीक्षक अमित कुमार सैनी (DSP Amit Kumar Saini) के पर्यवेक्षण में टीम गठित की गयी। टीम ने 100 से अधिक सीसीटीवी दृश्य (CCTV Footage) खंगाले और 14 फरवरी को गौला बाईपास रोड से तीन बैटरी चोर व एक कबाड़ी को दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपित :
ग्राम पिण्डारी अशोक, थाना बहेड़ी, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) निवासी :
विनोद कुमार पुत्र अमर सिंह, उम्र 25 वर्ष
रंजीत सिंह पुत्र ख्याली राम, उम्र 24 वर्ष
रंजीत सिंह पुत्र राम भरोसे, उम्र 26 वर्ष
और जलील अहमद पुत्र अली शेर, उम्र 40 वर्ष (कबाड़ी), निवासी: मोहल्ला अब्बास नगर थाना बहेड़ी, स्थाई पता: ग्राम नगलिया कलां, थाना शेरगढ़, जिला बरेली
पुलिस ने इनके कब्जे से:
ट्रकों की छह बैटरियां
कार संख्या UP15AN2345 (स्विफ्ट डिजायर)
बरामद की।
कबाड़ी को बेचते थे चोरी का सामान
पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया कि वे गौला नदी क्षेत्र में खड़े ट्रकों से बैटरियां चोरी करते थे और उन्हें कबाड़ी जलील अहमद को बेच देते थे। कुछ बैटरियां आसपास छिपाकर भी रखी जाती थीं। पुलिस ने कबाड़ी को भी गिरफ्तार कर लिया।
आपराधिक इतिहास और अग्निवीर प्रकरण
पुलिस जांच में सामने आया कि एक मुख्य आरोपित विनोद कुमार अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर भर्ती परीक्षा पास कर चुका था, लेकिन आपराधिक इतिहास के कारण चयनित नहीं हो पाया। तीनों मुख्य आरोपितों के विरुद्ध थाना बहेड़ी (Bareilly) में पूर्व से चोरी से संबंधित अभियोग दर्ज हैं। जबकि कबाड़ी जलील अहमद का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
क्यों महत्वपूर्ण है मामला
यह प्रकरण दर्शाता है कि संगठित वाहन पुर्ज़ा चोरी शहरी क्षेत्रों में चुनौती बनती जा रही है। क्या सीसीटीवी निगरानी और कबाड़ी नेटवर्क पर सख्ती से ऐसे अपराधों पर अंकुश लगेगा? पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। फिलहाल सभी आरोपितों को न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है और आगे की विवेचना जारी है।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट यहाँ क्लिक करके पढ़ी जा सकती है। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचारों के लिए यहाँ👉, अल्मोड़ा के समाचारों के लिए यहाँ👉, बागेश्वर के समाचारों के लिए यहाँ👉, चंपावत के समाचारों के लिए यहाँ👉, ऊधमसिंह नगर के समाचारों के लिए यहाँ👉, देहरादून के समाचारों के लिए यहाँ👉, उत्तरकाशी के समाचारों के लिए यहाँ👉, पौड़ी के समाचारों के लिए यहाँ👉, टिहरी जनपद के समाचारों के लिए यहाँ👉, चमोली के समाचारों के लिए यहाँ👉, रुद्रप्रयाग के समाचारों के लिए यहाँ👉, हरिद्वार के समाचारों के लिए यहाँ👉और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार पढ़ने के लिये यहां👉 क्लिक करें।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से यहाँ, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Agniveer Thief Arrested) :
Agniveer Thief Arrested, Haldwani Battery Theft Police Arrest Case, Agniveer Exam Passed Youth Crime News, Banbhoolpura Truck Battery Theft Investigation, Uttarakhand Police CCTV Based Arrest, Bareilly Criminal History Agniveer Candidate, Scrap Dealer Arrest Battery Theft India, Haldwani Organized Vehicle Theft Case, Nainital District Crime Update 2026, Police Crackdown On Truck Battery Theft, Agnipath Scheme Candidate Disqualified Case, #HaldwaniPolice #BatteryTheft #AgniveerCase #CrimeInvestigation #UttarakhandNews
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।















3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।