English
Other languages
- Abron
- Acoli
- адыгэбзэ
- Afrikaans
- अहिराणी
- ajagbe
- Batak Angkola
- አማርኛ
- Obolo
- العربية
- অসমীয়া
- авар
- تۆرکجه
- ᬩᬮᬶ
- ɓasaá
- Batak Toba
- wawle
- беларуская
- беларуская (тарашкевіца)
- Bari
- روچ کپتین بلوچی
- भोजपुरी
- भोजपुरी
- Ẹdo
- Itaŋikom
- Bamanankan
- বাংলা
- བོད་ཡིག།
- bòo pìkkà
- bèrom
- बोड़ो
- Batak Dairi
- Batak Mandailing
- Sahap Simalungun
- cakap Karo
- Batak Alas-Kluet
- bulu
- bura
- ብሊን
- Mə̀dʉ̂mbɑ̀
- нохчийн
- chinook wawa
- ᏣᎳᎩ
- کوردی
- Anufɔ
- Чăвашла
- Dansk
- Dagbani
- дарган
- dendi
- Deutsch
- Dagaare
- Thuɔŋjäŋ
- Kirdkî
- डोगरी
- Duálá
- Èʋegbe
- efịk
- ẹkpeye
- Ελληνικά
- English
- Esperanto
- فارسی
- mfantse
- Fulfulde
- Suomi
- Føroyskt
- Fon
- poor’íŋ belé’ŋ
- International Phonetic Alphabet
- Ga
- गोंयची कोंकणी / Gõychi Konknni
- 𐌲𐌿𐍄𐌹𐍃𐌺𐌰 𐍂𐌰𐌶𐌳𐌰
- ગુજરાતી
- farefare
- Hausa
- עברית
- हिन्दी
- छत्तीसगढ़ी
- 𑢹𑣉𑣉
- Ho
- Hrvatski
- հայերեն
- ibibio
- Bahasa Indonesia
- Igbo
- Igala
- гӀалгӀай
- Íslenska
- awain
- Abꞌxubꞌal Poptiꞌ
- Jawa
- ꦗꦮ
- ქართული ენა
- Taqbaylit / ⵜⴰⵇⴱⴰⵢⵍⵉⵜ
- Jju
- адыгэбзэ (къэбэрдеибзэ)
- Kabɩyɛ
- Tyap
- kɛ́nyáŋ
- Gĩkũyũ
- Қазақша
- ភាសាខ្មែរ
- ಕನ್ನಡ
- 한국어
- kanuri
- Krio
- कॉशुर / کٲشُر
- Кыргыз
- Kurdî
- Kʋsaal
- Lëblaŋo
- лакку
- лезги
- Luganda
- Lingála
- ລາວ
- لۊری شومالی
- lüüdi
- dxʷləšucid
- madhurâ
- मैथिली
- Ŋmampulli
- Malagasy
- Kajin M̧ajeļ
- മലയാളം
- Монгол
- ᠮᠠᠨᠵᡠ
- Manipuri
- ма̄ньси
- ဘာသာမန်
- moore
- मराठी
- မြန်မာ
- 閩南語 / Bân-lâm-gú
- 閩南語(漢字)
- 閩南語(傳統漢字)
- Bân-lâm-gú (Pe̍h-ōe-jī)
- Bân-lâm-gú (Tâi-lô)
- Khoekhoegowab
- Norsk (bokmål)
- नेपाली
- नेपाल भाषा
- li niha
- nawdm
- Norsk (nynorsk)
- ngiembɔɔn
- ߒߞߏ
- Sesotho sa Leboa
- Thok Naath
- Chichewa
- Nzema
- ଓଡ଼ିଆ
- ਪੰਜਾਬੀ
- Piemontèis
- Ποντιακά
- ⵜⴰⵔⵉⴼⵉⵜ
- Tarandine
- русский
- संस्कृत
- саха тыла
- ᱥᱟᱱᱛᱟᱞᱤ (संताली)
- सिंधी
- کوردی خوارگ
- Davvisámegiella
- Koyraboro Senni
- Sängö
- ⵜⴰⵛⵍⵃⵉⵜ
- တႆး
- සිංහල
- ᠰᡞᠪᡝ
- Slovenčina
- Српски / srpski
- Sesotho
- SENĆOŦEN
- Sunda
- Svenska
- Ślůnski
- தமிழ்
- ತುಳು
- తెలుగు
- ไทย
- ትግርኛ
- ትግሬ
- цӀаӀхна миз
- Setswana
- ChiTumbuka
- Twi
- ⵜⴰⵎⴰⵣⵉⵖⵜ
- удмурт
- Українська
- اردو
- Oʻzbekcha
- ꕙꔤ
- TshiVenḓa
- Vèneto
- Waale
- Wolof
- Likpakpaanl
- Yorùbá
- 中文
- 中文(中国大陆)
- 中文(简体)
- 中文(繁體)
- 中文(香港)
- 中文(澳門)
- 中文(马来西亚)
- 中文(新加坡)
- 中文(臺灣)
नवीन समाचार, नैनीताल, 26 जनवरी 2025 (Nainital-Bhowali BJP Candidates Accused Sabotage)। भाजपा के पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी प्रकाश आर्य ने निकाय चुनाव में तीन वोटों के मामूली अंतर से हारने के बाद पार्टी के अंदर गहरी साजिश और भीतरघात का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि जनता का समर्थन पूरी तरह उनके पक्ष में था, लेकिन पार्टी के अंदर उनके खिलाफ षड्यंत्र रचा गया, जिससे उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसी तरह नैनीताल की भाजपा प्रत्याशी जीवंती भट्ट ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं पर भीतरघात के आरोप लगाए हैं।
भाजपा प्रत्याशी प्रकाश आर्य ने की मंडल अध्यक्ष के निष्कासन की मांग

भवाली नगर पालिका के अध्यक्ष पद के भाजपा के प्रत्याशी रहे प्रकाश आर्य ने पार्टी संगठन से मंडल अध्यक्ष के निष्कासन की मांग की है। उनका आरोप है कि निकाय चुनाव में मंडल अध्यक्ष स्वयं दावेदार थे। उन्होंने खुद को टिकट न मिलने पर उनके यानी पार्टी प्रत्याशी के भाई, पत्नी, भतीजे और अन्य समर्पित कार्यकर्ताओं के विरुद्ध व्यक्तिगत आक्षेप लगाए।
आर्य ने कहा की पार्टी द्वारा उनका नाम घोषित करने के बाद से ही मंडल अध्यक्ष ने उनके खिलाफ माहौल खड़ा किया, और साजिश के तहत पार्टी को नुकसान पहुंचाया। आर्य ने आरोप लगाया कि मंडल अध्यक्ष ने अपने उस बूथ पर पार्टी को हरवाया, जहां वर्षों से भाजपा की जीत हो रही थी। उन्होंने पार्टी संगठन से कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि ऐसे लोगों को पार्टी से बाहर किया जाना चाहिए जो पार्टी की छवि को नुकसान पहुँचाते हैं और आंतरिक मतभेदों को बढ़ावा देते हैं।
पार्टी में भीतरघात का आरोप
प्रकाश आर्य ने खुलासा किया कि पार्टी के मजबूत माने जाने वाले बूथों पर जानबूझकर नुकसान पहुंचाया गया। पार्टी के मंडल अध्यक्ष और महामंत्री के बूथ पर भी भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। गांधी कॉलोनी बूथ पर कांग्रेस को 292 और भाजपा को केवल 277 वोट मिले।
यह भी कहा कि पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ माहौल बनाया और चुनाव में उनकी संभावनाओं को कमजोर किया। उन्होंने कहा, “जिन कार्यकर्ताओं ने अपनी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से उनका साथ दिया, उनके खिलाफ माहौल बनाकर उन्हें चुनाव से अलग कर दिया गया। टिकट नहीं मिलने पर उनके खिलाफ साजिशें की गईं और स्वयं अपनी दावेदारी पेश कर उन्हें कमजोर किया गया।” कुछ लोगों ने अपने निजी स्वार्थ के लिए उनकी राह में बाधाएं खड़ी कीं।
उन्होंने यह भी कहा कि यह हार केवल चुनावी नहीं, बल्कि पार्टी के भीतर सक्रिय उन तत्वों की वजह से हुई है, जिन्होंने जानबूझकर पार्टी की एकता को नुकसान पहुंचाया।
नेतृत्व से की कार्यवाही की अपील
प्रकाश आर्य ने पार्टी नेतृत्व से अपील करते हुए कहा कि उन कार्यकर्ताओं के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाए, जो पार्टी को भीतर से कमजोर कर रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि ऐसे तत्वों को रोका नहीं गया, तो यह पार्टी के भविष्य के लिए घातक सिद्ध होगा।
जीवंती भट्ट ने भी लगाया भितरघात का आरोप (Nainital-Bhowali BJP Candidates Accused Sabotage)
नैनीताल। नैनीताल की भाजपा प्रत्याशी जीवंती भट्ट ने भी भीतरघात का आरोप लगाया है। यहां तक कि उनके द्वारा उपलब्ध कराये गये संसाधन विरोधी पार्टी के प्रत्याशी के लिये और सामान्य रूप से भी वार्डों में सभासदों के प्रचार में उपयोग किये गये। उन्होंने अपनी हार के लिये भाजपा के चुनाव प्रबंधन को पूरी तरह से जिम्मेदार बताया। कहा कि उनके कहने के बावजूद उनकी बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक नहीं करायी गयी। इसका प्रतिफल रहा कि वह नैनीताल के 32 में से 31 बूथों में विरोधी प्रत्याशी से पीछे रहीं।
कहा कि पिछले निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को मात्र 16 प्रतिशत मिले थे, जबकि इस बार उन्हें 40 प्रतिशत मिले हैं। इसके लिये वह जनता का आभार भी जताती हैं।
इस प्रकार निकाय चुनाव में जीवंती भट्ट एवं प्रकाश आर्य की हार ने भाजपा की अंदरूनी राजनीति और भीतरघात के मुद्दे को उजागर कर दिया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी नेतृत्व इस मामले पर क्या कदम उठाएगा और ऐसे आरोपों के बाद पार्टी में किस तरह की रणनीति अपनाई जाएगी। (Nainital-Bhowali BJP Candidates Accused Sabotage)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
(Nainital-Bhowali BJP Candidates Accused Sabotage, Nainital News, Bhowali News, Political News, BJP News, BJP, Internal Politics, Nikay Chunav, Prakash Arya, Bhitharghaat, Bhawali, Gandhi Colony Booth, Congress vs BJP, Political Conspiracy, Booth Management, Election Defeat, Mandal President, BJP Workers, Leadership Appeal, Party Discipline, Future Strategy, After losing the election, BJP’s Nainital-Bhawali candidates accused of sabotage,)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।










You must be logged in to post a comment.