मुख्यमंत्री ने पौधरोपण कर किया प्रधानमंत्री के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का शुभारंभ, झाड़ू भी लगायी
नवीन समाचार, नैनीताल, 7 जून 2025 (Nainital-CMPlanted Sapling-Palikadhyaksh Finance)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार सुबह अपनी रोज की आदत के अनुसार नगर के मल्लीताल क्षेत्र में सुबह की सैर पर निकले और ‘स्वच्छ उत्तराखण्ड’ अभियान की भावना को साकार करते हुए स्वयं प्रतीकात्मक तौर पर झाड़ू लगाकर सफाई अभियान में भाग लिया और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को स्वच्छता और पर्यावरण सुरक्षा की शपथ भी दिलाई।
इस दौरान नगर के पंत पार्क क्षेत्र में भाजपा के जनपद अध्यक्ष प्रताप बिष्ट व नैनीताल की विधायक सरिता आर्य व नगर मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की के साथ मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का पौधरोपण कर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री के इस भावनात्मक अभियान को मातृप्रेम से जुड़ी जनभागीदारी का अनुपम उदाहरण बताया।
इस दौरान पंत पार्क में बुरांश, तेजपत्ता जैसे स्थानीय उपयोगी व छायादार वृक्षों का पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों, स्वयं सेवकों, विद्यार्थियों व आमजन की भी सक्रिय भागीदारी रही। इस दौरान उन्होंने मैदान में मौजूद खिलाड़ियों व अन्य से वार्तालाप भी किया। इस दौरान जिलाधिकारी वंदना सहित अन्य अधिकारी, भाजपा नेता व बड़ी संख्या में खिलाड़ी शामिल भी मौजूद रहे।
नगरपालिका अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से मांगी बिजली बिल, कर्मचारियों के देयकों के लिये आर्थिक सहयोग (Nainital-CMPlanted Sapling-Palikadhyaksh Finance)
-कूड़े के निस्तारण के लिये वन पंचायत की भूमि उपलब्ध कराने का भी किया अनुरोध
नैनीताल। नैनीताल नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नैनीताल आगमन के दौरान नगर की विविध समस्याओं के समाधान हेतु एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया कि ऐतिहासिक नगर निकाय होने के साथ-साथ नैनीताल में उच्च न्यायालय, राजभवन, मंडल और जिला मुख्यालय, प्रशासनिक अकादमी, विश्वविद्यालय तथा अन्य प्रमुख शासकीय प्रतिष्ठान स्थित हैं।
साथ ही नगर वर्ष भर देशभर से आने वाले लाखों पर्यटकों का स्वागत करता है, जिससे नगर पालिका पर स्वाभाविक रूप से अतिरिक्त भार बना रहता है। इसके अतिरिक्त नगरपालिका नोडल एजेंसी के रूप में भी कार्य कर रही है, तथा उच्च न्यायालय द्वारा भी समय-समय पर इसकी व्यवस्थाओं का स्वतः संज्ञान लिया जा रहा है। वर्तमान में पर्यटन सीजन के कारण नगर में पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि की संभावना है। इस बीच, नगर में कूड़ा निस्तारण के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं हैं।
मल्लीताल क्षेत्र में स्थित अस्थायी भूमि का उपयोग इस कार्य के लिए हो रहा है। ऐसे में उन्होंने पालिका को स्थायी समाधान हेतु नगर से बाहर वन पंचायत की भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। साथ ही पथ प्रकाश व्यवस्था का दायित्व निभा रही पालिका को विद्युत विभाग द्वारा तीन करोड़ पचास लाख रुपये के बकाया देयकों का भुगतान शासन से कराने की मांग की गई है।
अध्यक्ष ने वित्तीय रूप से कमजोर पालिका को शासन से सहायता देने की भी आवश्यकता जताई है, ताकि कार्मिकों के लंबित वेतन, पेंशन व गेज्युटी का समय पर भुगतान किया जा सके। साथ ही 15 वर्षों से पालिकाहित में कार्यरत आउसोर्स, संविदा व दैनिक कर्मचारियों को नियमावली में शामिल कर विनियमित करने का अनुरोध भी ज्ञापन में किया गया है। (Nainital-CMPlanted Sapling-Palikadhyaksh Finance)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
(Nainital-CMPlanted Sapling-Palikadhyaksh Finance, Nainital News, CM In Nainital, Dhami in Nainital, Ek Ped Maa Ke Naam, Tree Plantation, Clean Uttarakhand, Swachhta Abhiyan,Pushkar Singh Dhami, Uttarakhand CM, Sarita Arya, Pratap Bisht, Nainital News, Pant Park, Environmental Awareness, Uttarakhand Green Drive, Mallital Nainital, Municipality Issues, Nainital Municipality, Electricity Bill Issue, Garbage Disposal, Forest Land Request, Contractual Workers Regularisation, Uttarakhand Development, In Nainital, the Chief Minister planted a sapling and also swept the floor, Municipal Chairman sought financial support,)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।













3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।