नवीन समाचार, भीमताल (नैनीताल), 11 अप्रैल 2026 (CM in Bhimtal-Bhimtal will-Sub-Tehsil)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नैनीताल जनपद के भीमताल क्षेत्र को बड़ी सौगातें दी हैं। बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ अप्लाइड साइंसेज (BIAS) में आयोजित तीन दिवसीय तकनीकी एवं सांस्कृतिक महोत्सव ‘स्पेक्ट्रम 2026’ के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने भीमताल को उप-तहसील बनाने सहित विकास योजनाओं की झड़ी लगा दी। उन्होंने संस्थान के कंप्यूटर साइंस विभाग के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन भी किया और छात्रों को नवाचार के प्रति प्रेरित किया।
मुख्यमंत्री ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए स्वास्थ्य, खेल और कृषि अवसंरचना से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम के दौरान काबीना मंत्री राम सिंह कैड़ा ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया।
भीमताल विधानसभा के लिए मुख्यमंत्री की प्रमुख घोषणाएं:
प्रशासनिक: भीमताल में उप-तहसील की स्थापना की जाएगी।
स्वास्थ्य: ओखलकांडा के भीड़ापानी में आयुर्वेदिक चिकित्सालय खुलेगा। ओखलकांडा एवं ढोलीगांव के स्वास्थ्य केंद्रों में एक्सरे और भीमताल सीएचसी में अल्ट्रासाउंड मशीनें लगाई जाएंगी।
कृषि: फल पट्टी क्षेत्र लेटीबुंगा एवं सतबुंगा में कोल्ड स्टोर का निर्माण होगा। किसानों की सुविधा हेतु रामगढ़, धारी और ओखलकांडा में मंडी बनाई जाएगी।
शिक्षा: बिड़ला इंस्टीट्यूट में ड्रोन प्रयोगशाला और कंप्यूटर विभाग के उच्चीकरण के लिए 50 लाख तथा ऑडिटोरियम हेतु 50 लाख रुपये (कुल 1 करोड़) दिए जाएंगे।
खेल: ककोड़ और दाड़िम क्षेत्र में युवाओं के लिए मिनी स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।
युवाओं और शिक्षा पर सरकार का विशेष फोकस
मुख्यमंत्री ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम और पूर्व मुख्यमंत्री स्व. नारायण दत्त तिवारी को याद करते हुए कहा कि उत्तराखंड की प्रतिभाओं को वैश्विक मंच प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि राज्य में 20 मॉडल कॉलेजों की स्थापना की जा रही है और ब्रिटेन के साथ ‘शेवनिंग उत्तराखण्ड छात्रवृत्ति’ के लिए समझौता किया गया है, जिससे छात्र विदेशों में उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।
उन्होंने कहा कि सरकार ने नकल विरोधी कानून लागू कर युवाओं का भविष्य सुरक्षित किया है। पिछले चार वर्षों में रिकॉर्ड 32 हजार सरकारी नौकरियां दी गई हैं। इसके साथ ही ‘देवभूमि उद्यमिता योजना’ और ‘मुख्यमंत्री शोध प्रोत्साहन योजना’ (18 लाख तक का शोध अनुदान) के माध्यम से रिसर्च और स्टार्टअप को बढ़ावा दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि हर जिले में साइंस सेंटर खोलने की योजना के तहत चंपावत और देहरादून में कार्य जारी है।
कार्यक्रम में काबीना मंत्री राम सिंह कैड़ा ने क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ब्लॉक प्रमुख डॉ.हरीश बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, उत्तराखंड सरकार में दाईत्वधारी डॉ.अनिल कपूर डब्बू, शंकर कोरंगा, भावना मेहरा, ध्रुव रौतेला, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद पांडेय, इंस्टीट्यूट के निदेशक बीके सिंह, चेयरमैन बीएस बिष्ट, रजिस्ट्रार डॉ. हेमचंद्र पांडेय, पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार नैनीताल के प्रबंधक श्याम अग्रवाल सहित अन्य उपस्थित रहे।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (CM in Bhimtal-Bhimtal will-Sub-Tehsil) :
CM in Bhimtal-Bhimtal will-Sub-Tehsil, Uttarakhand News, Nainital News, Hindi News, CM Pushkar Singh Dhami Bhimtal Visit, Bhimtal Sub Tehsil Announcement, Spectrum 2026 Birla Institute Bhimtal, Cold Store Construction Letibunga Satbunga, Mini Stadium Kakod Darim Uttarakhand, Mandi Construction Ramgarh Dhari Okhalkanda, Uttarakhand Model College Scheme 2026, Chevening Uttarakhand Scholarship Program, Mukhyamantri Shodh Protsahan Yojana, Drone Lab Birla Institute Bhimtal, Government Job Statistics Uttarakhand 2026, Development Projects Bhimtal Constituency, #UttarakhandGovernancePolicy #AdministrativeExpansionLaw #EducationInfrastructureGovernance #PublicHealthPolicyIndia #YouthEmploymentPolicyUttarakhand
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।














