WhatsApp Channel Marketing | Logiprompt Pro AcademyJoin Our Facebook Group — Alliance for a Viable Future458 Follow Us On Instagram Royalty-Free Images, Stock Photos & Pictures |  Shutterstock

उत्तराखंड के राजकीय आईटीआई में प्रवेश शुरू, पढ़ाई के साथ कंपनी में प्रशिक्षण और रोजगार का अवसर भी, यहाँ से करें ऑनलाइन आवेदन…

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 9 जुलाई 2026 (Admissions-Uttarakhands Government ITIs)। उत्तराखंड (Uttarakhand) में कौशल विकास (Skill Development) और व्यावसायिक शिक्षा (Vocational Education) को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (Government Industrial Training Institutes-ITI) में वर्ष 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इच्छुक छात्र-छात्राएं 25 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस बार ड्यूल ट्रेनिंग सिस्टम (Dual Training System-DTS) के माध्यम से प्रशिक्षण के साथ उद्योगों में व्यावहारिक अनुभव और मानदेय प्राप्त करने का भी अवसर मिलेगा, जिससे रोजगार और स्वरोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  उत्तराखंड की दलित-विवाहिता से यूपी में दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग, मुख्य आरोपित हिरासत में

Admissions-Uttarakhands Government ITIs उत्तराखंड ITI Admission 2026 Form Out | UK ITI Admission 2026 | Uttarakhand  iti online form 2026राजकीय आईटीआई (Government ITI) बेतालघाट (Betalghat), नैनीताल (Nainital) में कार्यरत उप नोडल अधिकारी (प्रवेश समिति) कुमाऊं मंडल (Kumaon Division) राजेंद्र पांडे (Rajendra Pandey) ने बताया कि कुमाऊं मंडल के 37 राजकीय आईटीआई में विभिन्न व्यवसायों में ड्यूल ट्रेनिंग सिस्टम योजना लागू की गई है। इसके तहत एक वर्षीय पाठ्यक्रम के प्रशिक्षार्थी छह माह संस्थान और छह माह चयनित कंपनी में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे, जबकि द्विवर्षीय पाठ्यक्रम के प्रशिक्षार्थी एक वर्ष आईटीआई और एक वर्ष उद्योग में प्रशिक्षण लेंगे।

ड्यूल ट्रेनिंग से उद्योगों का अनुभव और मानदेय भी मिलेगा

महत्वपूर्ण सूचनाराजेंद्र पांडे ने बताया कि कंपनी में प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षार्थियों को कार्य संस्कृति, अनुशासन, समय प्रबंधन, व्यवहार और आधुनिक कौशल का व्यावहारिक अनुभव मिलेगा। प्रशिक्षण अवधि में संबंधित कंपनी द्वारा नियमानुसार मानदेय (Stipend) भी प्रदान किया जाएगा। इससे प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद रोजगार प्राप्त करने में सुविधा होगी और उद्योगों की कार्यप्रणाली का पूर्व अनुभव भी मिलेगा।

उन्होंने बताया कि संस्थान स्तर से प्रशिक्षार्थियों को निर्धारित वर्दी भी उपलब्ध कराई जाती है। इसके अलावा प्रत्येक वर्ष आईटीआई परिसर में रोजगार एवं अप्रेंटिस (Apprenticeship) मेला आयोजित किया जाता है, जहां प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को विभिन्न कंपनियों में अप्रेंटिसशिप और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाते हैं।

स्वरोजगार और अग्निवीर भर्ती में भी मिलेगा लाभ

राजेंद्र पांडे के अनुसार स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए समय-समय पर जिला उद्योग केंद्र (District Industries Centre-DIC), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (Micro, Small and Medium Enterprises-MSME) तथा विभिन्न बैंकों के अधिकारियों को संस्थानों में आमंत्रित किया जाता है। वे विद्यार्थियों को स्वरोजगार योजनाओं, बैंक ऋण और सरकारी सहायता की जानकारी देते हैं, जिससे प्रशिक्षार्थी स्वयं का उद्यम स्थापित कर सकते हैं और पर्वतीय क्षेत्रों से हो रहे पलायन को कम करने में योगदान दे सकते हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि अग्निवीर (Agniveer) भर्ती प्रक्रिया में आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को नियमानुसार वरीयता भी प्रदान की जाती है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  ब्रेकिंग समाचार : नैनीताल सहित 7 जनपदों में कल विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

प्रवेश प्रक्रिया की प्रमुख तिथियां

उप नोडल अधिकारी राजेंद्र पांडे ने प्रवेश कार्यक्रम की प्रमुख तिथियां भी जारी की हैं—

  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 25 जुलाई 2026

  • आवेदन पत्र में संशोधन : 22 से 25 जुलाई 2026
  • मेरिट सूची का प्रकाशन : 26 जुलाई 2026
  • विकल्प (Choice Filling) भरने की अवधि : 27 जुलाई से 2 अगस्त 2026
  • प्रथम काउंसिलिंग (Counselling) हेतु संस्थान एवं व्यवसाय आवंटन : 4 अगस्त 2026
  • प्रवेश प्रक्रिया : 4 अगस्त से 10 अगस्त 2026

उन्होंने अभिभावकों और विद्यार्थियों से समय रहते ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी निकटतम राजकीय आईटीआई अथवा उत्तराखंड आईटीआई प्रवेश पोर्टल (Uttarakhand ITI Admission Portal) से संपर्क कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन यहाँ क्लिक करके किया जा सकता है। 

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  बीआरओ में भ्रष्टाचार के आरोपों पर उत्तराखंड के पांच जिलों में सुबह से सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, कई ठिकानों पर छापेमारी
Tags (Admissions-Uttarakhands Government ITIs) :

<

p style=”text-align: justify;”>Admissions-Uttarakhands Government ITIs, Uttarakhand ITI Admission 2026, Uttarakhand Government ITI, ITI Admission Last Date 2026, Rajkiya ITI Uttarakhand, Betalghat ITI News, Rajendra Pandey ITI, Dual Training System Uttarakhand, Skill Development Uttarakhand, Vocational Education Uttarakhand, Apprenticeship Uttarakhand, Agniveer ITI Preference, ITI Counselling 2026, Kumaon ITI Admission, ITI Online Form Uttarakhand, Navin Samachar Uttarakhand News, #Uttarakhand #ITI #SkillDevelopment #VocationalEducation #GovernmentITI #Betalghat #Nainital #Kumaon #DualTraining #Apprenticeship #Agniveer #Employment #SelfEmployment #EducationNews #NavinSamachar

Leave a Reply