पंतनगर विश्वविद्यालय परिसर में दो मासूम बहनों से कथित अश्लील हरकत, पॉक्सो अधिनियम में अभियोग दर्ज, गिरफ्तार…

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, पंतनगर, 9 जुलाई 2026 (Obscene Act against 2 Minor Sisters)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के ऊधमसिंह नगर (Udham Singh Nagar) जनपद स्थित गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (Govind Ballabh Pant University of Agriculture and Technology-GBPUAT), पंतनगर (Pantnagar) परिसर में दो मासूम बहनों के साथ कथित अश्लील हरकत का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि विश्वविद्यालय के एक ठेका कर्मी (Contract Worker) ने टॉफी का लालच देकर बच्चियों को अपने पास बुलाया, और उनके सामने अपना गुप्तांग दिखाने की बेहद अशोभनीय हरकत की तथा उनका पीछा करते हुए अनुचित व्यवहार किया।

Obscene Act against 2 Minor Sisters राष्ट्रपति मुर्मू ने गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय  के 35वें दीक्षांत समारोह में शिरकत की।शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (Protection of Children from Sexual Offences Act-POCSO Act) सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की, और जवाहर निवासी ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना बुधवार शाम लगभग 6:30 बजे विश्वविद्यालय परिसर के वीआईपी रोड (VIP Road) स्थित फूलबाग (Phoolbagh) क्षेत्र की है। सात और दस वर्ष की दो सगी बहनें अन्य बच्चों के साथ साइकिल चला रही थीं तथा अपने पालतू कुत्ते को घुमाने निकली थीं। आरोप है कि इसी दौरान विश्वविद्यालय के एलपीटी विभाग (LPT Department) में कार्यरत ठेका कर्मी दीपक शर्मा (Deepak Sharma) मोटरसाइकिल से वहां पहुंचा और बच्चियों को टॉफी देने का लालच देकर अपने पास बुलाने लगा।

बच्चियों ने घर पहुंचकर परिजनों को बताई पूरी घटना

परिजनों का आरोप है कि आरोपित ने बच्चियों के सामने अपना गुप्तांग दिखाने की अशोभनीय हरकत की, अनुचित भाषा का प्रयोग किया तथा उनका पीछा करते हुए जबरन चूमने (Kiss) का प्रयास किया। किसी तरह दोनों बच्चियां वहां से भागकर घर पहुंचीं और रोते हुए अपने माता-पिता को पूरी घटना बताई।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  नरेश पांडे प्रकरण में नया घटनाक्रम, शिकायतकर्ता युवती को न्यायालय से जमानत, पुलिस की धाराओं पर भी उठे प्रश्न

घटना की जानकारी मिलने के बाद बच्चियों की मां आरोपित की तलाश में मौके पर पहुंचीं, लेकिन तब तक वह फरार हो चुका था। परिजनों का यह भी दावा है कि उसी क्षेत्र की कुछ अन्य बच्चियों के साथ भी आरोपित ने कथित रूप से इसी प्रकार का अनुचित व्यवहार किया।

आक्रोशित लोगों ने कोतवाली पहुंचकर की कार्रवाई की मांग

घटना से आक्रोशित परिजन, स्थानीय निवासी और महिलाएं पहले विश्वविद्यालय के सुरक्षा विभाग पहुंचे और इसके बाद पंतनगर कोतवाली (Pantnagar Police Station) पहुंचकर आरोपित की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। देर रात तक कोतवाली परिसर में लोगों की भीड़ जुटी रही।

पुलिस अधिकारियों ने लोगों को निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। पीड़ित परिवार की लिखित शिकायत के आधार पर आरोपित दीपक शर्मा के विरुद्ध पॉक्सो अधिनियम (POCSO Act) तथा अन्य प्रासंगिक धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है तथा आरोपित की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  परीक्षा केंद्र से नाबालिग छात्रा का अपहरण, फिर भाभी ने पिलाया नशा और देवर ने किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बना कर मांगी रंगदारी

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Obscene Act against 2 Minor Sisters) :

Obscene Act against 2 Minor Sisters, Pantnagar News, Pantnagar University News, GBPUAT News, Udham Singh Nagar News, POCSO Case Uttarakhand, Child Safety Uttarakhand, Pantnagar Police News, Uttarakhand Crime News, Minor Girls Harassment Case, Contract Worker Case Pantnagar, Pantnagar Campus News, Uttarakhand Breaking News, Women and Child Safety, Uttarakhand Local News, Navin Samachar, #Pantnagar #GBPUAT #UdhamSinghNagar #Uttarakhand #POCSO #CrimeNews #ChildSafety #PantnagarPolice #BreakingNews #WomenSafety #LocalNews #UttarakhandNews #Police #NavinSamachar #Crime

Leave a Reply