WhatsApp Channel Marketing | Logiprompt Pro AcademyJoin Our Facebook Group — Alliance for a Viable Future458 Follow Us On Instagram Royalty-Free Images, Stock Photos & Pictures | Shutterstock

विद्यालय जा रहे तीन किशोरों को तेज गति से आ रहे टैंकर ने टक्कर मार दी, एक की मृत्यु, दो गंभीर घायल, सड़क पर बिखरे दिखे छात्र के मांस के टुकड़े

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, रुद्रपुर, 6 अगस्त 2026 (Kashipur-Tanker struck 3 Boys-1 Died)। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर (Udham Singh Nagar) जनपद के काशीपुर (Kashipur) क्षेत्र में गुरुवार सुबह विद्यालय जा रहे तीन किशोरों को तेज गति से आ रहे एक टैंकर ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक 15 वर्षीय विद्यार्थी की मौके पर ही मृत्यु हो गयी, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गये। दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विद्यालय समय में भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  Breaking News : 50 मवेशियों को चराने जंगल गई चार बच्चों की माँ को गुलदार ने बनाया निवाला, बागेश्वर में दहशत

Kashipur-Tanker struck 3 Boys-1 Died ऊधम सिंह नगर के काशीपुर में टैंकर ने तीन स्कूली बच्चों को रौंदा, जिसमें से एक की मौत हो गई है।संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दाभोरा टांडा निवासी मनोज सिंह का 15 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बरखेड़ी (Government Upper Primary School Barkhedi) में कक्षा 10 का विद्यार्थी था। गुरुवार सुबह लगभग 10 बजे वह अपने रिश्ते में चचेरे-तहेरे भाई वासु और अक्षय के साथ पैदल विद्यालय जा रहा था।

इसी दौरान बरखेड़ी मार्ग पर पीछे से आये तेज गति के टैंकर ने तीनों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि शिवम कुमार की मौके पर ही मृत्यु हो गयी, जबकि वासु और अक्षय गंभीर रूप से घायल हो गये। छात्र के मांस के टुकड़े और जूता रोड पर बिखरे दिखे।

चालक वाहन छोड़कर फरार, ग्रामीणों ने घायलों को पहुंचाया चिकित्सालय

दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे। भीड़ को अपनी ओर आते देख टैंकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों ने घायल वासु और अक्षय को तत्काल काशीपुर के एक निजी चिकित्सालय पहुंचाया, जहां दोनों का उपचार चल रहा है और उनकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है।

सड़क सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों का फूटा आक्रोश

दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। उनका कहना था कि विद्यालय के समय इस मार्ग पर भारी वाहनों का संचालन रोका जाना चाहिए तथा विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए प्रभावी यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए। सूचना मिलने पर आईटीआई कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर यातायात सुचारू कराया।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  तीसरी बार सत्ता की तैयारी में भाजपा, दिल्ली में तय हुई रणनीति, बूथ से लेकर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं तक बनेगा चुनावी नेटवर्क

पुलिस ने शुरू की जांच, चालक की तलाश जारी

पुलिस ने शिवम कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार चालक की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के दृश्य खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने संबंधित धाराओं में अभियोग दर्ज कर चालक की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतक शिवम कुमार अपने पांच भाई-बहनों में चौथे स्थान पर था। उसके पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। इस दुर्घटना के बाद परिवार गहरे शोक में है, जबकि क्षेत्र के लोगों ने विद्यालय मार्गों पर बच्चों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  नैनीताल के युवाओं को रोजगार की नई राह दिखा रही 'फ्यूचर शाला', 30 से अधिक छात्रों को मिले देश-विदेश की कंपनियों में अवसर
Tags (Kashipur-Tanker struck 3 Boys-1 Died) :

Kashipur-Tanker struck 3 Boys-1 Died, Uttarakhand News, Udham Singh Nagar News, Kashipur News, Road Accident, School Student Accident, Tanker Accident, Road Safety, Police Investigation, Traffic Safety, Local News, Hindi News, Navin Samachar, #Uttarakhand #Kashipur #RoadAccident #SchoolStudents #TrafficSafety #Police #BreakingNews #LocalNews,

Leave a Reply