नवीन समाचार, नैनीताल, 8 अक्टूबर 2026 (Car Going to Kainchi Dham Catches Fire)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) जिले में कैंची धाम (Kainchi Dham) दर्शन के लिए जा रहे उत्तर प्रदेश के दो पर्यटकों की चलती कार में बुधवार देर रात अचानक आग लग गई। हल्द्वानी-लालकुआं राष्ट्रीय राजमार्ग (Haldwani-Lalkuan National Highway) पर मोटाहल्दू के पास कार से आग की लपटें उठती देख चालक ने वाहन सड़क किनारे रोक दिया। दोनों पर्यटक समय रहते कार से बाहर निकल गए, हालांकि बाहर निकलने के दौरान उन्हें मामूली चोटें आईं।
चलती कार से अचानक उठीं आग की लपटें

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के अकबरपुर, कानपुर (Akbarpur, Kanpur) निवासी सुनील कुमार और उमेश सिंह बुधवार को हुंडई ऑरा (Hyundai Aura) कार से बाबा नीब करौरी महाराज (Baba Neem Karoli Maharaj) के दर्शन के लिए कैंची धाम जा रहे थे।
रात लगभग 11 बजे उनकी कार मोटाहल्दू के पास पहुंची। इसी दौरान चलती कार से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। स्थिति को देखते हुए चालक ने तत्काल कार सड़क किनारे रोक दी और दोनों पर्यटक बाहर निकल गए।
आग से बचने के लिए जल्दबाजी में बाहर निकलने के कारण दोनों के हाथ-पैर में मामूली चोटें आने की बात बताई गई है।
कुछ ही देर में कार आग की चपेट में आई
कार में लगी आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते वाहन का अधिकांश हिस्सा जल गया। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
आग इतनी तेज थी कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से लगभग 10 मिनट तक राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा और वाहनों को रोकना पड़ा।
आग बुझाए जाने तक हुंडई ऑरा 90 प्रतिशत से अधिक जल चुकी थी। कार में रखा दोनों पर्यटकों का सामान, दस्तावेज तथा कैंची धाम में पूजा के लिए ले जाई जा रही सामग्री भी आग में जल गई।
जली कार राजमार्ग पर छोड़कर चले गए
दुर्घटना के बाद दोनों पर्यटक जली हुई कार को राजमार्ग पर ही छोड़कर चले गए। उपलब्ध जानकारी के अनुसार दोनों अपने परिजनों को घटना की जानकारी देने से डर रहे थे।
फिलहाल कार में आग लगने के वास्तविक कारण का पता नहीं चल पाया है। आग वाहन में किस स्थान से शुरू हुई और इसकी वजह क्या थी, इसकी जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Car Going to Kainchi Dham Catches Fire, Kainchi Dham News, Kainchi Dham Car Fire, Nainital News, Motahaldu Car Fire, Haldwani Lalkuan Highway, Kainchi Dham Tourists, Hyundai Aura Fire, Nainital Latest News, Uttarakhand News, Kainchi Dham Accident, Motahaldu News, Neem Karoli Baba, Haldwani News, #KainchiDham #Nainital #Motahaldu #Haldwani #Lalkuan #KainchiDhamNews #NainitalNews #UttarakhandNews #CarFire #NeemKaroliBaba

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
