खेत में रोपाई करने के दौरान गिरी आकाशीय बिजली, सगे युवा भाई-बहन की मौत

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, खटीमा, 24 जून, 2024 (Lightning while transplanting-killing 2 Siblings)। उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जनपद के खटीमा में युवा भाई-बहन की खेत में धान की रोपाई करने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दुःखद मौत की घटना सामने आयी है। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Lightning while transplanting-killing 2 Siblings Uttarakhand: बारिश के दौरान बिजली गिरने से भाई- बहन की मौत - Uttarakhand  Morning Postप्राप्त जानकारी के अनुसार खटीमा के ग्राम सैजना निवासी 19 वर्षीय सुमित राणा और उसकी बहन 24 वर्षीय सुहावनी राणा सोमवार सुबह करीब 10 बजे अपनी माता संक्रांति देवी और बड़ा भाई गोविंद सिंह के साथ अपने खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। तभी अचानक आकाशीय बिजली गिर गयी। इससे दोनों खेत मे ही गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। बिजली गिरने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। दोनों को परिजन खटीमा के उप जिला चिकित्सालय ले गए, जहाँ पर चिकित्सकों ने परीक्षण कर दोनों को मृत घोषित कर दिया।

परिजनों को दिया जाएगा दैवीय आपदा और कृषि मंडी समिति से मुआवजा (Lightning while transplanting-killing 2 Siblings)

इस हृदयविदारक घटना के बाद परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे सैजना गांव में शोक की लहर छा गई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू कर दी है। तहसीलदार हिमांशु जोशी ने बताया कि उनके परिजनों को दैवीय आपदा और कृषि मंडी समिति से मुआवजा दिया जाएगा।

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (Lightning while transplanting-killing 2 Siblings, Khatima, Maut, Aapda, Lightning, Aakashiya Bijli, Bijli, Transplanting, Ropai, Siblings, Siblings Died)

Leave a Reply