नवीन समाचार, नैनीताल, 26 सितंबर 2026 (Army Soldier Swept Away in Kosi River)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) जनपद के बेतालघाट (Betalghat) क्षेत्र में कोसी नदी में नहाते समय सेना के एक 38 वर्षीय सैनिक तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए। सूचना मिलने पर नैनीताल पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) की टीम ने खोजबीन शुरू की और घटनास्थल से लगभग तीन किलोमीटर दूर पत्थरों के बीच उनका शव बरामद किया। गरमपानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पिता का शव देखते ही उनका छह वर्षीय इकलौता बेटा बेसुध हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नायब सूबेदार मूल रूप से अल्मोड़ा जनपद के द्वाराहाट क्षेत्र के कुंस्यारी गांव के निवासी थे और वर्तमान में सेना की एजुकेशन कोर में पंजाब के भटिंडा में नायब सूबेदार के पद पर तैनात थे। उनका परिवार हल्द्वानी के भगवानपुर में रहता है। वह छुट्टी पर अपने पैतृक गांव पूजा-पाठ के लिए गये थे और शुक्रवार दोपहर लगभग 3 बजे रानीखेत से हल्द्वानी लौट रहे थे।
बेटे और साथियों के साथ कोसी नदी में नहाने रुके
बेतालघाट के शहीद बलवंत सिंह मोटर मार्ग पर धारी-उडियार के पास पृथ्वी पाल सिंह अपने छह वर्षीय बेटे ओम और साथियों धन सिंह, नरेंद्र सिंह तथा राजेंद्र सिंह के साथ कोसी नदी में नहाने के लिए रुके।
नहाते समय अचानक उनका पैर फिसल गया और वह नदी के गहरे पानी तथा तेज बहाव की चपेट में आ गए। देखते ही देखते वह बहाव में ओझल हो गए। साथियों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के कारण सफलता नहीं मिली।
तट पर मौजूद छह वर्षीय ओम ने पिता को नदी में बहते देखा। घटना की सूचना तत्काल परिजनों, बेतालघाट थाना, खैरना पुलिस और एसडीआरएफ को दी गई।
तीन किलोमीटर दूर पत्थरों के बीच मिला शव
सूचना मिलने के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से कोसी नदी में खोज अभियान शुरू किया गया। खोजबीन के दौरान घटनास्थल से लगभग तीन किलोमीटर दूर पत्थरों के बीच जवान का शव फंसा मिला। पुलिस ने शव को गरमपानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पिता का शव देखते ही छह वर्षीय बेटा ओम बेसुध हो गया। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Army Soldier Swept Away in Kosi River) :
Army Soldier Swept Away in Kosi River, Nainital News, Nainital River Accident, Betalghat News, Kosi River Accident, Army Jawan Death Nainital, Naib Subedar Prithvi Pal Singh Rawat, Nainital Army Jawan, Kosi River Drowning, Betalghat Kosi River, SDRF Rescue Nainital, Nainital Police, Haldwani News, Uttarakhand News, Almora Dwarahat Army Jawan, Garampani CHC, #NainitalNews #Betalghat #KosiRiver #ArmyJawan #UttarakhandNews #NainitalPolice #SDRF #RiverAccident #HaldwaniNews #Dwarahat #UttarakhandPolice

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
