नवीन समाचार, हरिद्वार, 26 सितंबर 2026 (Roorkee-Man Shoots Sister and Neighbor)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के हरिद्वार (Haridwar) जनपद के रुड़की (Roorkee) क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के शक को लेकर एक युवक ने अपनी बहन और पड़ोसी युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना शनिवार सुबह झबरेड़ी कला गांव में हुई। पुलिस के अनुसार, आरोपित अमन ने पहले पड़ोसी युवक मुन्ना उर्फ सूरज को गोली मारी और इसके बाद घर पहुंचकर अपनी बहन रूपा को भी गोली मार दी। दोनों की मृत्यु हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।
पुलिस के अनुसार, अमन को अपनी बहन रूपा के पड़ोस में रहने वाले मुन्ना उर्फ सूरज से प्रेम प्रसंग होने का शक था। इसी बात को लेकर लगभग एक वर्ष पहले भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था, लेकिन उस समय मामला शांत हो गया था।
पहले पड़ोसी युवक को मारी गोली
शनिवार सुबह प्रेम प्रसंग के शक और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद दोबारा बढ़ गया। आरोप है कि अमन तमंचा लेकर पड़ोसी युवक के घर पहुंचा और उस पर गोली चला दी। गोली लगने से मुन्ना उर्फ सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मृत्यु हो गई।
इसके बाद आरोपित अपने घर पहुंचा और अपनी बहन रूपा को भी गोली मार दी। परिजन उसे गंभीर हालत में चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दो हत्याओं के बाद गांव में पुलिस तैनात
एक के बाद एक दो गोलीबारी की घटनाओं से गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के अनुसार, प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। अमन द्वारा अपनी बहन और पड़ोसी युवक को गोली मारने की बात सामने आई है। दोनों की मृत्यु हो चुकी है और आरोपित की तलाश की जा रही है।
पुलिस वारदात में इस्तेमाल तमंचे के संबंध में भी जांच कर रही है कि वह आरोपित के पास कहां से आया। फिलहाल आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं और पुलिस घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Roorkee-Man Shoots Sister and Neighbor) :
Roorkee-Man Shoots Sister and Neighbor, Roorkee News, Haridwar News, Roorkee Double Murder, Haridwar Crime News, Jhabreri Kalan Murder, Roorkee Murder Case, Uttarakhand Crime News, Haridwar Double Murder, Sister Brother Crime Case, Love Affair Murder Roorkee, Roorkee Police, Haridwar Police, Uttarakhand Crime, Roorkee Latest News, Haridwar Latest News, #RoorkeeNews #HaridwarNews #UttarakhandNews #RoorkeeCrime #HaridwarCrime #DoubleMurder #RoorkeeMurder #UttarakhandCrime #RoorkeePolice #HaridwarPolice

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
