नवीन समाचार, नैनीताल, 30 दिसंबर 2024 (Rama Bhatt Pledge Sainik School Ward Model Ward)। सरोवरनगरी नैनीताल के सैनिक स्कूल वार्ड से सभासद पद के लिए समाजसेवी रमा भट्ट चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें समाज के हर वर्ग का अपार समर्थन मिल रहा है। उन्होंने जनता से वादा किया कि यदि उन्हें चुना गया तो वह सैनिक स्कूल वार्ड को एक आदर्श और विकसित क्षेत्र के रूप में स्थापित करेंगी।
मॉडल वार्ड बनाने का संकल्प

रमा भट्ट ने सैनिक स्कूल वार्ड को मॉडल वार्ड के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाएगा और आधुनिक सुविधाओं से युक्त बुनियादी ढांचा तैयार किया जाएगा।
जन मिलन केंद्र खोलने की योजना
रमा ने जनता से वादा किया कि यदि वह निर्वाचित होती हैं तो जुबली हाल प्राथमिक विद्यालय में एक जन मिलन केंद्र स्थापित करेंगी। इस केंद्र का उद्देश्य गरीब परिवारों की सहायता करना होगा, ताकि वे अपने बच्चों की शादी या अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए इस सुविधा का उपयोग कर सकें।
‘नवीन समाचार’ पर हम चुनिंदा प्रत्याशियों के बारे में भी जानकारी दे रहे हैं। ‘नवीन समाचार’ के माध्यम से आप गूगल पर भी सर्च में नजर आएंगे और हर कोई आपके बारे में जान पाएगा। यदि आप भी प्रत्याशी हैं और अपने बारे में ‘नवीन समाचार’ में समाचार सामग्री प्रकाशित करना चाहते हैं तो संपर्क करें ह्वाट्सएप से 8077566792 पर।
केंद्र और प्रदेश सरकार के सहयोग से वार्ड में रुके हुए विकास कार्यों को पूरा करेंगी (Rama Bhatt Pledge Sainik School Ward Model Ward)
रमा भट्ट ने कहा कि सैनिक स्कूल वार्ड में पिछले पाँच वर्षों से विकास पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है। क्षेत्र में विकास के नाम पर एक भी ईंट नहीं रखी गई है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के सहयोग से वार्ड में रुके हुए विकास कार्यों को पूरा किया जाएगा।
समर्थन के लिए आभार
रमा भट्ट ने सैनिक स्कूल वार्ड की जनता का समर्थन और विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने जनता से अपील की कि वह उनके नाम पर मोहर लगाकर उन्हें अपने वार्ड के विकास की जिम्मेदारी दें। (Rama Bhatt Pledge Sainik School Ward Model Ward)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
(Rama Bhatt Pledge Sainik School Ward Model Ward, Nainital News, Nikay Chunav, Rama Bhatt, Nainital Nagar Palika, Sainik School Ward, Sainik School Ward Candidate, Sainik School Ward, Rama Bhatt, Municipal Election, Social Worker, Development Promise, Model Ward, Street Light Repair, Public Meeting Center, Nainital Politics, Uttarakhand News,)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
You must be logged in to post a comment.