अधिवक्ता से मारपीट मामले में पुलिस पर शिकायत दर्ज न करने का आरोप, 30 लोगों को सम्मान, तल्लीताल व्यापार मंडल के चुनाव, बेतालघाट में बहुउद्देशीय शिविर और ज्योलीकोट ग्राम सभा की खुली बैठक

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

अधिवक्ता से मारपीट मामले में पुलिस पर शिकायत दर्ज न करने का आरोप

डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल, 29 दिसंबर 2025 (Nainital News 30 December 2025)जिला न्यायालय में कार्यरत अधिवक्ता गजेंद्र सिंह मेहरा ने मारपीट की घटना में पुलिस द्वारा शिकायत दर्ज न किए जाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव को लिखित पत्र देकर अवगत कराया है। पत्र में बताया गया कि शुक्रवार की शाम न्यायिक कार्य निपटाने के बाद गांव मंगोली लौटते समय प्राथमिक विद्यालय के पास किशन सिंह ने अचानक हमला कर दिया, जिससे वह जमीन पर गिर पड़े और सिर में गंभीर चोट आई।

(Nainital News 30 December 2025)आरोप है कि हमलावर ने न्यायालय से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज फाड़ दिए, मोबाइल फोन तोड़ दिया तथा सोने की अंगूठी और चेन छीन ली, साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। घटना की सूचना तत्काल आपात सेवा पर दी गई, लेकिन अगले दिन मंगोली चौकी और बाद में नैनीताल कोतवाली पहुंचने पर भी शिकायत दर्ज नहीं की गई। अधिवक्ता ने पुलिस की निष्क्रियता पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। उधर, अधिवक्ता संघ ने भी रोष व्यक्त करते हुए शिकायत दर्ज न होने पर मल्लीताल कोतवाली के खिलाफ प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

राज्य में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे 30 लोग हुए सम्मानित

नैनीताल। नैनीताल जनपद के विकासखंड भीमताल के मेहरा गांव स्थित उमंग द प्रिपरेटरी स्कूल में यूथ उत्तराखंड, जीवन वर्षा कला समिति, संकल्प ट्री फाउंडेशन और मार्कण्डेय श्री ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में “उमंग के रंग, पहाड़ की संस्कृति के संग-एक कदम पहाड़ की ओर” शीर्षक से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर राज्य में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 30 व्यक्तियों व संस्थाओं को “एक कदम पहाड़ की ओर सेवा सम्मान” से सम्मानित किया गया।

(Nainital News 30 December 2025)कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यस्तरीय पेयजल अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष दायित्वधारी दर्जा दिनेश आर्या और भाजपा के भवाली मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर शंकर सिंह बिष्ट को पर्यावरण, युवा लोक गायक राकेश परेरू, सूरज प्रकाश व मुकेश सुयाल के साथ देवेंद्र बिष्ट, बच्चों को समर्पित हल्द्वानी की संस्था सेवालय, नैनीताल की संस्कृति को समर्पित संस्था यो पहाड़ फाउंडेशन, मनोज साह जगाती, कंचन जोशी, ⁠डॉ श्रीवास्तव, आरबीएसके प्रोग्राम सीएचसी भीमताल, ⁠दीपा पाण्डे, ⁠नवीन भट्ट, ⁠संतोष साह, डॉ. पल्लवी गहतोड़ी, कौशल्या, पूजा भट्ट, भावेश तिवारी, नीमा नेगी, कंचन जोशी व ज्योति साह शामिल रहे।

इस अवसर पर पहाड़ी लोक नृत्य, लोक संगीत, स्थानीय हस्तशिल्प व व्यंजनों की प्रदर्शनी, पहाड़ की संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियां तथा युवाओं के लिए सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य पहाड़ की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना, स्थानीय कलाकारों व हस्तशिल्पियों को प्रोत्साहित करना, पहाड़ी क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे लोगों को सम्मानित करना है।

कार्यक्रम का संचालन माला कनवाल और मोनिका ने किया। इस अवसर पर भवाली की पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नीमा बिष्ट, उमा आर्या, महिला जिला उपाध्यक्ष नैनीताल डॉ. प्रगति जैन, उमा पड़ालनी, अर्पण जैन, जय जोशी, शहदाब, गीता बिष्ट, सविता कुलोरा, विष्णु सेक्शन, आशुतोष चंदोला, तुषार, सूरज आर्य, पंकज अद्वितीय, गोविंद नेगी, पूनम, निशा, मानसी, लता, अनन्या सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व अतिथि उपस्थित रहे।

तल्लीताल व्यापार मंडल चुनाव के लिये 1 से 11 जनवरी तक चलेगा सदस्यता अभियान

नैनीताल। सरोवर नगरी में तल्लीताल व्यापार मंडल के आगामी चुनावों को लेकर चुनाव समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सदस्यता अभियान चलाने और आवश्यक मापदंडों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्य चुनाव संयोजक अंचल पंत ने बताया कि 1 जनवरी 2026 से 11 जनवरी 2026 तक वृहद सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, जिसके अंतर्गत तल्लीताल व्यापार मंडल क्षेत्र के सभी व्यापारी सदस्यता पंजीकरण करा सकेंगे।

60117b178d255815ee2b8c8bf52004e5 1020406176सदस्यता के लिए फूड सेफ्टी लाइसेंस, जीएसटी पंजीकरण, उद्यम आधार, श्रम विभाग पंजीकरण, बिजली बिल, रेंट एग्रीमेंट अथवा फर्म के चालू खाते में से किसी एक वैध प्रमाण एवं व्यापारी की दो फोटो और प्रतिष्ठान की बोर्ड सहित फोटो की आवश्यकता होगी। सदस्यता शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। समिति ने बताया कि सदस्यता अभियान के लिए को कार्यालय बनाया गया है। पंजीकरण का समय सोमवार से शनिवार दोपहर 1 से 4 बजे तथा रविवार को सुबह 11 से दोपहर 4 बजे तक रहेगा।

यह भी पढ़ें :  दिल्ली-पंजाब के साथ उत्तराखंड में भी अप्रैल 2026 से होगा 'एसआईआर', चुनाव आयोग ने दिए संकेत और तैयारी तेज करने के निर्देश

सदस्यता अभियान के संचालन के लिए पांच सदस्यीय चुनाव समिति गठित की गई है, जिसमें सह मुख्य चुनाव अधिकारी के रूप में हरीश छावड़ा और घनश्याम बेलवाल तथा चुनाव अधिकारी के रूप में प्रतीक साह, वैभव साह और आयुष भंडारी को मनोनीत किया गया है। चुनाव समिति ने सभी व्यापारियों से समय रहते सदस्यता पंजीकरण कराने की अपील की है।

बेतालघाट में 30 दिसंबर को बहुउद्देशीय शिविर

नैनीताल। नैनीताल जनपद के विकास खंड बेतालघाट के राजकीय इंटर कॉलेज रातीघाट में मंगलवार 30 दिसंबर को प्रातः 11 बजे से “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के अंतर्गत बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि शिविर में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या प्रतिभाग करेंगी। जिलाधिकारी ने सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने विभागों की योजनाओं के स्टॉल लगाकर आम नागरिकों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करना सुनिश्चित करें।

ज्योलीकोट ग्राम सभा को आदर्श ग्राम सभा के रूप में विकसित करने का संकल्प

नैनीताल। नैनीताल जनपद की ग्राम सभा ज्योलीकोट में सोमवार को प्रथम खुली बैठक में ग्राम सभा के समग्र विकास से जुड़े प्रस्ताव पारित करते हुए ज्योलीकोट को आदर्श ग्राम सभा के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया गया। साथ ही अधिकारियों की उदासीनता के संबंध में शिष्टमंडल द्वारा जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल से मुलाकात करने का निर्णय लिया गया।

1559676344dbbd3708f92109c2a58e49 74063945शहीद हीरा बल्लभ भट्ट राजकीय इंटर कॉलेज ज्योलीकोट में ग्राम प्रधान नवल कुमार आर्या की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पेयजल व विद्युत आपूर्ति की गंभीर समस्याएं प्रमुख रूप से उठायी गयीं। इस दौरान जल जीवन मिशन के अंतर्गत घरेलू जल कनेक्शन उपलब्ध न होना, जर्जर जल टंकी, खराब विद्युत लाइनें व पोलों की स्थिति पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। संबंधित विभागीय अधिकारियों की अनुपस्थिति और समाधान के प्रति उदासीनता पर भी आक्रोश व्यक्त किया गया।

यह भी पढ़ें :  कैंचीधाम क्षेत्र में अनियंत्रित निर्माण व आर्थिक अव्यवस्थाओं के आरोप, उच्च न्यायालय सख्त, स्वतः संज्ञान लेकर सरकार से किया जवाब तलब

इसके साथ ही कूड़ा निस्तारण, विभिन्न योजनाओं में लाभार्थियों का चयन तथा स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु एम्बुलेंस व्यवस्था से जुड़े प्रस्ताव रखे गए। बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य गीता जोशी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी बीना बेनवाल, ग्राम विकास अधिकारी उमेश पलड़िया, पूर्ति निरीक्षक रवि डालाकोटी तथा स्वास्थ्य विभाग से डॉ. हेमंत मर्तोलिया एवं चिकित्सा अधीक्षक उपस्थित रहे।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट यहाँ क्लिक करके पढ़ी जा सकती है। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचारों के लिए यहाँ👉, अल्मोड़ा के समाचारों के लिए यहाँ👉, बागेश्वर के समाचारों के लिए यहाँ👉, चंपावत के समाचारों के लिए यहाँ👉, ऊधमसिंह नगर  के समाचारों के लिए यहाँ👉, देहरादून के समाचारों के लिए यहाँ👉, उत्तरकाशी के समाचारों के लिए यहाँ👉, पौड़ी के समाचारों के लिए यहाँ👉, टिहरी जनपद के समाचारों के लिए यहाँ👉, चमोली के समाचारों के लिए यहाँ👉, रुद्रप्रयाग के समाचारों के लिए यहाँ👉, हरिद्वार के समाचारों के लिए यहाँ👉और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार पढ़ने के लिये यहां👉 क्लिक करें।

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से यहाँ, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Nainital News 30 December 2025) :

Nainital News 30 December 2025, Nainial News, Nainital News 30 December 2025, Navin Samachar, Police accused of not registering a complaint in the assault case against a lawyer, 30 people honored, Tallital Business Association elections, multi-purpose camp in Betalghat, Open meeting of Jyolikot Gram Sabha,

Leave a Reply