नवीन समाचार, नैनीताल, 30 अप्रैल 2025 (A 7 Year old Girl Found Missed-Raped in Haldwani)। हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में सात वर्ष की मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म की दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। बुधवार को बालिका बेहोशी की स्थिति में पास के खेत में पड़ी मिली। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है।
सोते हुए हुई गायब, खेत में मिली बेहोश
पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को बालिका की माँ उसके साथ सो रही थी। सुबह नींद खुलने पर माँ ने देखा कि बालिका बिस्तर पर नहीं थी। माँ ने उसे इधर-उधर खोजा पर वह कहीं नहीं मिली। खोजते हुए माँ पास के खेत में पहुँची जहाँ उनकी बेटी बेहोश पड़ी थी। बालिका के मुँह और शरीर पर कई जगह निशान थे। परिवार ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस की कार्रवाई (A 7 Year old Girl Found Missed-Raped in Haldwani)
हल्द्वानी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची और घटनास्थल की जाँच शुरू की। पुलिस ने विधि विज्ञान विशेषज्ञों को बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए और खोजी कुत्तों की सहायता ली। बालिका का परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश का निवासी है और वर्तमान में हल्द्वानी में रहता है। क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अभियोग दर्ज किया गया है जिसमें अपहरण की धाराएँ भी जोड़ी गयी हैं। जाँच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। (A 7 Year old Girl Found Missed-Raped in Haldwani)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
(A 7 Year old Girl Found Missed-Raped in Haldwani, Nainital News, Haldwani News, Crime News, Crime Against Minor, Rape With Minor Girl, Bachchi se Balatkar, Nabalig, Haldwani Child Rape, Nainital News, Uttarakhand Crime, Police Investigation, Child Safety, Forensic Evidence, Dog Squad, Minor Girl Assault, UP Family, Social Justice, Law Enforcement, Community Safety, Criminal Case, Public Outrage, Child Protection, Regional News, Legal Action, Victim Support, Crime Against Women, Police Response,)
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।

You must be logged in to post a comment.