नवीन समाचार, देहरादून, 7 जून 2023। देहरादून की एक युवती ने नोएडा के एक युवक पर दुष्कर्म एवं ब्लैकमेल करने के आरोप लगाये हैं। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अभियोग दर्ज कर जांच तेज कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसर देहरादून नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाली युवती ने पुलिस में तहरीर देकर कहा है कि कि सोशल मीडिया के जरिए उसकी पहचान नोएडा निवासी एक युवक से हुई थी। 26 अप्रैल को पीड़िता अपनी रिश्तेदारी में दिल्ली गई थी। वहां युवक उसे लेने आया और उसे ऑटो में बैठाकर नोएडा स्थित एक फ्लैट में ले गया। युवती का आरोप है कि वहां युवक ने संभवतया चाय में धोखे से उसे नशीला पदार्थ पिला किर दया। उसके बाद क्या हुआ पीड़िता को कुछ याद नहीं रहा। इसके बाद पीड़िता अकेली दिल्ली चली गई।
कुछ दिन बाद युवक ने पीड़िता को दिल्ली बुलाया और पीड़िता के मना करने पर बताया कि उसने चाय में नशीला पदार्थ मिला दिया था और उसके बाद उसकी नग्न फोटो ली थी। आरोपित ने पीड़िता के मिलने नहीं आने पर उसकी नग्न फोटो उसके घर वालों को दिखाने की धमकी दी। पीड़िता डर के कारण दिल्ली के होटल में चली गई। उसके बाद युवक ने ब्लैकमेल करते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दोबारा से दूसरे होटल और फ्लैट पर बुलाकर दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाए।
पीड़िता ने कहा कि इस तरह युवक लगातार उसे ब्लैकमेल कर रहा है। इधर पीड़िता की चार जून को सगाई हो गई। लेकिन पीड़िता ने सभी बातें अपने मंगेतर को बताई तो मंगेतर ने रिश्ता तोड़ दिया। नगर कोतवाली प्रभारी विद्या भूषण नेगी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर नोएडा निवासी युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है। (डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
- नैनीताल पुलिस के कर्मी पर 70 वर्षीय बुजुर्ग चौकीदार से ‘नमस्कार करने पर’ मारपीट करने का आरोप
- देहरादून में कॉलेज में वर्चस्व के विवाद में मारपीट से छात्र की मौत, हत्या का अभियोग दर्ज, 3 छात्र गिरफ्तार…
- रामनगर में घर में डकैती व माँ के सामने 13-15 वर्षीय बच्चियों के सामूहिक दुष्कर्म के प्रकरण में बड़ा उलटफेर, उम्रकैद की सजा पाए पांच अभियुक्त दोषमुक्त
- दूसरी शादी करने जा रहे नेता पर विवाह का वादा कर धोखा देने का आरोप, हाईकोर्ट ने कहा—तीन दिन में समाधान करें
- टीएचडीसी शेयर विवाद में हाईकोर्ट का सख्त संदेश: याचिकाकर्ताओं पर 10 हजार का जुर्माना, जनहित याचिका खारिज
- कैंची धाम आये श्रद्धालुओं की कार आग से राख, ग्रामीणों का प्रधानाध्यापिका व शराब की दुकान का विरोध, दीक्षांत समारोह व अनिश्चितकालीन हड़ताल
- लोकसभा सीटें 816 करने का प्रस्ताव, 33% महिला आरक्षण के साथ जानें उत्तराखंड सहित राज्यों में कितनी होंगी सीटें
- नैनीताल में गैस व्यवस्था पर दोहरी तस्वीर: रेस्टोरेंटों में घरेलू गैस का दुरुपयोग पकड़ा, उपभोक्ता लाइन में परेशान
- कूर्मांचल बैंक की 50वीं शाखा का शुभारंभ, पीएचडी की मौखिकी परीक्षा, पुनश्चर्या, गैस की किल्लत व बार चुनाव के लिए नामांकन प्रपत्रों की बिक्री
- प्रेम विवाह के विवाद में हाईकोर्ट का हस्तक्षेप, प्रेमी की गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
