नवीन समाचार, देहरादून, 7 जून 2023। देहरादून की एक युवती ने नोएडा के एक युवक पर दुष्कर्म एवं ब्लैकमेल करने के आरोप लगाये हैं। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अभियोग दर्ज कर जांच तेज कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसर देहरादून नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाली युवती ने पुलिस में तहरीर देकर कहा है कि कि सोशल मीडिया के जरिए उसकी पहचान नोएडा निवासी एक युवक से हुई थी। 26 अप्रैल को पीड़िता अपनी रिश्तेदारी में दिल्ली गई थी। वहां युवक उसे लेने आया और उसे ऑटो में बैठाकर नोएडा स्थित एक फ्लैट में ले गया। युवती का आरोप है कि वहां युवक ने संभवतया चाय में धोखे से उसे नशीला पदार्थ पिला किर दया। उसके बाद क्या हुआ पीड़िता को कुछ याद नहीं रहा। इसके बाद पीड़िता अकेली दिल्ली चली गई।
कुछ दिन बाद युवक ने पीड़िता को दिल्ली बुलाया और पीड़िता के मना करने पर बताया कि उसने चाय में नशीला पदार्थ मिला दिया था और उसके बाद उसकी नग्न फोटो ली थी। आरोपित ने पीड़िता के मिलने नहीं आने पर उसकी नग्न फोटो उसके घर वालों को दिखाने की धमकी दी। पीड़िता डर के कारण दिल्ली के होटल में चली गई। उसके बाद युवक ने ब्लैकमेल करते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दोबारा से दूसरे होटल और फ्लैट पर बुलाकर दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाए।
पीड़िता ने कहा कि इस तरह युवक लगातार उसे ब्लैकमेल कर रहा है। इधर पीड़िता की चार जून को सगाई हो गई। लेकिन पीड़िता ने सभी बातें अपने मंगेतर को बताई तो मंगेतर ने रिश्ता तोड़ दिया। नगर कोतवाली प्रभारी विद्या भूषण नेगी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर नोएडा निवासी युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है। (डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
- Big Breaking : हाईकोर्ट को हल्द्वानी स्थानांतरित करने का प्रस्ताव फिर खारिज, वन भूमि पर निर्माण को केंद्र की मंजूरी नहीं
- रामनगर के रिसॉर्ट में युवती से दुष्कर्म का आरोप, दिल्ली की कंपनी के दो कर्मचारियों पर प्राथमिकी दर्ज
- नैनीताल : बाल यौन शोषण का बेहद गंभीर मामला उजागर, नाबालिग ने बच्चे का यौन शोषण कर वीडियो इंटरनेट पर डाला
- विधानसभा सत्र से पहले विधायक उमेश कुमार का विधायकी त्यागने का ऐलान, कांग्रेस और भाजपा दोनों पर साधा निशाना
- बागेश्वर में कक्षा 12 की छात्रा और हरियाणा में प्रेम विवाह करने वाली उत्तराखंड की 21 वर्षीय नवविवाहिता की मृत्यु, किराए के कमरे में मिले शव
- 26 साल बाद ‘कर्म सत्यं शौर्यम्’ व लॉरेल रीथ के साथ बदलेगी उत्तराखण्ड की ‘मित्र पुलिस’ की पहचान, जानें बदलाव के अर्थ
- दलेर मेहंदी विवाद में सुबोध उनियाल ने नकारी माफी की खबरें, असली सवाल-सुबोध उनियाल द्वारा उठाये ‘लिप-सिंक’ के प्रश्न पर भी भी हो बात
- अपना मूलांक, भाग्यांक व नामांक जानें और अपने नाम में मामूली सा बदलाव करके लाएं अपने भाग्य में चमत्कारिक बदलाव…
- नैनीताल में दो घटनाएं: अवैध पेड़ कटान रोकने पहुंचे वन विभाग के चौकीदार के सिर पर गिरी टहनी, सफाई कर रहे मजदूर को सांप ने काटा
- उत्तराखंड हाईकोर्ट ने किए कई न्यायिक अधिकारियों के स्थानांतरण, उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार पदों पर भी बदलाव
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
