महाराष्ट्र की 76 वर्षीय बूढ़ी महिला के नेतृत्व में चल रहा था शातिर गिरोह, दुकानदारों को बातों में उलझाकर उड़ा लेते थे सोने के आभूषण

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, देहरादून, 15 मई 2026 (Gang Operating by 76-year-old Woman)। ‘हार की जीत’ नाम की एक कहानी में एक डाकू खड्ग सिंह अपाहिज बनकर बाबा भारती से उनका प्रिय घोड़ा छीनकर ले जाता है, तो बाबा उससे कहते हैं कि यह घटना किसी को न कहना, अन्यथा लोग किसी गरीब पर विश्वास नहीं करेंगे। लेकिन आधुनिक दौर में शातिरों ने इसी तरीके को ठगी का हथियार बना लिया है।

उत्तराखंड (Uttarakhand) की राजधानी देहरादून (Dehradun) और डोईवाला (Doiwala) क्षेत्र में आभूषणों की दुकानों को निशाना बनाने वाले एक शातिर गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। इस गिरोह की सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इसका नेतृत्व 76 वर्षीय बुजुर्ग महिला कर रही थी। पुलिस के अनुसार गिरोह बिना हथियार और बिना किसी भय पैदा किए बेहद योजनाबद्ध तरीके से आभूषण विक्रेताओं को बातचीत और मोलभाव में उलझाकर सोने के गहनों पर हाथ साफ करता था।

डोईवाला में एक दुकान से लगभग सात लाख रुपये मूल्य की छह सोने की चेन गायब होने के बाद पुलिस इस गिरोह की तलाश में जुटी थी। आखिरकार हर्रावाला रेलवे स्टेशन (Harrawala Railway Station) पर घेराबंदी कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया।

बुजुर्ग महिला की आड़ में चल रहा था पूरा खेल

(Gang Operating by 76-year-old Woman) न नकाब न बंदूक; 76 साल की दादी गैंग बनाकर ऐसे लूट लेती थी सोना, पुलिस ने पकड़ापुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र (Maharashtra) निवासी 76 वर्षीय विमला और उनके साथियों ने एक विशेष तरीका अपनाया हुआ था। गिरोह पहले आभूषण की दुकानों की रेकी कर ग्राहक बनकर दुकान में प्रवेश करता था। बुजुर्ग महिला संभ्रांत ग्राहक की तरह व्यवहार करते हुए दुकान के संचालकों से बातचीत और मोलभाव में उन्हें उलझाती थीं। यहाँ तक कि उन्हें बुजुर्ग भाव से डांट भी देती थी।

पुलिस के अनुसार इस दौरान गिरोह के अन्य सदस्य अलग-अलग डिजाइन देखने और कीमतों पर चर्चा करने के बहाने कर्मचारियों का ध्यान भटकाते थे। इसी बीच मौका देखकर कीमती गहनों को गायब कर दिया जाता था। कारोबारी बुजुर्ग महिला की उम्र का सम्मान करते हुए उन पर संदेह नहीं करते थे, जिसका फायदा गिरोह उठाता था।

डोईवाला की दुकान से छह सोने की चेन गायब

डोईवाला नगर चौक स्थित सर्राफा कारोबारी सुरेंद्र कुमार कक्कड़ (Surendra Kumar Kakkad) की दुकान में 8 मई को यह गिरोह पहुंचा था। बाद में दुकान से छह सोने की चेन गायब मिलीं, जिनकी कीमत लगभग सात लाख रुपये बतायी गयी है।

पुलिस के अनुसार इससे पहले गिरोह ने देहरादून के अन्य आभूषण विक्रेताओं को भी निशाना बनाने का प्रयास किया था, लेकिन वहां व्यापारी सतर्क हो गये थे। डोईवाला की घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गिरोह की तलाश शुरू की।

हर्रावाला रेलवे स्टेशन पर हुई गिरफ्तारी

जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि गिरोह वापस महाराष्ट्र लौटने की तैयारी में है। इसके बाद डोईवाला पुलिस ने हर्रावाला रेलवे स्टेशन पर घेराबंदी की। पुलिस ने गिरोह के सदस्यों को पकड़कर उनके कब्जे से चोरी की गयी सभी छह सोने की चेन बरामद कर लीं।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि गिरोह ने अन्य राज्यों या शहरों में भी इसी प्रकार की घटनाओं को अंजाम दिया है या नहीं।

व्यापारियों को सतर्क रहने की सलाह

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह गिरोह बेहद योजनाबद्ध और मनोवैज्ञानिक तरीके से वारदात करता था। इसलिए व्यापारियों को केवल बाहरी व्यक्तित्व या उम्र के आधार पर भरोसा न करते हुए सतर्कता बरतनी चाहिए।

यह घटना यह भी दर्शाती है कि अपराध के तरीके लगातार बदल रहे हैं और अब कई गिरोह सीधे हिंसा के बजाय मानसिक भ्रम और ध्यान भटकाने की रणनीति अपनाकर अपराध कर रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि बाजार क्षेत्रों में सीसीटीवी निगरानी, कर्मचारियों का प्रशिक्षण और ग्राहक गतिविधियों पर सतर्क नजर ऐसी घटनाओं को रोकने में मदद कर सकती है। पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  नैनीताल में अवैध टैक्सी संचालन पर सख्ती, धारी में सरकारी भूमि पर खुदान करती जेसीबी जब्त ; हल्द्वानी में रेलवे, नजूल और वन भूमि को अवैध तरीके से बेचने पर हाईकोर्ट

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Gang Operating by 76-year-old Woman) :

Gang Operating by 76-year-old Woman, Uttarakhand News, Dehradun News, Hindi News, Doiwala Theft Case, Jewellery Shop Theft Uttarakhand, Elderly Woman Gang Case, Gold Chain Theft Dehradun, Maharashtra Gang Arrested, Harrawala Railway Station Arrest, Smart Theft Technique India, Crime Investigation Uttarakhand, Jewellery Market Security News, Organized Theft Gang India, Police Recovery Operation Uttarakhand, Dehradun Crime News,#Dehradun #Doiwala #GoldTheft #CrimeNews #JewelleryShop #PoliceAction #Harrawala #UttarakhandNews #OrganizedCrime #TheftCase

Leave a Reply