हल्द्वानी में सड़क पार करते महिला दारोगा के पति-व्यवसायी की महिला द्वारा चलाए जा रहे ई-रिक्शा की टक्कर से मृत्यु, शहर में रैश ड्राइविंग पर फिर उठे प्रश्न
नवीन समाचार, हल्द्वानी, 15 फरवरी 2026 (Businessman Died Accident)। नैनीताल (Nainital) जनपद के हल्द्वानी (Haldwani) में सड़क पार करते समय ई-रिक्शा की टक्कर से एक व्यापारी की मृत्यु हो गयी। घटना नवाबी रोड चौराहे के पास शुक्रवार 13 फरवरी की देर शाम हुई, जिसका सीसीटीवी दृश्य अब सामने आया है। इस दुर्घटना ने शहर में यातायात सुरक्षा और तेज गति से वाहन संचालन पर गंभीर चिंता बढ़ा दी है। देखें संबंधित वीडिओ :
कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्र में हुई इस दुर्घटना के दौरान व्यापारी नरेश चंद्र तिवारी सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज गति से आये ई-रिक्शा ने उन्हें टक्कर मार दी। दृश्य में स्पष्ट दिख रहा है कि टक्कर के बाद वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये।
स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें बेस चिकित्सालय (Base Hospital) पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की।
चालक की तलाश जारी
पुलिस के अनुसार दुर्घटना के बाद ई-रिक्शा चालक मौके से चला गया। नगर क्षेत्राधिकारी (CO City) अमित कुमार सैनी (Amit Kumar Saini) ने बताया कि वाहन महिला चला रही थी और उसकी पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी की जांच की जा रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।
मृतक की पत्नी स्थानीय अभिसूचना इकाई (Local Intelligence Unit-LIU) में उप निरीक्षक पद पर तैनात बतायी गयी हैं।
क्षेत्रवासियों की चिंता
स्थानीय लोगों का कहना है कि नवाबी रोड चौराहे पर तेज गति से वाहन चलना आम हो गया है, जिससे दुर्घटनाओं का जोखिम लगातार बना रहता है। नागरिकों ने प्रशासन से यातायात नियंत्रण और निगरानी बढ़ाने की मांग की है।
एक दिन पहले चिकित्सक भी हुए थे घायल
उल्लेखनीय है कि इससी एक दिन पूर्व गुरुवार 12 फरवरी को हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में कृष्णा चिकित्सालय (Krishna Hospital) के सामने तेज गति बाइक ने वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. हरभजन सिंह को टक्कर मार दी थी। उन्हें तत्काल चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उनका स्वास्थ्य स्थिर बताया गया है।
लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं क्या शहर में यातायात अनुशासन की स्थिति पर गंभीर संकेत दे रही हैं? यह प्रश्न अब प्रशासन और नागरिकों दोनों के सामने है।
क्यों महत्वपूर्ण है मामला
विशेषज्ञों का मानना है कि शहरी क्षेत्रों में ई-रिक्शा और दोपहिया वाहनों की बढ़ती संख्या के साथ सख्त प्रवर्तन, गति नियंत्रण और सुरक्षित पैदल पार व्यवस्था आवश्यक हो गयी है। यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाये गये तो ऐसी दुर्घटनाएं बढ़ सकती हैं।
फिलहाल पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है और जिम्मेदार चालक की तलाश जारी है। पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।