नवीन समाचार, नैनीताल, 8 जून 2023। (Health facilities in District Hospital)जिला मुख्यालय स्थित बीड़ी पांडे जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सुविधाओं का मुद्दा एक बार पुनः चर्चा में है। कई बार उच्च न्यायालय के लगातार चिकित्सालय की स्वास्थ्य सुविधाओं को संज्ञान में लेने के बावजूद चिकित्सालय में चिकित्सा सुविधाओं की कमी लगातार नुमाया होती रहती है। गत दिवस एक चिकित्सा कर्मी की माता के उपचार में भी यहां की स्थितियों की पोल खुली।
ऐसी स्थितियों के बीच उच्च न्यायालय में जिला चिकित्सालय की चिकित्सा सुविधाओं की कमी पर मल्लीताल निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक अशोक साह की याचिका चल रही है। उच्च न्यायालय ने कोर्ट कमिश्नर विकास बहुगुणा को भेजकर भी जिला चिकित्सालय की सुविधाओं की जांच की थी। वहीं याचिका की सुनवाई से ठीक पहले प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार ने भी जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया और उच्च न्यायालय में पेश होकर जिला चिकित्सालय पर अपनी 11 पेज की रिपोर्ट प्रस्तुत की।
वहीं सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी और न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ ने टिप्पणी की कि नैनीताल के अस्पताल की तुलना दिल्ली या हल्द्वानी से न करें। क्योंकि यह ग्रामीण क्षेत्र का एकमात्र जिला चिकित्सालय है। जिला चिकित्सालय रेफरल सेंटर बन कर रह गया है, जबकि हर मरीज हायर सेंटर जाने की स्थिति में नहीं होता है। यहां प्राथमिक उपचार की सुविधाएं होनी आवश्यक हैं।
खंडपीठ ने स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार को कोर्ट कमिश्नर विकास बहुगुणा की स्वास्थ्य सेवाओं तथा चिकित्सकों व चिकित्सा कर्मियों की कमी से संबंधित रिपोर्ट पर कार्रवाई करने, जिला चिकित्सालय में विशेषज्ञ चिकित्सकों व चिकित्सा कर्मियों की नियुक्ति करने तथा उच्च न्यायालय की डिस्पेंसरी को अपराह्न दो बजे की जगह शाम 4 बजे तक खोलने को कहा। स्वास्थ्य सचिव ने इन सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए न्यायालय से एक महीने का समय मांगा। खंडपीठ ने इस पर सरकार को एक महीने का समय देते हुए इस याचिका की सुनवाई के लिए 6 जुलाई की तिथि तय कर दी है। (डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
- दिल्ली के निकट सड़क दुर्घटना में नैनीताल के रेस्टोरेंट संचालक के युवा पुत्र करन मेहरा की मृत्यु, नगर में शोक
- कथित महिला पुलिस अधिकारी के फेर में फंसा सोमेश्वर का व्यक्ति, 3.54 लाख रुपये गँवाए, की गई ‘डिजिटल गिरफ्तारी’
- हल्द्वानी निवासी 23 वर्षीय शिक्षिका देहरादून में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकी मिली, पुलिस कर रही कारणों की जांच
- टैक्सी चालक पर नैनीताल आने वाली पर्यटक युवती से दुष्कर्म का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने दर्ज किया अभियोग
- मृतक के वाहन से हुई मोबाइल और सोने की अंगूठी चोरी, नैनीताल पुलिस ने उवेश और सैफ को किया गिरफ्तार
- धामी मंत्रिमंडल के पांच महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी, अल्पसंख्यकों, पूर्व सैनिकों, निजी विश्वविद्यालयों, भाषा संस्थान और जुए से संबंधित विधेयकों पर निर्णय
- सड़क दुर्घटना में थारू जनजाति की प्रथम लोक गायिका रिंकू राणा का निधन, क्षेत्र में शोक
- नैनीताल की नैनी झील तट पर 30 मीटर ऊंचे स्तंभ पर फहराया जाएगा विशाल तिरंगा, झील क्षेत्र में तिरंगा रोशनी से होगा सौंदर्यीकरण
- मुक्तेश्वर में बहुमंजिला निर्माणों पर मंडलायुक्त ने दिए जांच के निर्देश, वाद-विवाद प्रतियोगिता, तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण की मांग व अतिक्रमण और गंदगी पर कार्रवाई
- खाड़ी देशों में युद्ध के तनाव के बीच उत्तराखंड में पेट्रोल और गैस को लेकर चिंता, लोग भरा रहे टैंक और सिलेंडर, जानें कितना है खतरा…
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।

