नवीन समाचार, मुरादाबाद, 8 जून 2023। (Hotelier’s wife made allegations against her brother for extorting) उत्तराखंड के एक होटल कारोबारी की पत्नी ने अपने ही भाई के खिलाफ उनके पति व बेटे की हत्या करने की धमकी देकर दो बार में डेढ़ लाख रुपये की रंगदारी वसूल करने का आरोप लगाया है। ऐसे मामले को सुनकर पुलिस कर्मी भी सन्न रह गए। मामले में सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर लिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मधुबनी कॉलोनी निवासी लकी गुप्ता के उत्तराखंड के नैनीताल और रामनगर में होटल और रिजॉर्ट हैं। कारोबारी की पत्नी शमा गुप्ता का सगा भाई आशीष गर्ग आगरा के बेलनगंज भोलानाथ कॉमर्शियल कांप्लेक्स निवासी है। शमा ने बताया कि उसका भाई आशीष उसके पति और बेटे की हत्या करने की धमकी देकर एक बार एक लाख और दूसरी बार पचास हजार रुपये वसूल चुका है।
इधर 24 मई की शाम करीब सात बजे फिर से आशीष उसके घर में घुस आया। इस बार आरोपित ने फिर से पचास हजार रुपये रुपये की मांग की। रुपये न देने पर महिला के बेटे शुभ गुप्ता की हत्या करने की धमकी दी है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में भी आरोपित की तस्वीरें कैद हैं। महिला का दावा है कि आशीष के खिलाफ आगरा में कई मुकदमे दर्ज हैं।
पीड़िता ने कहा कि उनके पति नैनीताल और रामनगर में होटल और रिसॉर्ट चलाते हैं। उनका घर से बाहर आना-जाना रहता है। वह अपने बच्चे के साथ घर में अकेली रहती है। ऐसे में आरोपित उसके परिवार के साथ कोई भी घटना कर सकता है। आरोपित ने धमकी दी है कि अगर उसके खिलाफ कहीं कोई शिकायत की तो वह पति पत्नी को झूठे केस में फंसा देगा। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर अभियोग दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
- उत्तर प्रदेश के कुख्यात गैंगस्टर योगेश भदौड़ा की गिरफ्तारी पर इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ के विरुद्ध निलंबन की संस्तुति
- 50 से 80 वर्ष के लोगों के लिए जीवनसाथी चुनने-विवाह करने का मौका, पहली बार देहरादून में आयोजित हो रहा जीवनसाथी सम्मेलन
- पत्नी की संदिग्ध मौत के बाद शोक में डूबा था परिवार, घर में दो बच्चों की माँ के साथ मिला पति, गिरफ्तार
- नैनीताल में जाह्नवी कपूर की शादी! दूल्हे के रूप में नजर आये सिद्धार्थ गुप्ता, रिया चक्रवर्ती और श्रीलीला भी फिल्म में, चल रही फिल्म शूटिंग
- उत्तराखंड में 15 अक्टूबर को आठ जिलों में येलो अलर्ट, पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी के आसार
- नैनीताल : मोबाइल पर रील बनाने को लेकर भाई ने डांटा, फंदे पर लटकी मिली आठवीं की छात्रा, हुई मृत्यु
- हल्द्वानी में मां काली के स्वरूप में रील बनाने पर विवाद, नीतू बिष्ट के विरुद्ध प्राथमिकी की मांग
- उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल की रोक, निर्माण से बिक्री तक प्रतिबंध; 13 अक्टूबर 2027 तक लागू रहेगा आदेश
- बरेली से बाइक से नैनीताल पहुंचे 10वीं के दो नाबालिग, चार गुंडे जिला बदर, कुमाऊं विवि में तीन नियुक्तियां, एपण प्रतियोगिता, अधिकारियों से मिले पेंशनर, जनगणना का प्रशिक्षण
- अजब-गजब : अग्निवीर भर्ती में लंबाई बढ़ाने के लिए अपने सिर पर डंडे मार रहे और चोट छिपाने को नींबू लगा रहे युवा
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।