नवीन समाचार, नैनीताल, 18 मई 2024 (Video of dumping debris in Naini Lake goes Viral)। नैनीताल जिला मुख्यालय में ठंडी रोड पर पहाड़ी से गिरे मलबे को हटाने की जगह इसे नैनी झील में डालने का वीडियो सामने आया था। देखें वीडियो:
इस मामले में नैनीताल नगर पालिका परिषद ने कार्रवाई करते हुये संबंधित कंपनी 20 हजार रुपये का चालान कर दिया है। साथ ही हिदायत दी है कि ऐसी हरकत पुनः किये जाने पर और भी कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
नैनीताल। इस मामले में नगर पालिका के ठंडी रोड से संबंधित-अयारपाटा वार्ड के निवर्तमान सभासद मनोज साह जगाती ने डीएम को पत्र लिखा है, और नगर पालिका द्वारा की गयी कार्रवाई को ‘बहुत कम’ बताते हुये डीएम को शिकायती पत्र भेजा है और कहा है कि कई गाड़ी मलबा झील में डाला गया है। इससे झील के अस्तित्व को खतरा उत्पन्न हुआ है। इसलिये इस मामले में संबंधित फर्म पर तथा संबंधित विभाग एवं जिस कर्मचारी की देखरेख में यह कार्य हो रहा है, उचित कार्रवाई और भारी-भरकम जुर्माना लगाने की मांग की है।
विदित हो कि नगर की ठंडी रोड पर पाषाण देवी मंदिर पर कई वर्ष पूर्व हुए भूस्खलन की मरम्मत का कार्य इस वर्ष शिवालिक इंफ्रा वेंचर प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा किया जा रहा है। गत दिवस कार्य के दौरान पहाड़ी से मलबा नीचे मार्ग पर गिर गया। इसे हटाये जाने में लगी महिला मजदूरों की मलबे को झील में डालते हुए किसी ने वीडियो बना लिया। यह वीडियो वायरल भी हो गया। (Video of dumping debris in Naini Lake goes Viral)
वीडियो प्राप्त होने पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मलबा झील में डालने के आरोप में कंपनी का 20,000 रुपये का चालान कर दिय हैा। कंपनी के प्रतिनिधि देहरादून निवासी अनमोल चौधरी को एक सप्ताह में चालान की धनराशि जमा करने को कहा गया है और अदा नहीं करने पर विधिसम्मत कार्यवाही करने की बात भी कही गई है। (Video of dumping debris in Naini Lake goes Viral)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (Video of dumping debris in Naini Lake goes Viral)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
