पद्मश्री साह, ओलंपियन रावत व व्यापारी नेता मारुति सहित विशिष्ट जनों से घर जाकर मिले केंद्रीय मंत्री भट्ट (Maha Jansampark abhiyan)

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 10 जून 2023। (Maha Jansampark abhiyan) भारतीय जनता पार्टी की ओर से महाजनसंपर्क अभियान के तहत नगर के विशिष्ट व्यक्तियों से उनके घर जाकर मुलाकात की जा रही है।

Maha Jansampark abhiyan
पद्मश्री अनूप साह से मुलाकात करते केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट।

इस कड़ी में शनिवार को पार्टी के नैनीताल मंडल के द्वारा महा जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट एवं विधायक सरिता आर्य के नेतृत्व में मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, कार्यक्रम संयोजक दयाकिशन पोखरिया सहित अन्य पदाधिकारियों ने अंतर्राष्ट्रीय छायाकार व पद्मश्री अनूप साह, पूर्व ओलंपियन राजेंद्र सिंह रावत, पूर्व भारतीय खिलाड़ी नरेंद्र बिष्ट और ललित साह एवं पूर्व नगर कांग्रेस एवं वर्तमान तल्लीताल व्यापार मंडल के अध्यक्ष मारुति नंदन साह, मां नयना देवी व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुनीत टंडन सहित अन्य सामाजिक संगठनों के लोगों से संपर्क कर के केंद्र सरकार के नौ साल पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया।

साथ ही उनकी ओर से सरकार के कार्यों के बारे में उनके विचार भी लिए गए। संपर्क करने वालों में प्रदेश कार्यकारणी सदस्य गोपाल सिंह रावत, वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद पडियार, महामंत्री मोहित साह, सभासद मनोज साह जगाती, सभासद मनोज जोशी, अभियान के विधानसभा संयोजक भानु पंत, उपाध्यक्ष भूपेंद्र बिष्ट, वरिष्ठ भाजपा नेत्री विमला अधिकारी, जीवंती भट्ट, मनोज कुमार, रोहित भाटिया, विक्रम रावत, संतोष कुमार, दीपिका बिनवाल, कविता साह गंगोला सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर के विशिष्ट लोगों के रूप में नगर के वरिष्ठ पत्रकार डॉ. नवीन जोशी, किशोर, जोशी, रवि पांडे, चंद्रेश पांडे व नवीन पालीवाल आदि से भी मुलाकात की। (डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply