नवीन समाचार, हल्द्वानी, 23 जुलाई 2026 (Haldwani-20-Year Girl Jumped in Gaula)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के हल्द्वानी (Haldwani) में घरेलू विवाद के बाद एक 20 वर्षीय युवती द्वारा गौला पुल से नदी में छलांग लगाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित प्रयास से युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उसे उपचार के लिए डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।
भाई से कहासुनी के बाद घर से निकली थी युवती
पुलिस के अनुसार बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के इंदिरानगर छोटी रोड निवासी मुस्कान (20) का बुधवार शाम घर में खाना बनाते समय किसी बात को लेकर अपने भाई से विवाद हो गया। परिजनों ने इसे सामान्य कहासुनी समझा, लेकिन युवती घर से निकल गई। बताया गया कि रात करीब आठ बजे वह चोरगलिया रोड स्थित गौला पुल पहुंची और वहां से नदी में छलांग लगा दी।
स्थानीय लोगों ने समय रहते बचाया
घटना को देख वहां मौजूद लोगों ने तत्काल शोर मचाया और नदी की ओर दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने युवती को बाहर निकालकर तुरंत चिकित्सालय पहुंचाया। समय पर सहायता मिलने से उसकी जान बच गई।
कुछ दिन पहले भी हुई थी ऐसी घटना
स्थानीय लोगों का कहना है कि गौला पुल पर पहले भी आत्महत्या के प्रयास और दुर्घटनाओं की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। हाल ही में एक किशोर की इसी पुल से छलांग लगाने के बाद मृत्यु हो गई थी। लगातार सामने आ रही घटनाओं के बाद लोगों ने पुल पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और निगरानी बढ़ाने की मांग की है।
पुलिस कर रही जांच
सूचना पर बनभूलपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जानकारी में घरेलू विवाद के बाद युवती द्वारा यह कदम उठाने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Haldwani-20-Year Girl Jumped in Gaula) :
Haldwani-20-Year Girl Jumped in Gaula, Haldwani News, Gaula Bridge, Banbhoolpura News, Haldwani Police, Uttarakhand News, Local News, Sushila Tiwari Hospital, Domestic Dispute, Police Investigation, Nainital News, Hindi News, Breaking News, Navin Samachar, Gaula River, Uttarakhand, Haldwani Gaula Bridge Incident, Young Woman Jumped from Gaula Bridge, Banbhoolpura Latest News, Haldwani Breaking News Today, Gaula Bridge Safety News, Sushila Tiwari Hospital Haldwani, Uttarakhand Local News July 2026, Haldwani Police Investigation, Domestic Dispute Haldwani, Uttarakhand Latest News, #Haldwani #GaulaBridge #Banbhoolpura #Uttarakhand #BreakingNews #LocalNews #Police #STHHospital #Nainital #NavinSamachar

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।

















