देश के इस वरिष्ठ नेता ने कहीं मोदी, महागठबंधन, कांग्रेस, जीएसटी, सवर्ण आरक्षण, सपा-बसपा, मुलायम, उनकी बहुओं, अखिलेश, शिवपाल व मायावती आदि के बारे में कई बड़ी और चुभने वाली बातें

images 1नवीन समाचार, हरिद्वार, 15 जनवरी 2019। कभी सपा के वरिष्ठ नेता रहे एवं देश की राजनीति को कई बार समय की जरूरत के अनुसार अपनी तरह से मोड़ देने वाले अमर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, महागठबंधन, कांग्रेस, जीएसटी, सवर्ण आरक्षण, सपा-बसपा, मुलायम सिंह, उनकी बहुओं, अखिलेश यादव, शिवपाल यादव व मायावती आदि के बारे में कई बड़ी और चुभने वाली बातें कही हैं। अमर सिंह मकर संक्रांति के अवसर पर नरेंद्र मोदी की 2019 में जीत के लिए दुआएं मांगने हरिद्वार आए थे। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने देश की राजनीति को लेकर कई महत्वपूर्ण टिप्पणियों कीं।

मोदी सरकार की ओर से सवर्णों को आरक्षण दिए जाने को लेकर राज्यसभा सदस्य अमर सिंह ने उठ रहे सवालों को लेकर व खासकर संसद में सपा सांसद रामगोपाल यादव की टिप्पणी पर कहा कि मुलायम सिंह यादव के परिवार में तीन बहुएं सवर्ण परिवारों की हैं। जब उन्हें सवर्णों की बेटियों को अपनी बहू बनाने में परेशानी नहीं है तो फिर सवर्णों को आरक्षण देने पर इतनी नफरत क्यों है। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा का गठबंधन मौकापरस्त राजनीति का बड़ा उदाहरण है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने पिता की कुर्बानियों और संघर्ष को तिलांजलि देकर गठबंधन किया है। उन्होंने दावा किया कि इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी की नीतियां जीतेंगी और बाकी दल हारेंगे।

मकर संक्रांति पर गंगा स्नान करने आए सांसद अमर सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कई मुद्दों पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने जनता के प्रति पूरी जवाबदेही दिखाते हुए काम किया है। उन्होंने कहा कि यूपी में बसपा और सपा के बीच हुआ गठबंधन दोनों दलों के लिए मजबूरी में लिया गया निर्णय है। उन्होंने अखिलेश यादव को मायावती का नया प्रवक्ता बताते हुए चुटकी ली कि इस गठबंधन के बाद क्या बसपा सुप्रीमो मायावती यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के खिलाफ लखनऊ के गेस्ट हाउस कांड मामले में दर्ज कराए गए मुकदमे को वापस लेंगी। या फिर अखिलेश यादव यह स्वीकार करेंगे कि बसपा की ओर से उनके पिता के खिलाफ जो मुकदमा दर्ज कराया गया था वह सही था और उन्हें उस मुकदमे में सजा मिलनी चाहिए। अमर सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव अपनी सरकार के दौरान ही अपने पिता के खिलाफ चले आ रहे इस मुकदमे का निस्तारण करा सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। इससे साफ लगता है कि अखिलेश और माया के बीच सत्ता के लिए यह खिचड़ी काफी समय से पक रही थी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जीएसटी को लेकर मोदी सरकार पर सवाल उठाए जाते हैं, लेकिन सबको पता है कि जीएसटी भाजपा की नहीं कांग्रेस की देन है। उन्होंने विपक्षी दलों पर भ्रामक प्रचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में मोदी की जीत की कामना के लिए वे हरिद्वार गंगा स्नान और पूजन करने आए हैं। चुनावों के दौरान अपनी भूमिका के बारे में उन्होंने कहा कि मेरी प्रतिबद्धता मोदी के साथ है। राजनीति बहुत कर ली अब राष्ट्रनीति करूंगा।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस की राष्ट्रीय नेत्री ने कहा, अभी तो देश में सिर्फ मोदी ही मोदी हैं…..

<

p style=”text-align: justify;”>-कांग्रेस पार्टी के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुस्मिता देव ने पत्रकार वार्ता में बेबाकी से रखी राय, कहा – अभी देश में ‘मोदी वर्सेज मोदी’ ही है माहौल, माना हिमांचल में कांग्रेस के विरुद्ध है एंटी इंकमबेंसी का माहौल
-साथ ही कहा गुजरात व हिमांचल के चुनाव परिणाम चाहे जो हों, 2019 के परिणाम इससे अलग होंगे, 2019 में मोदी के वादों पर जवाब देगी जनता
नैनीताल। कांग्रेस पार्टी के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुस्मिता देव ने शुक्रवार 10 नवम्बर 2017 को नैनीताल में आयोजित पत्रकार वार्ता में बेहद बेबाकी से अपनी राय रखी। कहा कि अभी भी देश में ‘मोदी वर्सेज मोदी’ का माहौल है, यानी एक तरीके से कांग्रेस अभी मुकाबले में नहीं है, और मोदी के वादों-घोषणाओं पर ही चुनाव लड़ा जा रहा है। साथ ही माना कि हिमांचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के ‘एंटी इंकमबेंसी’ यानी सत्ता विरोधी माहौल है। अलबत्ता कहा कि हिमांचल में सीएम बीरभद्र सिंह सबसे बड़े नेता हैं, और जनता को उन पर विश्वास है। साथ ही कहा कि गुजरात व हिमांचल प्रदेश के विस चुनाव के परिणाम चाहे कांग्रेस या भाजपा जिसके पक्ष में भी आएं, 2019 के आगामी लोस चुनावों के परिणाम इससे अलग होंगे। 2019 में मोदी के वादों पर जनता जवाब देगी।

Read more

आसमान की ओर देखिये, वहां नजर आ रहा है यह खूबसूरत नजारा

नैनीताल, 5 अक्टूबर 2018। इन दिनों नैनीताल सहित पर्वतीय क्षेत्रों से दूधिया रोशनी की तरह आकाशगंगा का बेहद खूबसूरत नजारा दिखाई दे रहा है। आकाशगंगा शाम होने के बाद दक्षिण-पश्चिम दिशा में सैगिटेरियस यानी धनु राशि के तारामंडल के पास नजर आ रही है। खास बात यह भी है कि शनि, प्लूटो व मंगल ग्रह … Read more

आठ वर्षों में सर्वोच्च स्तर पर पहुंची नैनी झील !

नैनीताल, 23 सितंबर 2018। मानसूनी वर्षा का दौर एक बार रुकने के बाद फिर से शुरू चक्रवात के कारण हुई बारिश से एक बार फिर नैनी झील का जल स्तर गिरने के बाद चढ़ गया है और पिछले आठ वर्षों के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया है। रविवार सुबह तक झील का जल स्तर 11 … Read more

कुमाऊं में 16वीं शताब्दी से लिखे व मंचित किये जा रहे हैं नाटक

-बताया-चंदवंश के राजा रूद्रचंद देव द्वारा संस्कृत के दो नाटकों की रचना व मंचन -नैनीताल के रंगमंच पर वृहद शोध की जरूरत उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल एवं मंडल मुख्यालय नैनीताल में रंगमंच की गौरवशाली परंपरा रही है। सोलहवीं शताब्दी में कुमाऊं में चंदवंश के राज्य में राजा रूद्रचंद देव द्वारा संस्कृत के दो नाटकों की … Read more

नैनीताल में पर्यटन

नैनीताल-कुमाऊं में पर्यटन सुविधाएं Hotels in Nainital-Kumaon :  CLick the Links and Directly reach to the concerned Establishments: Kumaon Mandal Vikas Nigam Limited for Best Accommodation in all over Kumaon Region. HiMADRi Tour Trek & Adventure Gears The Manu Maharani  Shervani Hilltop-Nainital Balrampur House-A Heritage Resort Alka-The Lake Side Hotel Chevron-Fair Havens, Nainital, Ranikhet, Kausani, Mukteshwar, … Read more

नैनीताल की स्मरणीय सौगातें

यदि आपको कोई फोटो अच्छी लगती हैं, और उन्हें बिना “वाटर मार्क” के और बड़े उपलब्ध आकार में चाहते हैं तो यहाँ क्लिक कर “संपर्क” कर सकते हैं। नैनीताल में कई स्थानों पर बने सुन्दर भित्ति चित्र (graffiti‬) (कृपया चित्रों को बड़ा देखने के लिए  क्लिक करके देखें) डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड … Read more

उत्तराखंड के पहले समाचार पोर्टल या समाचार वेबसाईट ‘नवीन समाचार-नवीन दृष्टि, विश्वसनीय समाचार’ और ‘नवीन समाचार’ के संपादक ‘डॉ. नवीन जोशी’ के बारे में

Dr. navin Joshi

‘नवीन समाचार-नवीन दृष्टि, विश्वसनीय समाचार’, उत्तराखंड का पहला समाचार पोर्टल या वेबसाईट : ‘नवीन समाचार‘ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से 3 जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह, उत्तराखंड शासन से वर्ष 2019 से ‘A श्रेणी’ में मान्यता प्राप्त रहे, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड … Read more

भारतीय टीम में ओपनर की भूमिका तलाश रहे उन्मुक्त ने नैनीताल में गोल्फ स्टिक से उड़ाये छक्के

नैनीताल के राजभवन गोल्फ कोर्स में गोल्फ स्टिक के लम्बे शॉट्स का अभ्यास करते क्रिकेटर उन्मुक्त चंद
नैनीताल के राजभवन गोल्फ कोर्स में गोल्फ स्टिक के लम्बे शॉट्स का अभ्यास करते क्रिकेटर उन्मुक्त चंद

नवीन जोशी, नैनीताल। अपने कॅरियर की शुरुआत में दिल्ली के लिए ओपनर के रूप में 425 रनों की पारी और अंडर-19 विश्व कप में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 111 रनों की नाबाद व कप्तानी पारी खेलकर आस्ट्रेलियाई दिग्गज पूर्व कप्तान इयान चैपल से प्रशंसा प्राप्त कर चुके उत्तराखण्ड मूल के युवा क्रिकेटर उन्मुक्त चंद भारतीय क्रिकेट टीम में ओपनर के रूप में अपनी भूमिका तलाश रहे हैं। बीती 5 फ़रवरी 2016 की शाम नैनीताल पहुंचे थे, और 6 की सुबह नैनीताल राजभवन स्थित गोल्फ कोर्स में उन्होंने गोल्फ खेलकर अपना दैनिक अभ्यास करते हुए पसीना बहाया। इस दौरान उन्होंने यहाँ नैनीताल राजभवन गोल्फ कोर्स में गोल्फ स्टिक (क्लब) पर पहली बार हाथ आजमाते हुए कई ‘उन्मुक्त छक्कों’ सरीखे लम्बे शॉट भी खेले। साथ ही अपने दोस्तों के साथ नगर की प्राकृतिक सुंदरता में खोकर कई सेल्फी लीं। इस दौरान उन्होंने अपने कॅरियर, भारतीय क्रिकेट टीम में चुने जाने की संभावनाओं, इसके लिए की जा रही मेहनत आदि पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि तीन-चार दिन के अवकाश पर अपने घर-कुमाऊं आये हैं।

Read more

नवीन समाचार पर विज्ञापन (Advertisement) प्रकाशित कराने के बारे में पूरी जानकारी

Navin Samachar Advt Rates

Advertisement

नाम सूखाताल, लेकिन नैनी झील को देती है वर्ष भर और सर्वाधिक 77 प्रतिशत पानी

नवीन जोशी, नैनीताल। आईआईटीआर रुड़की के अल्टरनेट हाइड्रो इनर्जी सेंटर (एएचईसी) द्वारा वर्ष 1994 से 2001 के बीच किये गये अध्ययनों के आधार पर 2002 में जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार नैनीताल झील में सर्वाधिक 53 प्रतिशत पानी सूखाताल झील से जमीन के भीतर से होकर तथा 24 प्रतिशत सतह पर बहते हुऐ (यानी कुल मिलाकर 77 प्रतिशत) नैनी झील में आता है। इसके अलावा 13 प्रतिशत पानी बारिश से एवं शेष 10 प्रतिशत नालों से होकर आता है। वहीं झील से पानी के बाहर जाने की बात की जाऐ तो झील से सर्वाधिक 56 फीसद पानी तल्लीताल डांठ को खोले जाने से बाहर निकलता है, 26 फीसद पानी पंपों की मदद से पेयजल आपूर्ति के लिये निकाला जाता है, 10 फीसद पानी झील के अंदर से बाहरी जल श्रोतों की ओर रिस जाता है, जबकि शेष आठ फीसद पानी सूर्य की गरमी से वाष्पीकृत होकर नष्ट होता है।

Read more

नैनी झील एवं नैनीताल नगर के बारे में नगरवासियों की संवेदनशीलता का परीक्षण करने के लिए किया गया एक लघु शोध

Nainital 1

यह नैनीताल पर एक लघु शोध प्रबंध है, इसे इस लिंक पर क्लिक कर फॉर्मेट में भी देखा-पढ़ा जा सकता है @ Research Analysis on Nainital
जल को हमेशा से जीवन कहा जाता है। जल देश-प्रदेश

Read more