नवीन समाचार, नैनीताल, 24 मई 2026 (Nainital Latest News 24 May 2026)। उत्तराखंड (Uttarakhand) की पर्यटन नगरी नैनीताल (Nainital) में स्वच्छता व्यवस्था संभाल रहे आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों यानी पर्यावरण मित्रों के मानदेय में वृद्धि की मांग तेज हो गयी है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) अनुसूचित मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) को ज्ञापन सौंपकर मानदेय में ₹803 की वृद्धि की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई के बीच वर्तमान मानदेय में कर्मचारियों के लिए परिवार का भरण-पोषण करना कठिन हो गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की (Nitin Karki) के नेतृत्व में भाजपा अनुसूचित मोर्चा नैनीताल के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष हेमंत बेदी (Hemant Bedi) सहित अन्य पदाधिकारी भी शामिल रहे। उन्होंने नगर पालिका परिषद नैनीताल में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। प्रतिनिधियों ने कहा कि नैनीताल जैसे विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने में पर्यावरण मित्रों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
विषम परिस्थितियों में कार्य कर रहे पर्यावरण मित्र
ज्ञापन में कहा गया कि पर्यावरण मित्र कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और कड़ाके की ठंड के बीच सुबह से देर रात तक कार्य करते हैं। पर्यटन सीजन के दौरान लाखों पर्यटकों की आवाजाही के बावजूद सीमित संसाधनों में शहर की सफाई व्यवस्था बनाए रखना चुनौतीपूर्ण होता है। भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि इन कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति मजबूत करना सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है।
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में चयनित हुए भास्कर जोशी
नैनीताल जनपद के लालकुआं (Lalkuan) क्षेत्र के बिंदुखत्ता (Bindukhatta) निवासी युवा भास्कर जोशी (Bhaskar Joshi) का भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (Airport Authority of India-AAI) में एग्जीक्यूटिव इंजीनियरिंग इलेक्ट्रिकल पद पर चयन हुआ है। वर्तमान में वह आईआईटी रुड़की (IIT Roorkee) से एमटेक कर रहे हैं। उन्होंने गेट परीक्षा (GATE Exam) में 98.33 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर अखिल भारतीय स्तर पर 1132वीं रैंक हासिल की थी। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
तल्लीताल में यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई
तल्लीताल (Tallital) क्षेत्र में पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर 65 वाहन चालकों के चालान किये। कोतवाल हरपाल सिंह (Harpal Singh) ने बताया कि नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़े करने और गलत दिशा में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की गयी। इसके अतिरिक्त पुलिस एक्ट के तहत चार लोगों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गयी है। पुलिस ने कहा कि नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।
पलायन पर विद्यार्थियों ने रखे प्रभावशाली तर्क
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार (Parwati Prema Jagati Saraswati Vihar) में आयोजित “श्रीनिवास स्मृति वाद-विवाद प्रतियोगिता” में विद्यार्थियों ने उत्तराखंड से पलायन के विषय पर प्रभावशाली तर्क प्रस्तुत किये। प्रतियोगिता का विषय था- “क्या बेहतर अवसर की तलाश में उत्तराखंड से पलायन करना नैतिक रूप से उचित है?”
प्रतियोगिता में मोहनलाल शाह बालिका विद्या मंदिर (Mohanlal Shah Balika Vidya Mandir) की कविता भट्ट (Kavita Bhatt) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल (Sainik School Ghorakhal) के युवराज शर्मा (Yuvraj Sharma) द्वितीय तथा सक्षम शर्मा (Saksham Sharma) तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (Uttarakhand Open University) के कुलपति प्रो. नवीन चंद लोहनी (Prof Naveen Chand Lohani) ने कहा कि पलायन उत्तराखंड के लिए एक जटिल सामाजिक-आर्थिक विषय है और युवाओं का तर्कसंगत चिंतन ही भविष्य की दिशा तय करेगा।
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट संपन्न, समर्थ जैन बने ओवरऑल चैंपियन
लोक भवन गोल्फ क्लब नैनीताल द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘‘गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट-2026’’ रविवार को संपन्न हो गया। प्रतियोगिता में देश के नौ राज्यों से 179 गोल्फरों ने प्रतिभाग किया। लोक भवन नैनीताल में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में राज्यपाल एवं लोक भवन गोल्फ क्लब के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने विजेताओं और उपविजेताओं को सम्मानित किया।
टूर्नामेंट में समर्थ जैन ओवरऑल विजेता एवं चैंपियन घोषित हुए, जबकि आशीष जैन उपविजेता रहे। बेस्ट नेट श्रेणी में नुसरत अब्बासी विजेता तथा अंशुल छाबरा उपविजेता बने। सुपर वेटरन ग्रॉस कैटेगरी में कर्नल एस.सी. गुप्ता विजेता और एस.के. सूरी उपविजेता रहे। महिला वर्ग में डॉ. सृष्टि धौन विजेता तथा श्रीमती आरोही अत्री उपविजेता घोषित की गईं। वेटरन ग्रॉस कैटेगरी में जफर इकबाल विजेता और कर्नल मनोज के. साह उपविजेता रहे। मास्टर विजितेंद्रीय सिंह तोमर को सबसे होनहार गोल्फर का खिताब प्रदान किया गया।
जूनियर वर्ग में 15-17 आयु वर्ग में आलिया सिसोदिया विजेता और कृष्णम विनायक उपविजेता रहे। 12-14 आयु वर्ग में जोहेब अब्बासी विजेता तथा मेधांश सिंह बिष्ट उपविजेता बने। 12 वर्ष से कम आयु वर्ग में अरिहंत जोशी विजेता और रिदित नैथानी उपविजेता घोषित किए गए। राज्यपाल ने कहा कि 21वां गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट अपने आप में नया कीर्तिमान स्थापित कर संपन्न हुआ है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन खेल भावना, अनुशासन और सामूहिक उत्सव का प्रतीक रहा। सात वर्ष की बच्ची से लेकर 81 वर्ष के वरिष्ठ प्रतिभागियों तक सभी ने इसमें भाग लेकर खेलों के प्रति उत्साह का परिचय दिया।
पुरस्कार वितरण समारोह में प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, सचिव राज्यपाल एवं उपाध्यक्ष लोक भवन गोल्फ क्लब रविनाथ रामन, अपर सचिव रीना जोशी, अमित श्रीवास्तव, सुमित कुमार शादिजा, गोल्फ कैप्टन कर्नल विवेक भट्ट सहित अनेक अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Nainital Latest News 24 May 2026) :
Nainital Latest News 24 May 2026, Uttarakhand News, Nainital News, Lalkuan News, Education News, Employment News, Traffic News, Environmental Workers Salary Demand, Nainital Sanitation Workers News, Pushkar Singh Dhami Memorandum, Airport Authority Of India Recruitment News, Bhaskar Joshi AAI Selection, Tallital Traffic Police Action, Migration Debate Uttarakhand Students, Student Debate Competition Nainital, Uttarakhand Employment Achievement News, Civic Issues Nainital Update, #NainitalNews #UttarakhandNews #EnvironmentalWorkers #AAISelection #TrafficPolice #StudentDebate #MigrationIssue #EmploymentNews #Lalkuan #HindiNews

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
