नैनीताल : युवा व्यापारी वैभव अग्रवाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु, 70 वर्षीय बुजुर्ग रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, बुजुर्ग से मारपीट और धमकी का आरोप, पर्यटकों और स्थानीय युवकों में मारपीट व बल्दियाखान क्षेत्र के जंगल में लगी आग

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 24 मई 2026 (Nainital Activities News 24 May 2026)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) नगर के युवा व्यापारी वैभव अग्रवाल (Vaibhav Agrawal) की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई आकस्मिक मृत्यु से नगर में शोक का माहौल है। शनिवार देर रात अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उन्हें चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है। वहीं नगर में बुजुर्ग के लापता होने, वरिष्ठ नागरिक से मारपीट और जंगल में आग लगने जैसी घटनाओं ने भी चिंता बढ़ायी है।

Nainital Activities News 24 May 2026 Nainital Trader Vaibhav Agrawal Suspicious Death | Postmortem Report Awaitedप्राप्त जानकारी के अनुसार मल्लीताल बाजार (Mallital Market) के व्यापारी और शेरवानी लॉज प्राधिकरण कंपाउंड निवासी 42 वर्षीय वैभव अग्रवाल की इंदिरा मार्केट (Indira Market) में “स्टैंडर्ड बुक डिपो” (Standard Book Depot) नाम से स्टेशनरी और पुस्तक की दुकान थी। परिजनों के अनुसार शनिवार रात भोजन के बाद अचानक उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया। स्थानीय सभासद लता दफौटी (Lata Dafauti) और आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल चिकित्सालय पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मृत्यु का कारण

पुलिस ने रविवार सुबह पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम सर्जन डॉ. प्रशांत ओली (Dr Prashant Oli) ने परीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृत्यु का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है और अंतिम पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

वैभव अग्रवाल अपने पीछे पत्नी, छोटी बच्ची और माता-पिता को छोड़ गये हैं। उनके पिता नागेंद्र कुमार (Nagendra Kumar) सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। आकस्मिक निधन की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में व्यापारी, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोग चिकित्सालय और उनके आवास पहुंचे।

70 वर्षीय बुजुर्ग रहस्यमय परिस्थितियों में लापता

नगर के मल्लीताल क्षेत्र से 70 वर्षीय गोपाल राम आर्या (Gopal Ram Arya) के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता होने का मामला भी सामने आया है। उनके पुत्र चंद्रशेखर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है कि उनके पिता 23 अप्रैल की सुबह घर से निकले थे और वापस नहीं लौटे।

परिजनों के अनुसार वह पहले भी नाराज होकर कुछ समय के लिए घर से चले जाते थे, लेकिन इस बार लंबे समय से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने बीएनएस (BNS) की धारा 140(3) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वरिष्ठ नागरिक से मारपीट और धमकी का आरोप

मल्लीताल क्षेत्र में एक वरिष्ठ नागरिक के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला भी सामने आया है। मॉल रोड निवासी 64 वर्षीय प्रदीप कुमार जेठी (Pradeep Kumar Jethi) ने आरोप लगाया कि चीना बाबा मंदिर (Cheena Baba Temple) के पास कार धो रहे चालक ने विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

पीड़ित के अनुसार घटना में उनका चलभाष नीचे गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया और चश्मा भी टूट गया। पुलिस ने आरोपित वाहन चालक के विरुद्ध बीएनएस की विभिन्न धाराओं में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पर्यटकों और स्थानीय युवकों में मारपीट

तल्लीताल टोल चुंगी (Tallital Toll Barrier) क्षेत्र में उत्तर प्रदेश से आये कुछ पर्यटकों और स्थानीय युवकों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गयी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती से संबंधित पूछताछ को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गयी।

कोतवाल हरपाल सिंह (Harpal Singh) ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी मिली है, लेकिन अभी तक किसी पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं दी है। शिकायत मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

बल्दियाखान क्षेत्र के जंगल में लगी आग

नैनीताल डिवीजन (Nainital Division) की मनोरा रेंज (Manora Range) अंतर्गत बल्दियाखान (Baldiyakhan) क्षेत्र के जंगलों में रविवार सुबह आग लग गयी। आग से उठता धुआं आसपास के क्षेत्रों तक फैल गया, जिससे लोगों को परेशानी हुई।

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार किसी अराजक तत्व द्वारा आग लगाये जाने की आशंका है। सूचना मिलने पर विभागीय टीम मौके पर पहुंच गयी और आग बुझाने के प्रयास शुरू किये गये। एसडीओ ममता चंद (Mamta Chand) ने बताया कि विभागीय दल लगातार आग पर नियंत्रण पाने का प्रयास कर रहा है।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  इंसानों जैसे प्रेम संबंध ! जंगली झुंड के साथ रातभर गायब रहीं कार्बेट की दो हथिनियां, सुबह लौटीं...

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Nainital Activities News 24 May 2026) :

Nainital Activities News 24 May 2026, Uttarakhand News, Nainital News, Mallital News, Crime News, Forest Fire News, Missing Person News, Trader Death Nainital, Vaibhav Agrawal Death Case, Nainital Police Investigation, Senior Citizen Missing Case Uttarakhand, Mall Road Assault Case Nainital, Tourist Clash News Uttarakhand, Baldiyakhan Forest Fire News, Forest Department Action Nainital, Nainital Local News Update, Law And Order Uttarakhand News, #NainitalNews #UttarakhandNews #Mallital #ForestFire #MissingPerson #TraderDeath #CrimeNews #TouristNews #PoliceInvestigation #HindiNews

Leave a Reply