नवीन समाचार, नैनीताल, 23 फरवरी 2025 (Tourists Shameful Act NainiLake-Swim Despite Ban)। नैनीताल में आने वाले पर्यटक यहां प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने के साथ नैनी झील में नौकायन के दौरान अपनी जान-जोखिम में डालकर मौज-मस्ती भी करते हैं, और कई बार उनकी हरकतें मर्यादा की सीमाएं भी लांघ जाती हैं। ऐसी ही एक घटना सामने आयी है। नैनी झील में पैडल बोट से नौकायन कर रहे कुछ पर्यटकों के द्वारा झील में प्रतिबंधित होने के बावजूद अर्धनग्न होकर डुबकी लगाने और अशोभनीय व्यवहार करने का मामला सामने आया है, जिससे अन्य पर्यटक भी असहज हो गए। देखें संबंधित वीडिओ :
झील में कूदे और तैरे पर्यटक, महिलाओं को छुपाना पड़ा मुंह
नैनीताल। प्राप्त जानकारी के अनुसार मल्लीताल क्षेत्र में झील के बीच दो पैडल बोट में सवार कुछ पर्यटकों ने अचानक अपने कपड़े उतारकर झील में डुबकी लगानी शुरू कर दी। यह सिलसिला काफी देर तक चलता रहा, जिसमें वे बार-बार नाव से पानी में उतरते और तैरते रहे। इस दौरान हालांकि एक महिला भी उनके साथ नौका में नजर आई, किन्तु झील में अन्य नावों पर सवार महिला पर्यटक जरूर असहज अपना मुंह फेरती हुई असहज नजर आईं।
जल पुलिस नहीं पहुंची, प्रशासन ने नहीं की कोई कार्रवाई
भारतीय जीवन बीमा निगम के अधिकारी बीएस ह्यांकी और बालम सिंह ने इस घटना को अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया और जल पुलिस को भी सूचित किया। लेकिन उनके अनुसार पुलिस का कोई भी कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। पैडल नाव चालक समिति ने भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे सवाल उठता है कि आखिर झील की निगरानी व्यवस्था कितनी प्रभावी है।
नैनीताल में पर्यटन में अनुशासन आवश्यक (Tourists Shameful Act NainiLake-Swim Despite Ban)
नैनी झील नैनीताल की पहचान है, और यहां पर्यटकों की सुरक्षा के साथ मर्यादाओं का पालन भी अनिवार्य है। पर्यटकों की इस तरह की हरकतें न केवल नैनीताल की छवि खराब करती हैं, बल्कि झील की पवित्रता और पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचाती हैं। नैनी झील काफी गहरी है। यहां नौकायन के दौरान लाइफ जैकेट का प्रयोग जहां अनिवार्य है, वहीं झील में नहाना व तैरना पूरी तरह से प्रतिबंधित है।
किंतु इस संबंध में नैनी झील के चारों ओर ऐसे संदेश लिखे बोर्डों की कमी और लाइफ जैकेटों के लंबे समय से जीर्ण-शीर्ण होने से भी समस्याएं बढ़ रही हैं। स्थानीय प्रशासन और पुलिस को इस ओर सख्ती से ध्यान देने की जरूरत है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। (Tourists Shameful Act NainiLake-Swim Despite Ban)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
(Tourists Shameful Act NainiLake-Swim Despite Ban, Nainital News, Tourism, Tourists Creating Problem, Naini Lake, Tourists, Shameful Act, Shameful Act in Naini lake, Tourists did a shameful act in Naini lake, Swim despite the ban, Women had to hide their faces, What not to do in Nainital, Do’s and Dont in Nainital, Boating in Naini Lake,)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।

जल पुलिस नहीं पहुंची, प्रशासन ने नहीं की कोई कार्रवाई