नवीन समाचार, नैनीताल, 29 नवंबर 2025 (Haldwani-NIA Arrested Maulana and Took him Delhi)। हल्द्वानी के बनभूलपुरा, राजपुरा तथा आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में बीती रात एनआईए यानी केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी की ओर से की गई गोपनीय कार्रवाई ने पूरे शहर को चौंका दिया है। सूत्रों के अनुसार दिल्ली ब्लास्ट मामले में आतंकवादी उमर से जुड़े कॉल डिटेल्स की जांच कर रही दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार रात ढाई बजे हल्द्वानी के बनभूलपुरा व राजपुरा के जवाहरनगर से दो-दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। इनमें मूलतः टांडा दड़ियाल उत्तर प्रदेश निवासी मस्दिद का इमाम मौलाना मोहम्मद आसिमकासमी भी शामिल है। टीम संदिग्धों को पूछताछ के लिए दिल्ली ले गई है।
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई हाल ही में दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट व उससे जुड़े नेटवर्क की जांच के क्रम में हुई, जिसमें कई नए तार हल्द्वानी से जुड़ते प्रतीत हो रहे हैं। सूत्रों के अनुसार दिल्ली बम ब्लास्ट मामले में आतंकी उमर के उत्तराखंड कनेक्शन की बड़ी जानकारी सामने आई है। जांच एजेंसियों द्वारा उमर की कॉल डिटेल खंगालने के दौरान उसके संपर्क हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र से जुड़े पाए गए। इसी आधार पर कार्रवाई के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस ने भी संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी है और संयुक्त टीमें देर रात तक तलाशी तथा पूछताछ में जुटी रहीं।
इमाम कासमी के बारे में ये भी जानकारी मिली है कि बनभूलपुरा हिंसा के मामले में आरोपियों को मदद करने का अभियान भी इनके द्वारा चलाया गया था। कुमाऊँ परिक्षेत्र की आईजी रिद्धिम अग्रवाल के अनुसार दो व्यक्तियों को सुरक्षा एजेंसियों ने हिरासत में लिया है उनसे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने इससे ज्यादा कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।
पुलिस व संबंधित सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा के कई हिस्सों में बीती रात अचानक सुरक्षा एजेंसी की विशेष टीम पहुँची और बेहद गोपनीय ढंग से तलाशी अभियान प्रारंभ किया। टीम ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ प्रारंभ कर दी है। बताया गया है कि हिरासत में लिया गया व्यक्ति लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों की नज़र में था और उसके कुछ संपर्क उन व्यक्तियों से मिले बताए जा रहे हैं, जिन पर पूर्व में दर्ज अभियोग जांच के अधीन हैं।
दबिश के बाद क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए सुबह ही एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल के साथ ही सीओ लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल के अलावा, लालकुलां, कालाढूंगी, हल्द्वानी, मुखानी, काठगोदाम थाना की पुलिस बनभूलपुरा पहुंच गई। अचानक से फोर्स देखकर स्थानीय लोग भी सहम गए। पुलिस ने बिलाली मस्जिद तथा इसके बगल में स्थित इमाम के आवास पर कड़ी सुरक्षा रखी है। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया दिल्ली पुलिस ने कोई कार्रवाई की है। एहतियातन सुरक्षा बढ़ाई गई है।
दिल्ली ब्लास्ट कड़ी से जुड़ती जांच
राष्ट्रीय जांच एजेंसी की बढ़ी सक्रियता
राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीमें पिछले कुछ दिनों से उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों में सक्रिय हैं। हल्द्वानी में की गई यह कार्रवाई उसी क्रम में मानी जा रही है। दिल्ली में लाल किला क्षेत्र में हुए कार ब्लास्ट मामले को लेकर एजेंसी पहले ही कई स्थानों पर तलाशी ले चुकी है और कई आरोपितों पर अभियोग भी दर्ज हुए थे। इन्हीं आरोपितों के संपर्कों की पड़ताल में एजेंसी की नज़र हल्द्वानी के कुछ व्यक्तियों तक पहुँची बताई जा रही है।
पूर्व में रडार पर रहा संदिग्ध
सूत्रों के अनुसार पकड़ा गया व्यक्ति पूर्व की एक बड़ी घटना से भी जुड़ा रहा है, जिसके चलते सुरक्षा एजेंसियाँ उसकी गतिविधियों की गोपनीय निगरानी लंबे समय से कर रही थीं। यही कारण है कि बीती रात की कार्रवाई बेहद सावधानी और गोपनीयता के साथ की गई ताकि किसी संभावित सहयोगी को कार्रवाई का पूर्वाभास न हो सके।
सुरक्षा व्यवस्था में अचानक बढ़ोतरी
बनभूलपुरा, जवाहर नगर और गांधी नगर में सघन गश्त
कार्रवाई के बाद स्थानीय पुलिस भी अलर्ट मोड में आ गई है। शहर के संवेदनशील क्षेत्रों—बनभूलपुरा, जवाहर नगर और गांधी नगर में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। पुलिस अधिकारी लगातार इलाकों का निरीक्षण कर रहे हैं और स्थानीय स्तर पर रहने वाले लोगों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने का आग्रह किया गया है।
केंद्रीय एजेंसियों का संयुक्त ऑपरेशन
बताया जा रहा है कि बीती रात ढाई बजे के आसपास केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी, दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा तथा एलआईयू की संयुक्त टीम ने बनभूलपुरा क्षेत्र में दबिश दी। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा और टीम ने क्षेत्र को घेरकर तलाशी अभियान चलाया। हिरासत में लिए गए व्यक्ति को पूछताछ के लिए दिल्ली लेकर जाया गया है ताकि ब्लास्ट से जुड़े संपूर्ण नेटवर्क और संभावित सहयोगियों की पुष्टि की जा सके।
जांच के दिशा में नए संकेत
विभिन्न राज्यों में जारी तलाशी अभियान
दिल्ली कार ब्लास्ट मामले की जांच कर रही एजेंसी पिछले कुछ दिनों से कई राज्यों में स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर सघन अभियान चला रही है। एजेंसी ने कुछ दिन पूर्व यह भी कहा था कि घटना के पीछे की पूरी साजिश को उजागर करने के प्रयास जारी हैं और आने वाले समय में कई महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।
हल्द्वानी में जुटी कई टीमें
हल्द्वानी में अभी भी सुरक्षा एजेंसियों का डेरा है। अलग-अलग टीमें इलाके के विभिन्न हिस्सों में भ्रमण कर रही हैं और उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ जारी है। यह भी बताया जा रहा है कि कुछ मोबाइल नंबर और डिजिटल माध्यमों से जुड़ी गतिविधियों की जांच के संकेत मिले हैं, जिनकी विस्तृत जांच शीघ्र ही की जाएगी।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपने विचार और राय कमेन्ट बॉक्स में जरूर साझा करें।
Keywords (Haldwani-NIA Arrested Maulana and Took him Delhi):
Haldwani-NIA Arrested Maulana and Took him Delhi, Haldwani Security Agency Operation, Banbhoolpura NIA Raid Update, Delhi Car Blast Investigation Haldwani Link, Nainital Police Security Alert, Uttarakhand Anti Terror Operation, Delhi Blast Suspect Detained Haldwani, NIA Inquiry In Uttarakhand Region, Banbhoolpura Sensitive Area Search, National Security Agencies Operation India, Haldwani Night Raid News,
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।