-लक्सर से लौटते समय अगवानपुर रेलवे स्टेशन के पास हुई दुर्घटना
नवीन समाचार, मुरादाबाद, 25 मई 2025 (UttarakhandPolice ASI Dies after fall from Train)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद के सिविल लाइंस थानाक्षेत्र अंतर्गत अगवानपुर रेलवे स्टेशन के पास उत्तराखंड पुलिस के 43 वर्षीय एएसआई जनेश्वर की बीती रात्रि ट्रेन से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर मृत्यु हो गई। वह उधमसिंह नगर पुलिस लाइन में तैनात थे और किसी कार्य से लक्सर गए हुए थे। लौटते समय यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
रेलगाड़ी से लौटते समय हुई दुर्घटना

पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिद्वार के भगवानपुर थाना क्षेत्र के धीर मजरा निवासी जनेश्वर वर्ष 1998 में पीएसी में आरक्षी के रूप में भर्ती हुए थे। बाद में पदोन्नति के उपरांत उनका स्थानांतरण उत्तराखंड पुलिस में हुआ। वर्तमान में वह उधमसिंह नगर पुलिस लाइन में तैनात थे। भतीजे अरुण रावत ने बताया कि जनेश्वर किसी निजी कार्यवश लक्सर गये थे। काम समाप्त होने के बाद वह रेलगाड़ी से वापस लौट रहे थे।
फोन पर हुई थी अंतिम बातचीत
रास्ते में उनकी परिजनों से फोन पर बातचीत हुई थी। इसके बाद उन्होंने कॉल समाप्त कर दी, परंतु इसके बाद से उनका फोन नहीं उठा। परिजन लगातार उन्हें संपर्क करने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। अंततः अगवानपुर पुलिस चौकी के एक आरक्षी ने फोन उठाया और परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दी।
परिजनों ने की पहचान (UttarakhandPolice ASI Dies after fall from Train)
इसके उपरांत परिजन व अन्य संबंधी घटनास्थल के लिये रवाना हुए और मृतक की पहचान की। जनेश्वर के परिवार में उनकी पत्नी बबीता देवी, दो पुत्र अभिषेक व अभिनव तथा पुत्री श्वेता हैं। सिविल लाइंस क्षेत्राधिकारी कुलदीप गुप्ता ने बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के उपरांत परिजन शव को लेकर अपने गांव चले गये हैं। (UttarakhandPolice ASI Dies after fall from Train)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
(UttarakhandPolice ASI Dies after fall from Train, Moradabad News, UP News, Train Accident, Police Officer’s Death, Police ASI Death, Uttarakhand Police, Train Accident, Civil Lines Haridwar, Udham Singh Nagar Police, Agwanpur Railway Station, Janeshwar ASI Death, Haridwar News, Uttarakhand News, Police Line Udham Singh Nagar, Train Fall Death, Hindi News, Naveen Samachar, Uttarakhand Police ASI dies after falling from train under suspicious circumstances, uspicious circumstances,)
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।

You must be logged in to post a comment.