बकरीद को लेकर नैनीताल में बैठक, डीएसए मैदान में नमाज की अनुमति देने के बाद निरस्त, खुले स्थानों पर कुर्बानी पर सीएम को भेजा गया ज्ञापन

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 26 मई 2026 (Nainital-Bakrid-Sacrifices in Open)। उत्तराखंड (Uttarakhand) की सरोवरनगरी नैनीताल (Nainital) में आगामी ईद-उल-अजहा (Eid-ul-Adha) यानी बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन, पुलिस और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मल्लीताल कोतवाली (Mallital Kotwali) में आयोजित बैठक में नमाज व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, स्लाटर हाउस संचालन और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों और सड़कों पर नमाज या कुर्बानी की अनुमति नहीं होगी तथा सभी व्यवस्थाएं निर्धारित नियमों के अनुरूप संचालित की जाएंगी।

कुर्बानी केवल अधिकृत स्लाटर हाउस में ही की जा सकेगी

Nainital-Bakrid-Sacrifices in Open, DR JAGDISH CHANDRA SP क्राइम NAINITAL नवबर्ष पर नैनीताल आने बाले पर्यटक सुन लें ये गाइडलाइन 👉प्राप्त जानकारी के अनुसार बैठक में एसपी क्राइम एवं यातायात डॉ. जगदीश चंद्र (Dr Jagdish Chandra) ने कहा कि कुर्बानी केवल अधिकृत स्लाटर हाउस (Slaughter House) में ही की जा सकेगी। खुले स्थानों, गलियों या सार्वजनिक क्षेत्रों में इसकी अनुमति नहीं होगी। उन्होंने बताया कि तल्लीताल (Tallital) स्थित स्लाटर हाउस वर्तमान में बंद है। ऐसे में यदि उसे अस्थायी रूप से खोलना है तो अमन कमेटी (Aman Committee) को न्यायालय अथवा सक्षम प्राधिकारी से अनुमति प्राप्त करनी होगी। अनुमति न मिलने की स्थिति में शहर से बाहर स्थित अधिकृत वधशालाओं का उपयोग करना होगा।

डीएसए मैदान में नमाज के लिए सक्षम अधिकारी से अनुमति के बाद ही मिलेगी अनुमति

बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि डीएसए मैदान (DSA Ground) में नमाज का आयोजन सक्षम अधिकारी से अनुमति के बाद ही होगा और यातायात व्यवस्था प्रभावित नहीं होने दी जाएगी। बैठक में एसडीएम नवाजिश खलिक (Nawazish Khalik), सीओ अंजना नेगी (Anjana Negi), व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन नेगी (Kishan Negi), महामंत्री त्रिभुवन फर्त्याल (Tribhuvan Singh Fartyal), हारून खान (Haroon Khan), मो. फारुख (Mohd Farukh) सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  नैनीताल : युवा व्यापारी वैभव अग्रवाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु, 70 वर्षीय बुजुर्ग रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, बुजुर्ग से मारपीट और धमकी का आरोप, पर्यटकों और स्थानीय युवकों में मारपीट व बल्दियाखान क्षेत्र के जंगल में लगी आग

नमाज के लिये डीएसए मैदान की अनुमति देने के बाद की गयी निरस्त

c4ca4238a0b923820dcc509a6f75849b 1170198764नैनीताल। नैनीताल जिमखाना के अवैतनिक महासचिव मनोज जोशी ने अंजुमन इस्लामिया को नैनीताल के डीएसए मैदान को आज 25 मई को पहले ईद की नमाज पढ़ने हेतु अनुमति दी, लेकिन बाद में इसे निरस्त कर दिया। श्री जोशी ने अनुमति को निरस्त करते हुए कहा है कि डीएसए मैदान मुख्यतः खेल गतिविधियों के लिये है। इस पर किसी भी प्रकार की धार्मिक गतिविधियों हेतु अनुमति के लिये प्रशासनिक स्वीकृति अनिवार्य है। उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी, और अनुमति देने के लिये वह अधिकृत नहीं हैं। इसलिये अनुमति निरस्त की जाती है।

नैनीताल झील संरक्षण को लेकर खुले में पशु कुर्बानी रोकने की मांग पर मुख्यमंत्री को भेजा गया ज्ञापन

इसी बीच मल्लीताल निवासी सामाजिक कार्यकर्ता और भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की (Nitin Karki) ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) को ज्ञापन भेजकर खुले स्थानों पर पशु कुर्बानी रोकने और नैनीताल झील (Naini Lake) की स्वच्छता सुनिश्चित करने की मांग की है। ज्ञापन की प्रतिलिपि जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और नगर पालिका परिषद नैनीताल को भी भेजी गयी है।

ज्ञापन में कहा गया है कि नैनीताल एक संवेदनशील पारिस्थितिक और पर्यटन नगर है तथा झील इसकी प्रमुख प्राकृतिक धरोहर है। आरोप लगाया गया कि पूर्व वर्षों में कुछ स्थानों पर खुले क्षेत्रों और नालों के समीप कुर्बानी होने से जैविक अपशिष्ट झील तक पहुंचने की आशंका बनी रहती है। इस कारण पर्यावरण और जनस्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

निगरानी टीम और विशेष स्वच्छता अभियान की मांग

ज्ञापन में मांग की गयी है कि खुले स्थानों, सार्वजनिक मार्गों और नालों के आसपास पशु कुर्बानी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए तथा कुर्बानी केवल प्रशासन द्वारा निर्धारित वैध वधशालाओं में ही सुनिश्चित की जाए। साथ ही नगर में सार्वजनिक सूचना बोर्ड लगाने, झील और नालों को प्रदूषित करने वालों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करने तथा नगर पालिका, पुलिस और प्रशासन की संयुक्त निगरानी टीम गठित कर त्योहारों के दौरान विशेष स्वच्छता अभियान चलाने की भी मांग की गयी है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  राज्यपाल ने की बर्ड वॉचिंग, विवि में शोध और नवाचार पर जोर, गोल्फ टूर्नामेंट, जलवायु परिवर्तन पर पुस्तक, पलायन पर प्रभावशाली तर्क और स्वास्थ्य, शिक्षा और नागरिक सुविधाओं से जुड़े अन्य कार्यक्रम भी

प्रशासन की ओर से सभी समुदायों से शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और पर्यावरणीय संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए पर्व मनाने की अपील की गयी है। पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Nainital-Bakrid-Sacrifices in Open) :

Nainital-Bakrid-Sacrifices in Open, Uttarakhand News, Nainital News, Eid Ul Adha News, Bakrid Arrangement Nainital, DSA Ground Eid Prayer Permission, Nainital Police Meeting News, Slaughter House Rules Uttarakhand, Naini Lake Conservation News, Environmental Protection Nainital, Festival Management Uttarakhand, Aman Committee Meeting Nainital, Public Safety During Eid Festival, Nainital Civic Administration News, Eco Sensitive Zone Uttarakhand, Religious Event Management India, #NainitalNews #Bakrid #EidUlAdha #NainiLake #DSAGround #UttarakhandNews #FestivalManagement #EnvironmentalProtection #PoliceAdministration #HindiNews

Leave a Reply