WhatsApp Channel Marketing | Logiprompt Pro AcademyJoin Our Facebook Group — Alliance for a Viable Future

🚩🚩’नवीन समाचार’ की ओर से आप सभी को 124वें नंदा देवी महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं...। 🚩🚩शैलेन्द्र बर्गली की ओर से आप सभी को नन्दा देवी महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं, मां नन्दा देवी की कृपा आप और आपके परिवार पर सदैव बनी रहे, यही मंगलकामना है। जय माता नन्दा देवी। - शैलेन्द्र बर्गली, जिला सह संयोजक, खेल प्रकोष्ठ, भाजपा, नैनीताल।🚩🚩

ऑन द स्पॉट चित्रकला प्रतियोगिता की तैयारी, होटल एसोसिएशन ने दिए डस्टबिन और बेंच, विधानसभा सचिवालय से बर्खास्त कर्मचारियों व यूपीसीएल के सहायक अभियंताओं की वरिष्ठता के मामलों की सुनवाई और मोदी के जन्मदिन पर जले 18000 दीप

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

शारदा संघ ने शुरू की 56वीं ऑन द स्पॉट चित्रकला प्रतियोगिता की तैयारियां

नवीन समाचार, नैनीताल, 17 सितंबर 2026 (Nainital Latest News 17 September 2026)। नैनीताल। शारदा संघ (Sharda Sangh) के अवैतनिक अध्यक्ष एवं महासचिव प्रो. देवेंद्र सिंह बिष्ट (Prof. Devendra Singh Bisht) ने बताया कि संघ की ओर से आगामी 11 अक्टूबर (रविवार) को आयोजित होने वाली 56वीं ऑन द स्पॉट चिल्ड्रन पेंटिंग प्रतियोगिता (56th On-the-Spot Children Painting Competition) की तैयारियां प्राथमिकता से शुरू कर दी गयी हैं।

प्रो. बिष्ट के अनुसार प्रतियोगिता टायनी टॉट (नर्सरी एवं केजी) [Tiny Tot (Nursery & KG)], मिनी (कक्षा पहली एवं दूसरी) [Mini (Class 1 & 2)], सब जूनियर (कक्षा तीन से पांच) [Sub Junior (Class 3-5)], जूनियर (कक्षा छह से आठ) [Junior (Class 6-8)], मिडिल (कक्षा नौ एवं 10) [Middle (Class 9-10)] तथा सीनियर (कक्षा 11 एवं 12) [Senior (Class 11-12)] वर्गों में आयोजित होगी। प्रतियोगिता का प्रवेश शुल्क 60 रुपये प्रति प्रतिभागी रखा गया है। पंजीकरण 15 सितंबर से शुरू हो गये हैं, जो आगामी 9 अक्टूबर तक चलेंगे। प्रतिभागी रविवार को छोड़कर अन्य कार्य दिवसों में शाम पांच से सात बजे तक शारदा संघ में पंजीकरण करा सकते हैं। प्रतियोगिता 11 अक्टूबर को सुबह 9:30 बजे से डीएसए मैदान (DSA Ground) में शुरू होगी और अपराह्न एक बजे तक चलेगी।

होटल एसोसिएशन ने पालिका को दिए 130 डस्टबिन और 10 बेंच

नैनीताल। नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन (Nainital Hotel and Restaurant Association) की ओर से गुरुवार को नगर पालिका (Municipal Board) को नंदा देवी महोत्सव (Nanda Devi Festival) को देखते हुए मेला परिसर में लगाने के लिए 130 डस्टबिन (Dustbins) और माल रोड (Mall Road) में लगाने के लिए 10 बेंच (Benches) दी गयीं।

होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने गुरुवार को नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल (Dr. Saraswati Khetwal) को ये डस्टबिन और बेंच सौंपीं। इस दौरान नगरपालिका के कर अधीक्षक दीपेंद्र बमोला (Dipendra Bamola), होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट (Digvijay Singh Bisht), महासचिव वेद शाह (Ved Shah), प्रदीप जेठी (Pradeep Jethi), रमनजीत सिंह (Ramanjeet Singh), चंद्रविजय सिंह बिष्ट (Chandravijay Singh Bisht), हारून खान पंमी (Haroon Khan Pammi), चंद्र भट्ट (Chandra Bhatt), स्नेह छावड़ा (Sneh Chhawra) तथा कमल जगाती (Kamal Jagati) आदि मौजूद रहे।

विधानसभा सचिवालय से बर्खास्त कर्मचारियों के मामले में अगली सुनवाई 15 अक्टूबर को

नैनीताल। उच्च न्यायालय (High Court) ने विधानसभा सचिवालय (Assembly Secretariat) से बर्खास्त कर्मचारियों के मामले में सुनवाई की। सुनवाई के दौरान बर्खास्त कर्मचारियों की ओर से प्रार्थना पत्र देकर वर्ष 2016 से पहले नियुक्त कर्मचारियों की नियुक्ति से संबंधित दस्तावेज न्यायालय में प्रस्तुत करने की अनुमति मांगी गयी।

न्यायालय ने सुनवाई के बाद इनकी ओर से दायर प्रार्थना पत्र निरस्त करते हुए कहा कि वर्ष 2016 से पहले नियुक्त कर्मचारियों के दस्तावेज शपथपत्र के माध्यम से न्यायालय में पेश करें और विधानसभा सचिवालय इस पर अपनी आपत्ति पेश करे। मामले की अगली सुनवाई के लिए न्यायालय ने 15 अक्टूबर की तिथि निर्धारित की है। गुरुवार को मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति रवींद्र मैठाणी (Justice Ravindra Maithani) की एकलपीठ में हुई।

यूपीसीएल के सहायक अभियंताओं की वरिष्ठता के मामले में उच्च न्यायालय ने सुनाया फैसला

नैनीताल। उच्च न्यायालय ने यूपीसीएल (UPCL) के सहायक अभियंताओं की सीधी भर्ती और पदोन्नति से आये अधिकारियों के बीच वरिष्ठता के मामले में फैसला सुनाया है।

मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता (Chief Justice Manoj Kumar Gupta) और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय (Justice Subhash Upadhyay) की खंडपीठ ने 16 सितंबर 2026 को दिए फैसले में यूपीसीएल द्वारा प्रत्यक्ष भर्ती और पदोन्नत अधिकारियों की अंतर से वरिष्ठता को नियमानुसार कोटा व्यवस्था के आधार पर निर्धारित करने को सही माना और संबंधित रिट याचिकाएं (Writ Petitions) खारिज कर दीं।

मोदी के जन्मदिन पर नैनीताल शहर में रोशन किये गये 51 हजार आशीर्वाद के दीपक

Nainital Latest News 17 September 2026 देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के जन्मदिवस के अवसर पर शुरू किए गये सेवा संकल्प अभियान (Seva Sankalp Abhiyan) के अंतर्गत आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम को संपूर्ण जनपद में महोत्सव के रूप में मनाया गया। जनपद स्तरीय मुख्य कार्यक्रम नैनीताल में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर नैनीताल शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 51 हजार दीपक जलाकर शहर को रोशन किया गया। नैनी झील के चारों ओर जलाए गये दीपकों से सरोवर नगरी की सुंदरता बढ़ गयी। दीपों की रोशनी से पूरा नैनीताल जगमगा उठा और वातावरण उत्सवमय हो गया। संपूर्ण जनपद में 2 लाख 51 हजार आशीर्वाद के दीपक जलाए गये।

बड़ी संख्या में महिलाओं, बुजुर्गों तथा युवाओं ने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की कामना की तथा उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रेषित किया।

इस दौरान एपीडी चंद्रा फर्त्याल (APD Chandra Fartyal), जिला पर्यटन अधिकारी कृति लाल टम्टा (District Tourism Officer Kriti Lal Tamta), मुख्य उद्यान अधिकारी प्रेमा राणा (Chief Horticulture Officer Prema Rana), जिला युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन सिंह रावत (District Youth Welfare Officer Arjun Singh Rawat), खंड विकास अधिकारी हर्षित गर्ग (Block Development Officer Harshit Garg) सहित मयंक पंत (Mayank Pant), गौरव हरपाल (Gaurav Harpal), रितुल कुमार (Ritul Kumar), विक्रम राठौर (Vikram Rathore), आशीष बजाज (Ashish Bajaj) तथा हरीश सिंह राणा (Harish Singh Rana) आदि उपस्थित रहे।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  उत्तराखंड एसआईआर में एक व्यक्ति पर 6000 मतदाताओं के नाम हटाने के लिए आपत्ति लगाने का आरोप, हाईकोर्ट में सुनवाई, याचिकाकर्ता ने याचिका वापस ली, याचिका निस्तारित

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Nainital Latest News 17 September 2026) :

Nainital Latest News 17 September 2026, Nainital News, Uttarakhand News, Sharda Sangh Nainital, Children Painting Competition Nainital, On The Spot Painting Competition, Nainital Hotel and Restaurant Association, Nanda Devi Festival Nainital, Nainital Mall Road, Uttarakhand High Court, Uttarakhand Assembly Secretariat Case, UPCL Seniority Case, Nainital Local News, Nainital Cultural Events, Nainital Diya Program, Narendra Modi Birthday Celebration, 56th On The Spot Children Painting Competition Nainital, Nainital Hotel Association distributes dustbins and benches,

Uttarakhand High Court Assembly Secretariat dismissed employees case, UPCL assistant engineers seniority case High Court verdict, 51000 lamps illuminated Nainital city, #NainitalNews #UttarakhandNews #ShardaSangh #PaintingCompetition #NandaDeviFestival #NainitalHotelAssociation #NainitalMallRoad #UttarakhandHighCourt #AssemblySecretariat #UPCL #NainitalEvents #NainitalCulture #DiyaProgram #NarendraModiBirthday #LatestNews

Leave a Reply