नवीन समाचार, चमोली/हल्द्वानी, 6 अक्टूबर 2026 (Earthquake in Chamoli Uttarakhand)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के चमोली (Chamoli) जनपद में मंगलवार रात 10 बजकर 23 मिनट पर 4.9 तीव्रता (Magnitude) का भूकंप आया। भूकंप के झटके उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों के साथ हल्द्वानी (Haldwani) सहित मैदानी क्षेत्रों और दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) तक महसूस किए गए। अचानक धरती में कंपन महसूस होने से कई स्थानों पर लोग घरों से बाहर निकल आए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अभी तक किसी बड़े जनहानि या भवन के क्षतिग्रस्त होने की सूचना नहीं है।
13 किलोमीटर गहराई में था भूकंप का केंद्र
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (National Center for Seismology-NCS) के समीक्षा किए गए आंकड़ों के अनुसार भूकंप का केंद्र चमोली में 30.103° उत्तरी अक्षांश और 79.561° पूर्वी देशांतर पर था।
भूकंप की गहराई जमीन के भीतर 13 किलोमीटर बताई गई है। इसका समय रात 10:23:13 बजे (IST) दर्ज किया गया और इसकी तीव्रता 4.9 रही।
हल्द्वानी से दिल्ली-एनसीआर तक महसूस हुए झटके
भूकंप का प्रभाव केवल चमोली और आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों तक सीमित नहीं रहा। इसके झटके हल्द्वानी सहित कुमाऊं के मैदानी क्षेत्रों और दिल्ली-एनसीआर तक महसूस किए गए।
हल्द्वानी में कई लोगों ने घरों और भवनों में अचानक कंपन महसूस किया। हल्द्वानी में 10 बजकर 24 मिनट के आसपास भूकंप के झटके महसूस किये गये। ऊंचे भवनों में मौजूद लोगों ने झटके महसूस किये गये। काफी देर तक खिड़कियों के शीशे हिलते देखे गये। ‘नवीन समाचार’ प्रतिनिधि ने भी स्वयं झटके महसूस किये।वहीं दिल्ली-एनसीआर में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस होने की जानकारी दी। भूकंप की तीव्रता और उसके केंद्र की स्थिति के कारण झटके काफी दूर तक महसूस किए गए।
चमोली में प्रशासन और आपदा तंत्र सक्रिय
भूकंप के बाद चमोली जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन तंत्र सक्रिय हो गया। सभी तहसीलदारों, थाना प्रभारियों और ग्रामीण क्षेत्रों के ग्राम प्रधानों से संपर्क कर क्षेत्र की स्थिति की जानकारी जुटाई जा रही है।
प्रशासन की ओर से विशेष रूप से संवेदनशील पर्वतीय मार्गों, राष्ट्रीय राजमार्गों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। भूकंप के बाद पहाड़ी ढलानों से चट्टान खिसकने अथवा भूस्खलन की आशंका को देखते हुए सड़क मार्गों की भी निगरानी की जा रही है।
अभी तक बड़े नुकसान की सूचना नहीं
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अभी तक किसी बड़े भवन, आधारभूत ढांचे (Infrastructure) के क्षतिग्रस्त होने अथवा जनहानि की सूचना नहीं है।
हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में भूकंप के बाद होने वाले संभावित प्रभावों को देखते हुए प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। स्थानीय स्तर से मिलने वाली सूचनाओं के आधार पर स्थिति का लगातार आकलन किया जा रहा है।
लोगों से सतर्क रहने की अपील
प्रशासन की ओर से लोगों से घबराने के बजाय सतर्क रहने और किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई है। लोगों से भूकंप से संबंधित जानकारी के लिए केवल अधिकृत प्रशासनिक और आपदा प्रबंधन स्रोतों पर भरोसा करने को कहा गया है।
फिलहाल उपलब्ध जानकारी के अनुसार भूकंप से किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। चमोली सहित प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन और संबंधित टीमें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Earthquake in Chamoli Uttarakhand,Chamoli Earthquake, Chamoli Earthquake Today, Uttarakhand Earthquake, 4.9 Magnitude Earthquake, Haldwani Earthquake, Delhi NCR Earthquake, Delhi Earthquake Tremors, Uttarakhand Earthquake News, Chamoli News, Haldwani News, Earthquake in Uttarakhand, NCS Earthquake, National Center for Seismology, Earthquake Tremors Haldwani, Chamoli Latest News,#ChamoliEarthquake #Chamoli #UttarakhandEarthquake #Earthquake #Haldwani #HaldwaniNews #DelhiNCR #EarthquakeNews #UttarakhandNews #NCS

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।


































3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।