नवीन समाचार, नैनीताल, 27 जनवरी 2021। नैनीताल के मल्लीताल मनकापुर क्षेत्र निवासी एक अधिवक्ता भगवत मेहरा के घर से पांच हजार की चोरी का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर घर में काम करने वाली महिला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 380 व 411 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला को पकड़ भी लिया गया है।
पुलिस के अनुसार अधिवक्ता भगवत मेहरा ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कहा है कि उन्होंने घर में 24 हजार की नकदी रखी हुई थी। मंगलवार सुबह रकम में से पांच हजार रुपये कम मिले। छानबीन करने पर घर में काम करने वाली महिला के पास पांच हजार की धनराशि पाई गई। उसके बाद अधिवक्ता ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूछताछ के लिए महिला को कोतवाली ले आई। एसआई सोनू बाफिला ने बताया कि तहरीर के आधार पर अधिवक्ता के घर काम करने वाली मल्लीताल निवासी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..यहां क्लिक कर हमें गूगल न्यूज पर फॉलो करें। यहां क्लिक कर यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से, हमारे टेलीग्राम पेज से और यहां क्लिक कर हमारे फेसबुक ग्रुप में जुड़ें। हमारे माध्यम से अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें।
यह भी पढ़ें : खुले कराने के बहाने महिला यात्री के पूरे रुपए ले भागा ऑटो चालक, बच्चे संग भटकती रही महिला…
नवीन समाचार, हल्द्वानी, 1 नवम्बर 2020। हल्द्वानी में रविवार सुबह एक महिला यात्री को टेंपो चालक की धोखेबाजी का शिकार हो गई। महिला ने अपने बच्चे के साथ एक ऑटो से उतरने पर ऑटो चालक को किराए के लिए पांच सौ रुपए का नोट दिया। मगर चालक नोट खुले कराने का बहाना बनाकर फरार हो गया।
आरोप है कि महिला के चिल्लाने के बावजूद पास में मौजूद टेंपो यूनियन के मुंशी और ड्यूटी पर तैनात होम गार्ड आदि ने उसकी कोई मदद नहीं की। समस्या यह भी रही कि महिला के पास और पैसे नहीं थे, इस कारण वह अपने बच्चे संग टैक्सी स्टैंड पर भटकने को मजबूर हुई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक फतेहपुर निवासी कमला रविवार सुबह वह अपने बच्चे के साथ अपने मायके गरमपानी जाने के लिए 500 रुपए का नोट लेकर घर से निकली। घर से कालाढूंगी रोड के टेंपो स्टैंड तक पहुंचने पर आटो चालक ने उसके साथ यह वारदात की। अपना एकमात्र 500 का नोट इस तरह लुट जाने से महिला अपने मायके या घर लौटने की स्थिति में भी नहीं रही। बाद में कुछ राहगीरों व आसपास के लोगों ने उसकी मदद की।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..यहां क्लिक कर हमें गूगल न्यूज पर फॉलो करें। यहां क्लिक कर यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से, हमारे टेलीग्राम पेज से और यहां क्लिक कर हमारे फेसबुक ग्रुप में जुड़ें। हमारे माध्यम से अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें।
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।













