WhatsApp Channel Marketing | Logiprompt Pro AcademyJoin Our Facebook Group — Alliance for a Viable Future458 Follow Us On Instagram Royalty-Free Images, Stock Photos & Pictures | Shutterstock

अल्मोड़ा में कार गहरी खाई में गिरी, चार ग्रामीणों की मृत्यु, पिता को खोकर घायल हुआ बेटा

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, अल्मोड़ा, 29 जून 2026 (Almora-Car Plunges into Gorge-4 Died)। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद के लमगड़ा (Lamgara) क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु हो गयी, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। चायखान (Chaykhan) से बेगानिया (Begania) मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गयी। दुर्घटना में एक ही गांव के चार लोगों की जान चली गयी, जबकि मृतकों में शामिल एक व्यक्ति का पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  हाईकोर्ट के प्रस्तावित स्थानांतरण के विरोध में उतरी कांग्रेस, दर्जा राज्यमंत्री ने काहा-जनहित में बाधा नहीं, समाधान चाहिए, हुआ अभिनंदन, विद्यालय की जर्जर हालत पर जताई गई नाराजगी

Almora-Car Plunges into Gorge-4 Died अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 2 घायलप्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर लगभग ढाई बजे बलिया (Baliya) गांव के समीप मारुति अल्टो कार संख्या यूके04जेड-5819 चायखान से बेगानिया की ओर जा रही थी। इसी दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर गया। कार में कुल छह लोग सवार थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही लमगड़ा पुलिस, राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) तथा स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और खोज एवं बचाव अभियान प्रारंभ किया।

एक ही गांव के चार लोगों की गयी जान

पुलिस के अनुसार दुर्घटना में मृत चारों व्यक्ति बलिया गांव के निवासी थे। मृतकों की पहचान राजेंद्र सिंह बेलवाल (40) पुत्र नारायण सिंह बेलवाल, जगदीश सिंह (35) पुत्र लक्ष्मण सिंह, लछम सिंह (56) पुत्र प्रताप सिंह तथा पान सिंह (50) पुत्र बिशन सिंह के रूप में हुई है।

दुर्घटना में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीणों और बचाव दल ने काफी मेहनत के बाद खाई में फंसे लोगों को बाहर निकाला, लेकिन चार व्यक्तियों को बचाया नहीं जा सका।

पिता की मृत्यु, पुत्र गंभीर रूप से घायल

दुर्घटना का सबसे मार्मिक पक्ष यह रहा कि मृतकों में शामिल राजेंद्र सिंह बेलवाल का 18 वर्षीय पुत्र सचिन बेलवाल भी उसी वाहन में सवार था। दुर्घटना में पिता की मृत्यु हो गयी, जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अतिरिक्त गोपाल सिंह (45) पुत्र खीम सिंह भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार घटना ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है। एक ही गांव के चार लोगों की एक साथ मृत्यु से परिजनों और ग्रामीणों में शोक व्याप्त है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  दीदी का देवर हुआ दीवाना पर शादी से कर दिया इनकार, प्रेमिका ने कोतवाली के गेट पर युवक की चप्पलों से की पिटाई...

घायलों को जिला चिकित्सालय किया गया संदर्भित

दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लमगड़ा ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा के लिए संदर्भित कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों घायलों का उपचार जारी है।

पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचायतनामा भरने के बाद शव परीक्षण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। दुर्घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है। प्रारंभिक स्तर पर वाहन के अनियंत्रित होने को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

पर्वतीय मार्गों पर सड़क सुरक्षा को लेकर फिर उठे प्रश्न

यह दुर्घटना एक बार फिर पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा, वाहन संचालन और मार्गों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रश्न खड़े कर रही है। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना संभावित स्थलों पर सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने की आवश्यकता बतायी है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  देहरादून : 20 वर्षीय छात्र पर अनैतिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था, छात्र ने चाकू मार कर कर दी हत्या

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Almora-Car Plunges into Gorge-4 Died) : 

Almora-Car Plunges into Gorge-4 Died, Uttarakhand News, Almora News, Road Accident News, Lamgara News, Disaster News, Chaykhan Begania Road Accident, Almora Car Falls Into Gorge, Lamgara Road Mishap Uttarakhand, Four Dead In Almora Accident, SDRF Rescue Operation Almora, Baliya Village Tragedy News, Uttarakhand Hill Road Safety, Almora District Accident Report, Serious Injuries In Car Crash Uttarakhand, Mountain Road Accident News, #AlmoraNews #UttarakhandNews #RoadAccident #Lamgara #SDRF

Leave a Reply