नवीन समाचार, नैनीताल, 12 मार्च 2026 (Taxi-Guides-Boatmen-Horse Handlers)। आसन्न ग्रीष्मकालीन पर्यटन सत्र से पहले उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल नगर (Nainital) में टैक्सी संचालन को लेकर बड़ी अनियमितता सामने आई है। बताया जा रहा है कि नगर में 400 से अधिक टैक्सी वाहन बिना किसी टैक्सी यूनियन में पंजीकरण के संचालित हो रहे हैं। इन वाहनों के संचालन और मार्ग की स्पष्ट जानकारी किसी यूनियन या विभाग के पास उपलब्ध नहीं होने से पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर की दो प्रमुख टैक्सी यूनियनों में केवल लगभग 230 टैक्सी वाहन ही पंजीकृत हैं। इसके अतिरिक्त 400 से अधिक वाहन ऐसे बताए जा रहे हैं जिनका संचालन बिना किसी स्पष्ट पंजीकरण या औपचारिक नियंत्रण के हो रहा है। बताया जा रहा है कि ये वाहन शहर में विभिन्न स्थानों से यात्रियों को ले जाते हैं और कई बार बिना आधिकारिक पंजीकरण के ही पर्यटकों को ढोते हैं।
इस स्थिति से जहां पंजीकृत टैक्सी चालकों में नाराजगी है, वहीं पर्यटकों की सुरक्षा और नियमों के पालन को लेकर भी प्रश्न उठने लगे हैं। आप यह संबंधित वीडिओ भी देखना चाहेंगे :
प्रशासन ने दिए सत्यापन और जांच के आदेश
इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टी.सी. (Dr. Manjunath T.C., Senior Superintendent of Police) पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि सभी टैक्सी वाहनों का संबंधित यूनियन में पंजीकरण होना आवश्यक है, ताकि वाहनों और चालकों का पूरा विवरण प्रशासन के पास उपलब्ध रहे।
इधर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल (Lalit Mohan Ryal, District Magistrate Nainital) ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को टैक्सी चालकों का सत्यापन कराने और वाहनों की जांच करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नगर में संचालित सभी टैक्सी वाहनों का सत्यापन कराया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
पर्यटकों से जुड़ी घटनाओं के बाद बढ़ी चिंता
नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों में पहले भी कुछ मामलों में टैक्सी चालकों द्वारा पर्यटकों के साथ अभद्र व्यवहार की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। हाल ही में पटवाडांगर क्षेत्र (Patwadangar, Haldwani) में एक टैक्सी चालक द्वारा दिल्ली (Delhi) की महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का मामला भी सामने आया था।
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन की ओर से टैक्सी चालकों के सत्यापन और वाहनों की नियमित जांच की मांग तेज हो गई है।
गाइड, नाव और घोड़ा चालकों का भी होगा सत्यापन
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि नगर पालिका परिषद नैनीताल (Nagar Palika Parishad Nainital) द्वारा पर्यटन से जुड़े गाइड, घोड़ा चालक और नाव चालकों को लाइसेंस जारी किए जाते हैं। हाल की घटनाओं को देखते हुए इन सभी का भी सत्यापन कराने और उनके लिए ड्रेस कोड तय करने के निर्देश नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को दिए गए हैं।
प्रशासन का कहना है कि इससे पर्यटकों को सेवा देने वाले सभी व्यक्तियों की स्पष्ट पहचान सुनिश्चित हो सकेगी और पर्यटन नगर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा सकेगा।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Taxi-Guides-Boatmen-Horse Handlers) :
Taxi-Guides-Boatmen-Horse Handlers, Uttarakhand News, Nainital News, Hindi News, Nainital Taxi Registration Issue, Unregistered Taxi Vehicles Nainital Tourism City, Tourist Safety Concern Taxi Verification Uttarakhand, District Administration Taxi Checking Order Nainital, SSP Manjunath TC Taxi Registration Statement, Lalit Mohan Ryal Taxi Verification Order, Patwadangar Taxi Driver Incident Tourist Case, Tourism Transport Regulation Nainital Uttarakhand, Guide Boat Horse Driver Verification Order Nainital, Tourist Service Provider Identity Verification Uttarakhand, Transport Monitoring Tourism City India, Safety Measures For Tourists Nainital, #UttarakhandNews #NainitalNews #TaxiVerification #TouristSafety #TransportRegulation #HindiNews
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
