भाजपा-कांग्रेस के बड़े दौरों से उत्तराखंड में होने जा रहा है चुनावी शंखनाद, 2027 की जंग के लिए दोनों दलों ने तेज की तैयारी

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, देहरादून, 28 मई 2026 (Nitin Nabin-Rahul Gandhi in UK)। उत्तराखंड (Uttarakhand) में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस (Congress) दोनों ने चुनावी मोर्चे पर सक्रियता बढ़ा दी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Naveen) के तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के प्रस्तावित दो दिवसीय कार्यक्रमों ने प्रदेश की राजनीति का तापमान बढ़ा दिया है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार दोनों दल अब पूरी तरह चुनावी मोड में प्रवेश कर चुके हैं।

(Nitin Nabin-Rahul Gandhi in UK) ताज़ातरीन ख़बर सभी लोगों के लिए ख़बरपॉडकास्टभाजपा जहां लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी के लक्ष्य के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में जुटी है, वहीं कांग्रेस बेरोजगारी, पलायन, महंगाई और अग्निवीर योजना जैसे मुद्दों के जरिए भाजपा सरकार को घेरने की रणनीति बना रही है।

नितिन नवीन का दौरा, बूथ से लेकर संत समाज तक फोकस

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 28 मई से उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंच रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला उत्तराखंड दौरा होगा। पार्टी नेतृत्व इसे मिशन-2027 की संगठनात्मक तैयारी का महत्वपूर्ण चरण मान रहा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि नितिन नवीन देहरादून में कोर कमेटी, मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ अलग-अलग बैठकें करेंगे। डाकरा क्षेत्र में एक बूथ अध्यक्ष के घर भोजन का कार्यक्रम भी रखा गया है, जिसे भाजपा “अंत्योदय आधारित संगठन संस्कृति” का हिस्सा बता रही है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  देहरादून में चाकू लहराकर पुलिस के पीछे दौड़ा युवक, राजपुर रोड पर मचा हड़कंप

रोड शो नहीं, सादगी और ऊर्जा बचत का संदेश

भाजपा ने इस बार बड़े रोड शो से दूरी बनाई है। पार्टी के अनुसार ऊर्जा संकट और ईंधन बचत के संदेश को ध्यान में रखते हुए सड़क किनारे स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से प्रदेश कार्यालय तक 25 स्थानों पर स्वागत की तैयारी की गई है।

संतों और शिक्षाविदों से भी संवाद

कार्यक्रम में दो नए आयोजन भी जोड़े गए हैं। 29 मई को नितिन नवीन ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में गंगा आरती में शामिल होंगे और संत समाज से संवाद करेंगे। वहीं 30 मई को शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में “विकसित भारत 2047 में उच्च शिक्षा की भूमिका” विषयक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर युवाओं और शिक्षाविदों से संवाद करेंगे।

राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा, कांग्रेस में नई ऊर्जा की कोशिश

कांग्रेस नेता राहुल गांधी 4 और 5 जून को उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। चार वर्ष बाद हो रहे इस दौरे को कांग्रेस संगठन के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी अल्मोड़ा में विशाल जनसभा करेंगे और पौड़ी में पूर्व सैनिक सम्मेलन में शामिल होकर सैनिक परिवारों से संवाद करेंगे।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि राहुल गांधी का दौरा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने वाला साबित होगा। पार्टी इस दौरे को केवल जनसभा तक सीमित नहीं रखना चाहती, बल्कि इसे संगठनात्मक मजबूती और चुनावी रणनीति से जोड़कर देख रही है।

पूर्व सैनिकों और युवाओं पर कांग्रेस का फोकस

उत्तराखंड को सैनिक बाहुल्य राज्य माना जाता है। ऐसे में कांग्रेस पूर्व सैनिकों और सैन्य परिवारों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की तैयारी कर रही है। पार्टी अग्निवीर योजना, बेरोजगारी और पलायन जैसे विषयों पर भाजपा सरकार को घेरने की रणनीति बना रही है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  भाजपा की राह पर कांग्रेस भी, उत्तराखंड में तीन ‘टेस्ट’ पास करने वालों को ही मिलेगा टिकट

गुटबाजी खत्म करने की भी कोशिश

राहुल गांधी 5 जून को देहरादून में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, विधायकों और संगठन पदाधिकारियों के साथ रणनीतिक बैठक करेंगे। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कांग्रेस लंबे समय से गुटबाजी और अंदरूनी खींचतान से जूझ रही है और राहुल गांधी का यह दौरा संगठन को एकजुट करने की कवायद भी माना जा रहा है।

भाजपा-कांग्रेस दोनों ने तेज किया चुनावी ग्राउंडवर्क

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भाजपा और कांग्रेस दोनों अब उत्तराखंड में चुनावी तैयारी को लेकर गंभीरता से मैदान में उतर चुकी हैं। भाजपा अपने मजबूत संगठन, हिंदुत्व और राष्ट्रवाद के एजेंडे के साथ आगे बढ़ रही है, जबकि कांग्रेस जनता के बीच असंतोष और स्थानीय मुद्दों को राजनीतिक आधार बनाने का प्रयास कर रही है।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार आने वाले महीनों में उत्तराखंड में बयानबाजी, जनसभाओं, रणनीतिक बैठकों और शक्ति प्रदर्शन की रफ्तार और तेज होने वाली है। पहाड़ की राजनीति अब पूरी तरह चुनावी रंग में रंगती दिखाई दे रही है। पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  खैरना की युवती को बहला-फुसलाकर ले गए दुष्कर्म के आरोपित की जमानत अर्जी खारिज, धर्म परिवर्तन कर कलमा पढ़ने का दबाव बनाता था...

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Nitin Nabin-Rahul Gandhi in UK) :

Nitin Nabin-Rahul Gandhi in UK, Uttarakhand Politics News, Rahul Gandhi Uttarakhand Tour, Nitin Naveen Uttarakhand Visit, BJP Congress Uttarakhand, Uttarakhand Election 2027, Pushkar Singh Dhami News, Ganesh Godiyal News, Political News Uttarakhand, Dehradun Political Update, Almora Rally News, #UttarakhandPolitics #RahulGandhi #NitinNaveen #BJP #Congress #Election2027 #PoliticalNews #Dehradun #Almora #HindiNews

Leave a Reply