नवीन समाचार, देहरादून, 25 फरवरी 2026 (Live Cartridges at Dehradun Airport)। उत्तराखंड (Uttarakhand) की राजधानी देहरादून (Dehradun) स्थित जॉली ग्रांट हवाई अड्डा (Jolly Grant Airport) पर सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री के बैग से 7.62 एमएम का जिंदा कारतूस बरामद होने की घटना सामने आई है। इससे वहाँ हड़कंप मच गया। इस कार्रवाई में संबंधित यात्री कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत न कर पाने पर हिरासत में ले लिया गया है। यह घटना हवाई सुरक्षा मानकों और यात्रियों की सतर्कता को लेकर महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
सुरक्षा जांच में कैसे हुआ खुलासा
प्राप्त जानकारी के अनुसार इंडिगो (IndiGo) की बेंगलुरु (Bengaluru) जाने वाली उड़ान संख्या 6E 6136 में सवार होने से पहले हुई यात्रियों के होल्ड बैगेज (Hold Bagage) सामान की नियमित एक्स-रे स्क्रीनिंग (Routine X-Ray Schreening) के दौरान एएआईसीएलएएस (AAICLAS) के स्कैनर परिचालक (Scanner Operator) को बैग में संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। जांच करने पर उसमें 7.62 एमएम का जिंदा कारतूस मिला।
सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत तत्काल संबंधित एजेंसियों को सूचित किया गया और यात्री को आगे की पूछताछ के लिए रोक लिया गया। हवाई अड्डों पर ऐसी बरामदगी को अत्यंत गंभीर माना जाता है, क्योंकि यह नागरिक उड्डयन सुरक्षा नियमों का उल्लंघन है।
यात्री की पहचान और दावा
पुलिस के अनुसार पकड़े गए यात्री की पहचान आलोक चंद (Alok Chand) के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने दावा किया कि कारतूस उसके दादा का है और भूलवश बैग में रह गया।
हालांकि वह कारतूस से संबंधित कोई वैध शस्त्र लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। ऐसे मामलों में केवल दावा पर्याप्त नहीं माना जाता, बल्कि वैध अभिलेख अनिवार्य होते हैं।
पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने यात्री को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी और संबंधित धाराओं में अभियोग दर्ज कर लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार—
बरामद कारतूस को जब्त कर लिया गया है।
यात्री के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
यह जांच भी की जा रही है कि कारतूस बैग में कैसे पहुंचा।
क्यों महत्वपूर्ण है यह मामला
हाल के समय में देश के विभिन्न हवाई अड्डों पर यात्रियों के सामान से जिंदा कारतूस मिलने की घटनाएं बढ़ी हैं। यह प्रवृत्ति नागरिक उड्डयन सुरक्षा व्यवस्था के लिए चुनौती मानी जा रही है।
विशेषज्ञों के अनुसार यात्रियों को यात्रा से पहले अपने सामान की सावधानीपूर्वक जांच करनी चाहिए, क्योंकि बिना लाइसेंस गोला-बारूद ले जाना विधि के विरुद्ध है और इससे गिरफ्तारी तक की नौबत आ सकती है। क्या ऐसी बढ़ती घटनाओं के बाद सुरक्षा जांच और कड़ी होगी—इस पर भी नजर रहेगी।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Live Cartridges at Dehradun Airport) :
Live Cartridges at Dehradun Airport, Live Cartridge Found Dehradun Airport, IndiGo Flight 6E6136 Security Check Case, AAICLAS Scanner Ammunition Detection India, Airport Security Rules India Ammunition, Jolly Grant Airport Passenger Detained, Civil Aviation Safety Uttarakhand News, Illegal Bullet In Luggage India Law, Dehradun Airport Police Action Case, Aviation Security Protocol India, Passenger Held With Cartridge India, #AviationSecurityIndia #AirportSecurityCheck #CivilAviationRules #IllegalAmmunitionCase #AAICLAS #IndiGoFlight #LawEnforcementIndia #PublicSafetyIndia #AirportAlert #GovernanceIndia
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।















3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।