नवीन समाचार, नैनीताल, 26 मार्च 2026 (Nainital News 26 March 2026)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) जनपद मुख्यालय में गुरुवार को एक ओर तेज गति से दौड़ती स्कूटी ने राह चल रहे व्यापारी को गंभीर रूप से घायल कर दिया, तो दूसरी ओर अलग-अलग मामलों में एक खोया मोबाइल संदिग्ध हालात में एक मेकैनिक के पास मिलने और नैनीताल से किराए पर ली गई बुलेट बाइक बरामद से बरामद होने की घटनाएं सामने आई हैं। इन तीनों मामलों ने शहर में कानून-व्यवस्था, सड़क सुरक्षा और निगरानी तंत्र पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मल्लीताल (Mallital) क्षेत्र निवासी व्यापारी गिरीश चंद्र तिवारी (Girish Chandra Tiwari) पालिका बाजार (Palika Market) में मोमबत्ती की दुकान चलाते हैं, बुधवार देर रात दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। रॉयल होटल कंपाउंड (Royal Hotel Compound) के पास तेज गति से दौड़ती स्कूटी ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनका पैर टूट गया और वे दूर जा गिरे।
लोगों ने चालक को पकड़ा
दुर्घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। स्कूटी पर सवार दो युवक मौके से फरार हो गए, जबकि चालक को लोगों ने पकड़ लिया। घायल को तत्काल जिला चिकित्सालय (District Hospital) पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सुबह परिजन उन्हें हल्द्वानी (Haldwani) ले गए।
घटना के बाद आक्रोशित लोग कोतवाली पहुंच गए और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। व्यापारी की पत्नी संतोषी तिवारी (Santoshi Tiwari) ने पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हेम चंद्र पंत (Hem Chandra Pant) ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
तीन साल बाद दुकान में मिला खोया आईफोन, जांच की मांग
इसी बीच तल्लीताल (Tallital) क्षेत्र में एक व्यक्ति का तीन वर्ष पूर्व खोया आईफोन संदिग्ध परिस्थितियों में एक मोबाइल सुधारने वाली दुकान में मिलने का मामला सामने आया है।
पीड़ित मुकेश साह (Mukesh Sah) के अनुसार वर्ष 2023 में खोया उनका फोन बाजार की एक दुकान में काउंटर के नीचे मिला। दुकानदार ने बताया कि किसी ग्राहक ने आईक्लाउड लॉक तोड़ने के लिए फोन दिया था। पहचान या बिल के अभाव और फोन में छेड़छाड़ के संकेत मिलने पर पीड़ित ने पुलिस से जांच की मांग की है। तल्लीताल थाना प्रभारी मनोज नयाल (Manoj Nayal) ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
किराए पर ली बुलेट लेकर भागा पर्यटक, गाजियाबाद से गिरफ्तार
एक अन्य मामले में तल्लीताल निवासी अनीष कुमार (Anish Kumar) की बुलेट बाइक संख्या UK04TB-6949 किराए पर लेकर फरार हुए आरोपित को पुलिस ने 24 घंटे में सर्विलांस की मदद से गाजियाबाद (Ghaziabad) के डासना (Dasna) क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
आरोपित 22 वर्षीय अक्षत बाजपेयी (Akshat Bajpai) पुत्र साकेत बाजपेयी, निवासी बड़ी कालजी बाजार चौक लखनऊ (Lucknow) ने बाइक की नंबर प्लेट (UP32NH-5715) नंबर से बदल दी थी, लेकिन चेसिस नंबर के मिलान से वाहन की पहचान कर ली गई। पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई में कृष्णापुर तल्लीताल निवासी मो. आरिफ़ व सलमान जाफरी का भी सहयोग रहा।
हालांकि तीनों घटनाएं अलग-अलग हैं, लेकिन एक साझा सवाल उठाती हैं—क्या शहर में सड़क सुरक्षा, निगरानी और सत्यापन व्यवस्था पर्याप्त है?
- तेज गति के कारण दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं
- मोबाइल जैसे उपकरणों की ट्रेसिंग में देरी हो रही है
- किराए के वाहनों को दिए जाने में भी वाहनों के चोरी जाने का संकट है
अलबत्ता पुलिस ने सभी मामलों में जांच तेज करने और आवश्यक कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि—
- यातायात नियमों का कड़ाई से पालन
- मोबाइल/इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर सत्यापन व्यवस्था
- किराए पर वाहन देने की स्पष्ट प्रक्रिया
जैसे कदम भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोक सकते हैं। पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Nainital News 26 March 2026) :
Nainital News 26 March 2026, Uttarakhand News, Nainital News Road Accident Scooter Case Investigation, Mallital Trader Injury Case Road Safety Issue India, Lost iPhone Recovery Suspicious Mobile Shop Case Nainital, Tallital Police Investigation Mobile Tampering Case India, Bullet Bike Theft Rental Fraud Case Ghaziabad Arrest, Vehicle Rental Verification Law India Case Study, Road Safety Enforcement Nainital Traffic Regulation News, Consumer Electronics Fraud Investigation Uttarakhand Police, Law And Order Multiple Cases Nainital District News, #RoadSafetyIndia #LawEnforcementIndia #ConsumerProtectionLaw #PublicSafetyPolicy #UttarakhandNews

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
