रानीबाग-भीमताल रोपवे को गति देने की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा पत्र, पूरे कुमाऊं के लिए बन रहा है बड़ा नेटवर्क

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 10 जुलाई 2026 (Ranibagh-Bhimtal-Nainital Ropeway)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) जनपद में प्रस्तावित रानीबाग (Ranibagh)-भीमताल (Bhimtal) रोपवे परियोजना को शीघ्र शुरू कराने की मांग तेज हो गयी है। आवास सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष एवं दायितवधारी भावना मेहरा (Bhavana Mehra) ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) से देहरादून (Dehradun) में भेंट कर परियोजना के शीघ्र क्रियान्वयन का अनुरोध किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र सौंपते हुए कहा कि यह परियोजना पर्यटन, परिवहन और आधारभूत संरचना के विकास के साथ-साथ क्षेत्र की यातायात समस्या के समाधान में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  उत्तराखंड का बढ़कर हुआ ₹1.2 लाख करोड़ का, गैरसैंण में 7,844 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश, किसानों से खरीद के लिए 1,100 करोड़

Ranibagh-Bhimtal-Nainital Ropeway मुख्यमंत्री से मिलीं दर्जा राज्यमंत्री, रानीबाग-भीमताल रोप-वे जल्द शुरू कराने की उठाई मांग – Bhimtal Expressमुख्यमंत्री से भेंट के दौरान भावना मेहरा ने बताया कि परियोजना की व्यवहार्यता रिपोर्ट तैयार करने के लिए उत्तराखंड मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (Uttarakhand Metro Rail Corporation Limited-UKMRCL) को अधिकृत किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि रानीबाग से भीमताल तक रोपवे बनने से पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। इससे सड़क मार्ग पर बढ़ते यातायात दबाव और जाम में कमी आयेगी, यात्रा का समय घटेगा तथा क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था और पर्यटन को भी नया प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से परियोजना को शीघ्र स्वीकृति देकर निर्माण कार्य प्रारंभ कराने का आग्रह किया।

पहले केवल नैनीताल के लिए थी यह परियोजना, अब पूरे कुमाऊं के लिए विकसित होगा रोपवे नेटवर्क

f4c80a648f499c9132621ecc73e7b8b3 1972375660उल्लेखनीय है कि यह परियोजना पहले केवल रानीबाग-हनुमानगढ़ी (Hanumangarhi) यानी नैनीताल के लिए रोपवे सेवा के रूप में थी, लेकिन अब इसका विस्तार कर इसे रानीबाग-भीमताल-भवाली (Bhowali)-नैनीताल-कैंची धाम (Kainchi Dham) कॉरिडोर के रूप में विकसित किये जाने की बात काही जा रही है। पहले इसकी लंबाई 14.7 किलोमीटर प्रस्तावित थी, जबकि विस्तारित योजना में पूरे रोपवे नेटवर्क की लंबाई लगभग 20.64 से 35 किलोमीटर तक हो सकती है। प्रस्तावित योजना में रानीबाग, भीमताल, भवाली, नैनीताल और कैंची धाम सहित पांच प्रमुख स्टेशन विकसित किये जाने का प्रस्ताव है।

व्यवहार्यता रिपोर्ट और सर्वे का कार्य जारी

उत्तराखंड मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने परियोजना की व्यवहार्यता रिपोर्ट तैयार करने के लिए वैश्विक तकनीकी परामर्शदाता संस्था सिस्ट्रा इंडिया (Systra India) को नियुक्त किया है। कार्यदायी एजेंसी ने भीमताल क्षेत्र में आधुनिक उपकरणों की सहायता से भूमि और प्रस्तावित पिलरों की क्षमता का प्रारंभिक सर्वे भी प्रारंभ कर दिया है। पहले चरण में रानीबाग से भीमताल तक 7.32 किलोमीटर लंबे खंड के लिए रानीबाग में लगभग पांच हेक्टेयर तथा भीमताल में 5.536 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की जा चुकी है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  दो आईपीएस अधिकारियों की निचले पदों पर केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर हाईकोर्ट में सुनवाई, हमले के आरोपित नाबालिग किशोर की याचिका खारिज व बिंदुखत्ता के घोड़ानाला में छह माह में ट्यूबवेल और जलाशय बनाने के निर्देश

पार्किंग, ई-बस और जाम से राहत की योजना

पूर्व स्वीकृत प्रस्ताव के अनुसार काठगोदाम (Kathgodam)-हनुमानगढ़ी रोपवे परियोजना की अनुमानित लागत 1,592.87 करोड़ रुपये निर्धारित की गयी थी, जिसमें भविष्य में संशोधन संभव है। योजना के तहत रानीबाग स्टेशन पर लगभग 500 वाहनों की बहुस्तरीय पार्किंग, रेलवे स्टेशन को जोड़ने के लिए 400 मीटर लंबा पैदल ओवरब्रिज तथा नैनीताल पहुंचने के बाद पर्यटकों के लिए ई-बस सेवा उपलब्ध कराने का भी प्रस्ताव है।

परियोजना के क्रियान्वयन से गर्मियों और सप्ताहांत में हल्द्वानी (Haldwani)-नैनीताल तथा भीमताल मार्ग पर लगने वाले लंबे जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही रानीबाग से नैनीताल की यात्रा लगभग एक घंटे में पूरी की जा सकेगी। कैंची धाम में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए इस कॉरिडोर को रोपवे नेटवर्क से जोड़ने की योजना भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिससे पर्यावरणीय दबाव कम करने के साथ सुगम यात्रा सुविधा उपलब्ध करायी जा सकेगी।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  करवाचौथ पर उत्तराखंड की महिला कार्मिकों को अवकाश, मूल सूची में नहीं था पर्व
Tags (Ranibagh-Bhimtal-Nainital Ropeway) :

Ranibagh-Bhimtal-Nainital Ropeway, Uttarakhand News, Nainital News, Bhimtal News, Ranibagh News, Ropeway Project News, Infrastructure News, Tourism News, Development News, Transport News, Pushkar Singh Dhami, Ranibagh Bhimtal Ropeway Project Latest Update, Nainital Ropeway Corridor Development News, Uttarakhand Tourism Infrastructure Project, UKMRCL Ropeway Feasibility Report, Bhimtal Ropeway Survey Update, Kainchi Dham Ropeway Connectivity Plan, Nainital Traffic Jam Solution Project, Ropeway Network Kumaon Development, #Uttarakhand #Nainital #Bhimtal #Ranibagh #Ropeway #Tourism #Infrastructure #Development #HindiNews #NavinSamachar

Leave a Reply