-पैदल श्रद्धालुओं की 7 किमी तक लंबी लाइनें लगीं, एक दिन में करीब दो लाख श्रद्धालुओं के कैंची धाम पहुंचने का अनुमान
नवीन समाचार, नैनीताल, 15 जून 2023। सदी के सबसे रहस्यमय आध्यात्मिक गुरुओं में शामिल, कई लोगों को प्रधानमंत्री-राष्ट्रपति व फर्श से अर्श पर पहुंचाने वाले बाबा नीब करौरी के नैनीताल जनपद स्थित कैंची धाम (Kainchi Dham) में गुरुवार को वार्षिक स्थापना दिवस मेले पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। स्थिति यह रही कि करीब 8-10 किलोमीटर पूर्व ही भवाली व खैरना में वाहन रोक दिए जाने के बावजूद कैंची धाम में करीब 7 किलोमीटर तक श्रद्धालुओं की लंबी पैदल कतारें लगी रहीं।
देखें श्रद्धालुओं की लाइन का वीडियो:
फिर भी जून माह की तपती धूप में श्रद्धालु भूख-प्यास की भी परवाह किए बिना कैंची धाम में बाबा नीब करौरी की जीवंत सी कंबल ओढ़े प्रतिमा के दर्शन और मालपुवों का प्रसाद ग्रहण करने एक-एक कदम, कई तो बिन जूते-चप्पलों के भी आगे बढ़ते देखे गए।
देखें श्रद्धालुओं की लाइन का वीडियो:
मध्य रात्रि से शुरू हुआ यह सिलसिला देर रात्रि तक जारी रहा। एक अनुमान के अनुसार इस दौरान पिछले वर्षों के 80-85 की जगह दोगुने से भी अधिक करीब दो लाख श्रद्धालुओं के एक दिन में कैंची धाम पहुंचे। कुमाऊं मंडल के आयुक्त दीपक रावत ने भी इस दौरान सपरिवार बाबा नीब करौरी के दर्शन किए, जबकि जनपद के एसएसपी पंकज भट्ट, एसडीएम पारितोष वर्मा सहित पुलिस एवं प्रशासन के कई अधिकारी इस दौरान कैंची धाम में व्यवस्थाएं बनाने के लिए मुस्तैद रहे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कैंची धाम में भवाली की ओर निगलाट के पास तक करीब पांच किलोमीटर और खैरना की ओर सांई मंदिर से काफी आगे करीब दो किलोमीटर तक श्रद्धालुओं की लंबी लाइनें लगी रहीं। यह स्थिति तब है, जबकि भवाली और खैरना में चार पहिया के साथ ही दो पहिया वाहनों को एक दिन पहले से ही पूरी तरह से रोक दिया गया है। नैनीताल की ओर से जाने वाले वाहनों को भवाली के नए बन रहे नैनी बैंड वाले बाइपास पर और भीमताल की ओर से जा रहे वाहनों को रामलीला मैदान में रोका गया। यहां से वाहनों को कैंची से करीब दो किलोमीटर पहले तक शटल टैक्सियों से ले जाया जा रहा था। भवाली और कैंची धाम शटल टैक्सी का किराया 40 रुपए प्रति व्यक्ति और क्वारब से 100 रुपए लिया जा रहा था।
इससे पहले रात्रि करीब 2 बजे से ही श्रद्धालुओं का कैंची धाम के लिए उमड़ना शुरू हो गया था। अयोध्या से आए एक श्रद्धालु ने बताया कि सुबह तड़के चार बजे ही भवाली में बाइपास पर वाहनों को भेजने के लिए भारी जाम लग गया था। देर रात्रि तक मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की लाइन लगी रहीं। भवाली के कोतवाली उमेश मलिक ने बताया कि रात्रि बीती पूरी रात्रि मेले की गहमागहमी रही। सुबह 2 बजे से भी मेले के लिए श्रद्धालुओं के उमड़ने का सिलसिला शुरू हो गया था। जो समाचार लिखे जाने तक भी जारी रहा।
श्री कैंची धाम के नाम से जानी जाएगी कोश्याकुटौली तहसील, एक वर्ष के भीतर बनेगा बाइपास
नैनीताल। कैंची धाम के दौरान स्थानीय कोश्या कुटौली तहसील के तहसीलदार पारितोष वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ही कोश्या कुटौली तहसील व परगना का नाम ‘श्री कैंची धाम’ के नाम से करने की घोषणा की है। इसके अलावा कैंची धाम के लिए भवाली के लिए नैनी बैंड से आने वाले बाइपास और सेनिटोरियम से रातीघाट तक आने वाले बाइपास को एक वर्ष के भीतर पूर्ण करने की भी घोषणा की है।
लगे ‘जय श्री राम’ के नारे
नैनीताल। कैंची धाम में आम तौर पर श्रद्धालु बाबा नीब करौरी के जयकारे लगाते हैं, लेकिन इस वर्ष वार्षिकोत्सव-मेले के दौरान श्रद्धालु ‘जय श्री राम’ के नारे बहुतायत में लगाते सुने गए। यहां तक कि पुलिस की ओर से घोषणाएं करने के लिए प्रयोग किए जा रहे लाउड स्पीकर पर भी कई बार ‘जय श्री राम’ के नारे गूंजते रहे।
यह रही कैंची धाम (Kainchi Dham) के लिए यातायात व्यवस्था
-मेले में शटल टैक्सियों से ही आ सकेंगे श्रद्धालु, सड़क पर दुकान लगाने की अनुमति नहीं होगी
नवीन समाचार, नैनीताल, 14 जून 2023। (Kainchi Dham Mela) गुरुवार को बाबा नीब करौरी के कैंची धाम में आयोजित वार्षिकोत्सव के लिए बुधवार से ही पुलिस की ओर से व्यवस्थाएं और आवागमन की पाबंदियां शुरू हो गई हैं। वाहनों को पूर्व घोषित यातायात योजना के अनुसार भेजा जा रहा है। बताया गया है कि 15 जून को कैंची धाम के लिए भवाली व खैरना से शटल टैक्सी का किराया 40 रुपए एवं क्वारब से 100 रुपए प्रति व्यक्ति रखा गया है। इससे अधिक किराया भुगतने तथा मेले के दौरान खाने एवं रहने आदि का किराया अधिक वसूलने पर प्रशासनिक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
जनपद के पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि कैंची धाम में प्रस्तावित वार्षिकोत्सव में काफी भीड़ आने की संभावना है। इसे देखते हुए पुलिस ने कई पहल व तैयारियां की हैं। बताया कि सभी श्रद्धालुओं को शटल टैक्सियों से कैंची धाम आना होगा। इसके लिए भवाली में काफी पार्किंग बनाई गई हैं। देखें वीडियो:
उन्होंने बताया कि पिछले वर्षों में वार्षिकोत्सव के दौरान काफी संख्या में बाहरी व्यवसायी आकर सड़कों पर अपना कारोबार करने लगते हैं। लेकिन इस बार स्थानीय लोगों, जिनकी यहां अपनी भूमि है, उन्हें छोड़कर अन्य किसी को भी सड़क पर दुकान लगाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
उन्होंने श्रद्धालुओं से की कि वह वीआईपी बनकर नहीं बल्कि श्रद्धालु बनकर यहां आएं और आर्शीवाद प्राप्त करें। साथ ही कोई भी ऐसा कृत्य न करें तो मर्यादा के अनुकूल न हो। बाबा कैंची धाम की महत्ता व मर्यादा को बनाए रखने में अपना योगदान दें और कोई भी समस्या या आपातकालीन समस्या होने पर पुलिस से संपर्क करें। (डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
- बागेश्वर के अधिवक्ता की हत्या कर खाई में फेंका शव, भाई-बहन गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस की एसीपी के बयान पर नैनीताल में अधिवक्ता ने पुलिस में दी शिकायत
- हरिद्वार के होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, एक महिला सहित तीन लोग गिरफ्तार; स्थानीय युवकों को बनाते थे निशाना, महिलाओं की उम्र के आधार पर तय की जाती थी डील…
- हरक सिंह रावत के वैवाहिक संबंधों पर विवाद गहराया, सोनिया आनंद ने बताया था स्वयं को पत्नी, दीप्ति रावत ने जताई आपत्ति…. पुराना है हरक का संबंधों का इतिहास
- कौन हैं राहुल गांधी के साथ चर्चा में आईं उत्तराखंड की नेहा बोरा? जिनके ‘ब्राह्मणवाद’ से संबंधित बयान पर मचा है सियासी घमासान, INDI-A में भी दरार ! परिवार भाजपाई!
- पौड़ी में घर के आंगन से बच्ची को उठा ले गया गुलदार, मौत के बाद विधायक की गाड़ी घेरकर प्रदर्शन, कोटद्वार में भी गुलदार ने बच्ची को भी आंगन से उठा लिया..
- देहरादून में 15 वर्षीय किशोर पर छह वर्षीय बच्ची से अश्लील वीडियो दिखाने के बाद दुष्कर्म करने का आरोप, संरक्षण में भेजा
- कभी ट्रेन में नहीं बैठे, फिल्म ‘पायर’ में स्वयं अपनी चिताओं पर बैठे, अब वैश्विक प्रीमियर के लिए हवाई जहाज से विदेश रवाना हुए बेरीनाग के बुजुर्ग पदम सिंह और हीरा देवी
- नैनीताल : खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी कर 12 नमूने जांच के लिए भेजे, अवैध निर्माण, पेड़ों के कटान और जलस्रोत के दोहन का मामला एनजीटी पहुंचा, राज्य स्थापना दिवस के तय कार्यक्रम, वर्षा को पीएचडी व भोजनमाताओं की हड़ताल तय।।
- देहरादून में कार पर पलटा कंटेनर, दीपावली की खरीदारी करके लौट रहे एक परिवार के तीन सदस्यों और चालक की मौत, छह साल का बच्चा भी घायल
- मंत्री के पति की याचिका पर फैसला सुरक्षित, पाइंस श्मशान घाट तक दो माह में सड़क बनाने के निर्देश, साथ ही ज्वालापुर, तकनीकी विश्वविद्यालय, उत्तराखंड के मूल निवासी एससी अभ्यर्थी के आरक्षण व धनतेरस पर अवकाश की मांग आदि के समाचार
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
